एक्सप्लोरर

Makar Sankranti: हरिद्वार में मकर संक्रांति पर गंगा स्नान नहीं कर पा रहे हैं श्रद्धालु, हर की पौड़ी से लौटा रही पुलिस

हरिद्वार जिला प्रशासन ने बढ़ते कोरोना के संक्रमण को देखते हुए मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं के स्नान करने पर प्रतिबंध लगा दिया है. वहीं हर की पौड़ी पर भी श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है.

Makar Sankranti 2022: कोरोना के बढ़ते मामलों का प्रभाव एक बार फिर से पर्व-त्योहार पर पड़ने लगा है. आज मकर संक्रांति के मौके पर इसका साफ असर दिख रहा है. हरिद्वार जिला प्रशासन ने बढ़ते कोरोना के संक्रमण को देखते हुए मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं के स्नान करने पर प्रतिबंध लगा दिया है. वहीं हर की पौड़ी पर भी श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है. यहां बैरिकेड करके श्रद्धालुओं के आने पर रोक लगा दी है. इसकी वजह से श्रद्धालु अब गंगा में स्नान नहीं कर पा रहे हैं. इससे पहले सुबह की गंगा आरती में भी सिर्फ कुछ ही लोग मौजूद थे.

हरिद्वार के सीओ सिटी शेखर सुयाल ने कहा है कि सरकार ने कोविड दिशा-निर्देश जारी किए थे, जिसको हम लागू करा रहे हैं. हम लोगों को उन घाटों पर भेज रहे हैं, जहां भीड़ को कोविड दिशा-निर्देशों के साथ अच्छे से संभाला जा सकता है, जो लोग दूसरे राज्यों से स्नान करने आ रहे हैं, उनको मना कर वापस भेज रहे हैं. आम तौर पर मकर संक्रांति पर स्नान के लिए काफी बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा के तट पर आते हैं, लेकिन कोरोना की वजह से प्रशासन ने इस बार स्नान पर रोक लगा दी है.

हरिद्वार में गुरुवार को मिले 429 नए मरीज 

आपको बता दें कि हरिद्वार में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. एक जनवरी से अब तक जिले में कोरोना के 2,187 मरीज मिल चुके हैं. बीते 13 दिनों में गुरुवार को सबसे ज्यादा 429 मरीज मिले हैं. वहीं उत्तराखंड में गुरुवार को 3,005 नए मरीज मिले और दो संक्रमितों की मौत हो गई. 23 मई 2021 के बाद पहली बाार राज्य में एक दिन में तीन हजार से ज्यादा नए मरीज मिले हैं. इसी के साथ राज्य में कुल मरीजों की संख्या तीन लाख 60 हजार को पार कर गई है, जबकि मरने वालों का आंकड़ा 7,435 हो गया है.

ये भी पढ़ें-

Makar Sankranti 2022: जानिए मकर संक्रांति पर स्नान दान और पूजा का समय क्या है? मुहूर्त को लेकर क्या है ज्योतिषियों का कहना

Makar Sankranti: मकर संक्रांति पर हरिद्वार-ऋषिकेश के घाटों पर सन्नाटा, लेकिन प्रयागराज माघ मेले में लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget