एक्सप्लोरर

Mainpuri News: मैनपुरी में शातिर अपराधियों के खिलाफ बड़ा एक्शन, इतने करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति सीज

Mainpuri Crime News: मैनपुरी में डीएम के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो शातिर अपराधियों की संपत्ति सीज कर दी है.

UP Crime News: लोगों के साथ ठगी, लूटमार का गैंग चलाने वाले शातिर अपराधी की 1 करोड़ 40 लाख से अधिक की संपत्ति सीज की गई है. डीएम ने गैंगस्टर के आरोपी की संपत्ति सीज करने के निर्देश 30 अगस्त को जारी किए थे. सोमवार को एसडीएम भोगांव अंजली सिंह भारी पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के ग्राम मैदेपुर पहुंचे और आरोपी का मकान, जमीन, दो कारें सीज कर दीं. अपराधी की संपत्ति सीज हुई तो अपराधियों में हड़कंप मच गया.

डीएम अविनाश कृष्ण सिंह ने 30 अगस्त 2022 को गैंगस्टर एक्ट के एक मुकदमे में शातिर अपराधी राजवीर उर्फ राजेश यादव एवं सत्यवीर पुत्रगण अतिराज निवासीगण मैदेपुर की संपत्ति कुर्क करने के निर्देश जारी किए थे. ये निर्देश जारी होने के बाद सोमवार को एसडीएम, तहसीलदार आनंद कुमार, थाना प्रभारी एलाऊ सुनील भारद्वाज भारी पुलिस बल के साथ मैदेपुर पहुंचे और आरोपियों के 55 लाख रुपये के मकान को जब्त कर लिया. मकान में सरकारी ताला लगा दिया और जब्तीकरण का नोटिस चस्पा करा दिया गया.

इसके बाद टीम ने आरोपी की लगभग 12 बीघा जमीन को भी सीज कर दिया. यह जमीन 89 लाख रुपये की बताई गई है. दो कारें भी जब्त की गई हैं.

पुलिस अधीक्षक, मैनपुरी ने दी ये बड़ी जानकारी

पुलिस अधीक्षक मैनपुरी कमलेश दीक्षित ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करके राजेश और सत्यवीर दो अपराधियों से 1 करोड़ 40 लाख 50 हजार रुपए की संपत्ति जो उनके द्वारा अपराध से अर्जित की गई थी, उसकी जब्तीकरण की कार्रवाई की गई, दोनों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई, दोनों ही जेल में निरुद्ध है, इसके अतिरिक्त अभी अन्य अभियुक्तों की संपत्ति की जानकारी की जा रही है और अपराध से अर्जित जो भी संपत्ति होगी उसकी जब्तीकरण की कार्रवाई निश्चित ही की जाएगी.

इसे भी पढ़ें:

UP News: सीएम योगी की बड़ी सौगत, दीपावली पर हर गरीब परिवार को मुफ्त में मिलेगा एक गैस सिलेंडर

Uttarakhand Cabinet Reshuffle: उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार को लेकर हलचल तेज, फिर से दिल्ली दौरे पर सीएम पुष्कर सिंह धामी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget