एक्सप्लोरर

रायबरेली: मवेशी चुराने के शक में भीड़ ने अधेड़ शख्स के साथ किया तालिबानी सलूक

रायबरेली में भीड़ ने एक शख्स को बांधकर जमकर पीटा. यही नहीं लोग तमाशबीन बने देखते रहे. सूचना मिलने पर पुलिस ने शख्स को छुड़वाया. फिलहाल मामले की जांच के आदेश दिये गये हैं.

रायबरेली: चोरी के शक में ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को बंधक बनाकर जमकर पिटाई की. पिटाई से मन भरने के बाद किसी ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने तालिबानी सजा पाए अधेड़ को बंधन मुक्त कराया और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऊंचाहार भिजवाया. जहां उसका इलाज चल रहा है. मामला ऊंचाहार थाना क्षेत्र के सवैया हसन गांव का है.

हनीफ को हाथ-पैर बांध कर पीटा गया

फतेहपुर के हथगांव थाना क्षेत्र के पट्टी कस्बा का रहने वाला हनीफ पुत्र रफीक किसी काम से ऊंचाहार आया था. जहां ग्रामीणों ने उसे इस शक में बंधक बना लिया कि वह मवेशियों की चोरी करने आया है. दबंग ग्रामीणों ने बंधक बनाकर हनीफ का पहले हाथ पैर बांधा फिर तालिबानी सजा दी. ग्रामीणों का घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा और वहां लोग पिट रहे अधेड़ को छुड़ाने की बजाए तमाशा देखते रहे. बहती गंगा में हाथ धोने वाले लोग तो वहां पर थे लेकिन कोई भी पिट रहे शख्स के पक्ष में खड़ा नहीं दिखा. इतना ही नहीं पुलिस भी मामले से अनभिज्ञ रही. पिटाई करने व तमाशा देखने के बाद जब ग्रामीणों का मन भर गया तब पुलिस को सूचना दी गयी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने खानापूर्ति करते हुए पिटे अधेड़ को अस्पताल पहुंचाया.

पुलिस का लचर रवैया

सबसे खास बात यहां पर यह रही कि पिटाई करने वाले ग्रामीणों व दबंगों पर ऊंचाहार पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. पुलिस के इस लचर रवैये की पूरे क्षेत्र में जबरदस्त चर्चा है. लोगों का कहना है कि अगर पुलिस का यही लचर रवैया रहा तो भीड़ जिसकी चाहेगी उसकी पिटाई कर देगी. जिससे कोई बड़ी घटना भी घटित हो सकती है.

ऊंचाहार थाना क्षेत्र के सवैया हसन गांव में एक लोगों की पड़िया चोरी हो गई थी, जिसमें उनको पता चला कि पड़ोस के ही एक व्यक्ति ने चोरी किया है. अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें युवक की पिटाई की बात सामने आ रही है. मामले में कानूनी कार्रवाई के लिये कहा गया है.

ये भी पढ़ें.

बर्ड फ़्लू की वजह से रोक के बावजूद अभिनेता राजपाल यादव ने संगम पर साइबेरियन पक्षियों को खिलाया दाना, वीडियो हुआ वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

20 हजार हेक्टेयर में विकसित होगा ‘न्यू नोएडा’, शहर का होगा विस्तार
20 हजार हेक्टेयर में विकसित होगा ‘न्यू नोएडा’, शहर का होगा विस्तार
राष्ट्रपति से मिल चुका विपक्ष, फिर दिल्ली में प्रदर्शन क्यों? जयंत चौधरी का सवाल
राष्ट्रपति से मिल चुका विपक्ष, फिर दिल्ली में प्रदर्शन क्यों? जयंत चौधरी का सवाल
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
आजमगढ़ में सामूहिक विवाह समारोह, 534 जोड़ों ने लिए सात फेरे
आजमगढ़ में सामूहिक विवाह समारोह, 534 जोड़ों ने लिए सात फेरे

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत

Embed widget