एक्सप्लोरर

करहल हत्याकांड: शिवपाल यादव के बयान पर BJP का पलटवार, कहा- पहले से कवर फायर दे रही सपा

Karhal Girl Murder: सपा नेता शिवपाल यादव ने करहल में युवती की हत्या को प्रेम प्रसंग का मामला बताया है जिस पर बीजेपी ने पलटवार किया है. भाजपा ने कहा कि सपा पहले से ही कवर फायर देने लगती है.

Karhal Girl Murder: मैनपुरी की करहल सीट पर उपचुनाव के बीच दलित  युवती की मौत को लेकर सियासत गरमा गई है. समाजवादी पार्टी के महासचिव शिवपाल यादव ने इसे प्रेम प्रसंग का मामला बताया, जिस पर बीजेपी ने जबरदस्त पलटवार किया है. बीजेपी प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने पलटवार करते हुए कहा कि सपा आरोपियों कवर फायर देने की कोशिश कर रही है. जिससे सपा का दलित विरोधी चेहरा एक बार फिर से सामने आ गया है. 

बीजेपी नेता ने कहा कि करहल में उपचुनाव के दौरान एक दलित की बेटी की हत्या कर दी गई. ये प्रकरण जब से सामने आया है. तब से सपा के तमाम नेता उसके बचाव में आगे आ गए हैं. शिवपाल यादव का बयान कि मामला प्रेम प्रसंग का था निश्चित रूप से जांच की दिशा को मोड़ने का प्रयास है. पुलिस जांच कर रही है आरोपी गिरफ्तार है. 

उन्होंने कहा कि जब तक इस मामले की जांच हो रही है. तब तक सपा के नेता बयानबाजी करके आरोपियों को क्यों बचाना चाहते हैं. चाहे वो अयोध्या में मोइद खान का मामला हो या फिर कन्नौज रेप का मामला जिसमें सपा के नेता शामिल होते हैं. उसमें सपा के बड़े नेता शिवपाल यादव और अखिलेश यादव जैसे लोग बयानबाजी करके उनको कवर फायर देने का काम करते हैं. सपा का दलित विरोधी चेहरा एक बार फिर जनता के सामने है. 

उपचुनाव के बीच दलित युवती की हत्या
बता दें कि उपचुनाव की वोटिंग के बीच करहल में ये मामला सामने आया था,  जहां युवती का शव बोरे में बंद पड़ा मिला. परिजनों ने सपा नेता प्रशांत यादव पर युवती की हत्या का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि बेटी ने साइकिल पर वोट डालने से मना कर दिया था, उसने कमल को वोट देने को कहा था. जिसके बाद प्रशांत यादव ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी. 

बीजेपी बुधवार से ही इस मामले को जोर-शोर से उठा रही है. बीजेपी ने आरोप लगाया कि करहल में सपाई प्रशांत यादव व उसके साथियों ने एक दलित बेटी की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि उसने साइकिल पर वोट देने से मना कर दिया था.

खैर उपचुनाव में बीजेपी लगाएगी हैट्रिक या सपा पड़ेगी भारी? सियासी जानकारों की राय कर देगी हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Assemby Session: 'मैं इस पद के काबिल भी हूं या नहीं...' विधानसभा स्पीकर सतीश महाना देंगे इस्तीफा?
'मैं इस पद के काबिल भी हूं या नहीं...' विधानसभा स्पीकर सतीश महाना देंगे इस्तीफा?
यूपी में न्यूनतम मजदूरी तय, ओवरटाइम करने पर देना होगा दोगुना भुगतान
यूपी में न्यूनतम मजदूरी तय, ओवरटाइम करने पर देना होगा दोगुना भुगतान
Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक बारिश का अलर्ट, अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह
उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक बारिश का अलर्ट, अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह
Cloud Burst in Dharali: आज धराली-हर्षिल क्षेत्र में आई आपदा का एक साल पूरा, कितनी बदली तस्वीर?
आज धराली-हर्षिल क्षेत्र में आई आपदा का एक साल पूरा, कितनी बदली तस्वीर?

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Session 2026 Live: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
LIVE: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
झारखंड में स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक की एंट्री, दिया समर्थन, जानें- क्या कहा?
झारखंड में स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक की एंट्री, दिया समर्थन, जानें- क्या कहा?
'गर्मी से बचने के लिए कुत्ते के मांस का सूप'! उत्तर कोरिया सरकार का अजब-गजब नुस्खा
'गर्मी से बचने के लिए कुत्ते के मांस का सूप'! उत्तर कोरिया सरकार का अजब-गजब नुस्खा
गलती से हुआ रन आउट, फिर हो गया सुपर ओवर; वीडियो हो रहा वायरल
गलती से हुआ रन आउट, फिर हो गया सुपर ओवर; वीडियो हो रहा वायरल
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
Embed widget