एक्सप्लोरर

Mainpuri: 1957 का वो चुनाव जब निर्दलीय को नहीं मिला एक भी मत, अपने वोट के लिए भी तरसा उम्मीदवार

यह वाकया 1957 के आम चुनावों का है जब निर्दलीय उम्मीदवार शंकर लाल को दूसरों का तो छोड़ों अपना वोट भी नहीं मिल पाया था.

Mainpuri By-Election: ढाई दशक से अधिक समय से समाजवादी पार्टी का गढ़ रहे मैनपुरी संसदीय सीट पर दशकों पहले हुए एक चुनाव में एक उम्मीदवार के खाते में कोई वोट नहीं पड़ा था, यहां तक कि उसे अपना वोट भी नहीं नसीब हुआ था.

यह वाकया 1957 के आम चुनावों का है जब निर्दलीय उम्मीदवार शंकर लाल को दूसरों का तो छोड़ों अपना वोट भी नहीं मिल पाया था क्योंकि गिनती के दौरान उसे अमान्य करार दे दिया गया था. भारत निर्वाचन आयोग के रिकॉर्ड के अनुसार, उस चुनाव में छह उम्मीदवार मैदान में थे... प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के बंसीदास धनगर, बादशाह (कांग्रेस), जगदीश सिंह (अखिल भारतीय जनसंघ) और निर्दलीय उम्मीदवार शंकर लाल, मणि राम और पुत्तू सिंह.

पीएसपी के उम्मीदवार को मिले इतने वोट

प्रजा सोशलिस्ट पार्टी (पीएसपी) के बंसीदास धनगर को चुनाव में पड़े कुल 1,96,750 मतों में से 59,902 मत (30.45 प्रतिशत) मिले और वह विजेता घोषित हुए. वहीं, कांग्रेस के बादशाह 56,072 मतों (28.50 प्रतिशत) के साथ दूसरे नंबर पर रहे. अखिल भारतीय भारतीय जनसंघ के जगदीश सिंह को 46,627 मत (23.70 प्रतिशत) मिले. निर्दलीय उम्मीदवारों मणिराम और पुट्टू सिंह को क्रमश: 17,972 (9.13 फीसदी) और 16,177 (8.22 फीसदी) वोट मिले. वहीं, अंतिम स्थान पर रहे शंकर लाल को ‘शून्य’ वोट (कोई वोट नहीं) मिले थे.

UP By-Election 2022: वोटिंग के दौरान आजम खान बोले- 'बर्बरता की जा रही है, लोगों को गिरफ्तार कर पीटा जा रहा, पुलिस ने धमकाया'

इस वजह से खाली हुई सीट

भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, 1957 में मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कुल मिलाकर 3.93 लाख से अधिक मतदाता (3,93,180) थे, जिनमें से 50 प्रतिशत से कुछ अधिक ने अपने अधिकार का उपयोग किया. गौरतलब है कि अक्टूबर में मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण मैनपुरी सीट रिक्त हो गई थी, और आज वहां उपचुनाव हो रहा है.

UP By-Election 2022: वोटिंग के दौरान आजम खान बोले- 'बर्बरता की जा रही है, लोगों को गिरफ्तार कर पीटा जा रहा, पुलिस ने धमकाया'

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में मुलायम सिंह यादव की बड़ी बहू और सपा मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव मैदान में हैं. वहीं, भाजपा की तरफ से रघुराज सिंह शाक्य चुनाव लड़ रहे हैं. शाक्य कभी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के मुखिया और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव के करीबी सहयोगी थे. इस साल के शुरू में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का दामन थाम लिया था. मैनपुरी में सोमवार को मतदान हो रहा है, जबकि वोटों की गिनती आठ दिसंबर को होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव का तंज, 'बदहाली भरा कानपुर आज, यहां हर पद पर भाजपा'
अखिलेश यादव का तंज, 'बदहाली भरा कानपुर आज, यहां हर पद पर भाजपा'
देहरादून: सास-बहू की जोड़ी की अलग पहचान, हुनर से बनीं आत्मनिर्भर
देहरादून: सास-बहू की जोड़ी की अलग पहचान, हुनर से बनीं आत्मनिर्भर
बस्ती: बेटा अधिकारी बना तो पिता ने हाथी पर निकाला जुलूस
बस्ती: बेटा अधिकारी बना तो पिता ने हाथी पर निकाला जुलूस
रामपुर: बजरंग दल नेता का शव पेड़ से लटका मिला, आरोपी गिरफ्तार
रामपुर: बजरंग दल नेता का शव पेड़ से लटका मिला, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जरा सोचिए कि…’, पैलेट गन पर एफआईआर के बाद राहुल गांधी का जानें पहला रिएक्शन
‘जरा सोचिए कि…’, पैलेट गन पर एफआईआर के बाद राहुल गांधी का जानें पहला रिएक्शन
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget