एक्सप्लोरर

बर्ड फ़्लू की वजह से रोक के बावजूद अभिनेता राजपाल यादव ने संगम पर साइबेरियन पक्षियों को खिलाया दाना, वीडियो हुआ वायरल

यूपी में बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद सरकार ने तमाम एहतियात बरतने के निर्देश दिये हैं. इस बीच अभिनेता राजपाल यादव ने संगम नगरी में चल रहे माघ मेले के दौरान साइबेरियन पक्षियों को दाना खिलाया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. यादव पर कार्रवाई की मांग की गई है.

प्रयागराज: वाराणसी में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी शिखर धवन के साइबेरियन पक्षियों को दाना खिलाए जाने का विवाद अभी थमा भी नहीं था कि अब संगम नगरी प्रयागराज में सरकारी अमले की रोक के बावजूद फिल्म एक्टर राजपाल यादव द्वारा प्रवासी पक्षियों को दाना खिलाए जाने का वीडियो सामने आया है. वीडियो में साफ़ दिखाई दे रहा है कि फिल्म अभिनेता राजपाल यादव ने संगम पर आस्था की डुबकी लगाने और पूजा अर्चना करने के बाद काफी देर तक पक्षियों को दाना खिलाया. वह न सिर्फ पक्षियों को दाना खिला रहे थे, बल्कि उन्हें आवाज़ लगाकर अपने पास भी बुला रहे थे. राजपाल यादव जिस वक़्त साइबेरियन परिंदों को दाना खिला रहे थे, उस वक़्त उनके साथ कई और लोग तो थे ही, साथ ही घाट पर बड़ी संख्या में दूसरे श्रद्धालु भी मौजूद थे.

राजपाल यादव पर कार्रवाई हो

राजपाल यादव का वीडियो सामने आने के बाद मेला प्रशासन ने कोई कार्रवाई करने के बजाय चुप्पी साध ली है. दूसरी तरफ मेले में मौजूद संत महात्माओं और श्रद्धालुओं ने राजपाल यादव के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किये जाने की मांग की है. शिव योगी मौनी महाराज का कहना है कि अगर पक्षियों को दाना खिलाने पर रोक है और नियम तोड़ने वाले दूसरे लोगों के खिलाफ कार्रवाई किये जाने का प्रावधान है तो राजपाल यादव के खिलाफ भी कार्रवाई होनी ही चाहिए, क्योंकि क़ानून सबके लिए बराबर है और राजपाल यादव क़ानून से ऊपर नहीं हैं.

पक्षियों को दाना खिलाने पर रोक

गौरतलब है कि प्रयागराज के संगम पर भी हर साल हज़ारों की संख्या में साइबेरियन पक्षी आते हैं. माघ मेला शुरू होने से पहले ही इस बार बर्ड फ़्लू की बीमारी फ़ैल गई थी. मेले के दौरान संगम पर रोज़ाना हज़ारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं, इस वजह से सरकारी अमले ने इस बार प्रवासी परिंदे कहे जाने वाले साइबेरियन पक्षियों को दाना खिलाने पर रोक लगा दी थी. रोक के बावजूद दाना खिलाने पर कार्रवाई किये जाने और जुर्माना वसूलने का एलान किया गया था. जल पुलिस की टीम को इसकी निगरानी का जिम्मा सौंपा गया था.

मेल प्रशासन भी जिम्मेवार

मेले में पक्षियों का दाना बेचने पर भी पाबंदी लगा दी गई थी. इस रोक का लाउडस्पीकर के ज़रिये खूब प्रचार प्रसार भी किया गया था. इसके बावजूद अभिनेता राजपाल यादव ने न सिर्फ सरेआम पक्षियों को दाना खिलाया, बल्कि घाट पर मौजूद सरकारी नुमाइंदों ने भी उन्हें रोकने की कोई कोशिश नहीं की. इस मामले में जितनी ग़लती राजपाल यादव की है, उससे कहीं ज़्यादा मेला प्रशासन की.

ये भी पढ़ें.

साइबर आपराधियों के निशाने पर यूपी, केवाईसी अपडेट-कार्ड ब्लॉक के बहाने आती हैं फर्जी कॉल, पढ़ें ये रिपोर्ट

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aligarh News: सरकारी मंच पर हिस्ट्रीशीटर! मंत्री-सांसद के साथ दिखा मुजाहिद गुड्डू, मचा बवाल
अलीगढ़: सरकारी मंच पर हिस्ट्रीशीटर! मंत्री-सांसद के साथ दिखा मुजाहिद गुड्डू, मचा बवाल
बागपत में जमीयत उलेमा-ए-हिंद का बड़ा फैसला, अब निकाह से पहले देना होगा एफिडेविट
बागपत में जमीयत उलेमा-ए-हिंद का बड़ा फैसला, अब निकाह से पहले देना होगा एफिडेविट
UP में सड़क कनेक्टिवीटी होगी बेहतर, वर्ल्ड क्लास सड़क विकसित करना हमारी प्राथमिकता- नितिन गडकरी
UP में सड़क कनेक्टिवीटी होगी बेहतर, वर्ल्ड क्लास सड़क विकसित करना हमारी प्राथमिकता- नितिन गडकरी
'चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव बड़ी मछली', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर हिंदू धर्म सेना का दावा
'चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव बड़ी मछली', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर हिंदू धर्म सेना का दावा

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
प्रशांत किशोर के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, चुनावी हलफनामे में खुलासा
PK के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, एफिडेविट में खुलासा
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
Monday BO Collection Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
क्या अब छिड़ने वाला है विश्व युद्ध? US के साथ ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने तेहरान भेजा अपना ‘डूम्सडे’ प्लेन
क्या अब छिड़ेगा विश्व युद्ध? US-ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने तेहरान भेजा अपना डूम्सडे प्लेन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget