एक्सप्लोरर

Mainpur Bypoll: अखिलेश यादव का केशव प्रसाद मौर्य पर पलटवार, 'ये जनता नहीं अधिकारी से वोट मांगने आए हैं'

चुनावी मौसम में सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच आरोपों का सिलसिला शुरू हो गया है. मैनपुरी में सपा और बीजेपी आमने सामने है और दोनों पार्टियों के प्रमुख नेता एक दूसरे पर आरोपों की बौछार कर रहे हैं.

UP News: मैनपुरी उपचुनाव (Mainpuri Bypoll) को पूर्व सीएम अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) के बयान पर पलटवार किया है. अखिलेश यादव ने कहा कि ये जनता से नहीं, अधिकारियों से वोट मांगने आए हैं. दरअसल, केशव प्रसाद ने कहा था कि योगी सरकार के कार्यों का इतना खौफ है कि अखिलेश यादव और सैफई परिवार मैनपुरी की गली-गली घूम रहे हैं. 

नेताजी के न रहने पर जिताना आपकी जिम्मेदारी - अखिलेश

अखिलेश यादव ने रविवार को मैनपुरी के किशनी में जनसभा को संबोधित किया. यहां उन्होंने राज्य की मौजूदा सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा, 'जब सिलेंडर सस्ता था तो फ्री में दे दिया लेकिन अब सिलिंडर नहीं मिलता. पुलिस वालों ने भी अपना हिसाब-किताब बढ़ा दिया है यानी रिश्वत के नाम पर पैसा ज्यादा लिया जाने लगा है. बिजली का बिल मिलता है लेकिन बिल नहीं चुका पाए तो फिर एफआईआर कराई जाती है. ये नेताजी का क्षेत्र रहा है. यहां के लोगों ने नेताजी को हमेशा समर्थन दिया है. नेताजी ने अपने लोगों को हमेशा याद रखा है. नेताजी के ना रहने पर अच्छे वोटों से जिताना आपकी जिम्मेदारी है.' 

चुनाव आयोग पहुंचा सपा प्रतिनिधिमंडल

केशव प्रसाद मौर्य ने पिछले दिनों अखिलेश यादव पर तंज मारते हुए कहा था कि रामपुर और आजमगढ़ चुनावों में उन्होंने एक भी सभा नहीं की लेकिन आज मैनपुरी में जगह-जगह जा रहे हैं. इसके पीछे योगी सरकार के विकास कार्यों का खौफ है. उधर, अखिलेश यादव ने बीजेपी पर न केवल अधिकारियों से वोट मांगने का आरोप लगाया है बल्कि सपा के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से शिकायत भी की है. चुनाव आयोग को ज्ञापन सौंपते हुए शिकायत की गई है कि मैनपुरी में जिलाधिकारी और एसएसपी से लेकर ग्राम पंचायत सदस्य तक लोगों पर बीजेपी के समर्थन में वोट डालने का दबाव बना रहे हैं. 

ये भी पढ़ें -

Mainpuri Bypoll: शिवपाल को नसीहत, अखिलेश यादव पर तंज, बीजेपी सांसद का यादव परिवार पर तीखा हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में धीमी हुई मानसून की रफ्तार, आज 26 जिलों में होगी बारिश
यूपी में धीमी हुई मानसून की रफ्तार, आज 26 जिलों में होगी बारिश
'नमाजियों पर सख्ती, कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा', AIMIM ने उठाया सवाल
'नमाजियों पर सख्ती, कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा', AIMIM ने उठाया सवाल
आगरा: अंतिम संस्कार के बीच मौत 17 घंटे बाद जिंदा हुई वृद्ध महिला
आगरा: अंतिम संस्कार की थी तैयारी, 17 घंटे बाद जिंदा हुई वृद्ध महिला
उत्तराखंड: 8 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, हाई अलर्ट जारी
उत्तराखंड: 8 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, हाई अलर्ट जारी

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
एंटी पेपर लीक बिल पास होने के बाद PM मोदी ने जारी किया Video, जानें क्या बोले?
एंटी पेपर लीक बिल पास होने के बाद PM मोदी ने जारी किया Video, जानें क्या बोले?
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
Viral Video :बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
अमेरिका-चीन के बीच एआई को लेकर रेस कब शुरू हुई और अब कहां पहुंची?
अमेरिका-चीन के बीच एआई को लेकर रेस कब शुरू हुई और अब कहां पहुंची?
Embed widget