एक्सप्लोरर

Mainpuri Bypoll: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले- 'नेताजी का आशीर्वाद तो बीजेपी के साथ है'

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कहना है कि मुलायम सिंह यादव को लेकर बीजेपी के मन में सम्मान रहा है. उन्होंने कहा कि मैनपुरी में मुलायम सिंह का आशीर्वाद बीजेपी के साथ है.

UP News: मैनपुरी (Mainpuri) सीट पर नैया पार लगाने के लिए सपा के साथ ही बीजेपी को भी मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के नाम में सहारा दिख रहा है. चुनावी माहौल में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने कहा कि नेताजी का आशीर्वाद बीजेपी के साथ है. मैनपुरी हमारे लिए रामपुर (Rampur) और आजमगढ़ (Azamgarh) से ज्यादा अनुकूल सीट है. उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव के प्रति हमारा राष्ट्रीय नेतृत्व सम्मान का भाव रखता था.

बीजेपी के साथ है नेताजी का आशीर्वाद- केशव प्रसाद मौर्य

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, 'मुलायम सिंह के खिलाफ प्रचार करने 2014 में पीएम या राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं गए. 2019 के चुनाव में भी नहीं गए, जब 94-95 हज़ार वोट से जीते. पीएम मोदी की एक सभा फिरोजाबाद, बदायूं, कन्नौज में होती तो सपा के किले को ढहा देती है. मुलायम सिंह यादव के प्रति सम्मान था, सम्मान है लेकिन जो सम्मान है वह तब किया गया जब नेता जी थे. जो उनके परिवार के लोग बन करके सोचते हैं कि नेताजी के नाम पर उनके कारण से वोट मिलेगा तो मुझे लगता है नेता जी का आशीर्वाद तो बीजेपी के साथ है.'

अभद्र भाषा का जवाब जनता देगी- केशव प्रसाद मौर्य

उन्होंने आगे कहा, 'आजमगढ़ नहीं बचा और आजम खान का गढ़ नहीं बचा. दोनों जगह बीजेपी का कमल खिल चुका है तो मैनपुरी में भी कमल खिलेगा. वह पूरा जोर लगा ले, जनता ने फैसला कर लिया है कि वह मैनपुरी, रामपुर और खतौली में बीजेपी के साथ है. जो अंडरकरेंट है वह सपा के खिलाफ है. लोग जानते हैं कि बीजेपी रहेगी तो गुंडागर्दी नहीं होगी, सपा होगी तो गुंडागर्दी तय है. अपनी सुरक्षा के लिए लोग कमल खिला रहे हैं, सपा तो बर्बादी की प्रतीक है.' सपा मीडिया सेल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से अभद्र भाषा में हुए ट्वीट पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा जो जिस संस्कार के लोग होते हैं उसी प्रकार की भाषा का प्रयोग करते हैं. उनकी इस भाषा का करारा जवाब जनता वोट के माध्यम से देगी. हम तो सब से अपेक्षा करते हैं कि संस्कार युक्त रहिए. सरकार की आलोचना करना विपक्ष का अधिकार होता, लेकिन अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का अधिकार किसी को नहीं है. 

ये भी पढ़ें -

Noida News: नोएडा में पहले पुलिसवालों ने मजे से मिठाई खाई, पैसे मांगे तो रेस्टोरेंट स्टाफ को पीट दिया, हुए लाइन हाजिर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ: पुलिस हिरासत में थर्ड डिग्री टॉर्चर, किसान नेताओं ने लगाए आरोप
मेरठ: पुलिस हिरासत में थर्ड डिग्री टॉर्चर, किसान नेताओं ने लगाए आरोप
'हार से बौखला गई BJP', मेरठ में किसान नेता से मारपीट पर भड़के अखिलेश
'हार से बौखला गई BJP', मेरठ में किसान नेता से मारपीट पर भड़के अखिलेश
मथुरा के निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल में शटरिंग गिरी, कई मजदूर दबे, 3 की मौत
मथुरा के निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल में शटरिंग गिरी, कई मजदूर दबे, 3 की मौत
कन्नौज में बिस्किट देकर छात्रों से कराया प्रदर्शन! BSA पहुंचे तो पलटा मामला
कन्नौज में बिस्किट देकर छात्रों से कराया प्रदर्शन! BSA पहुंचे तो पलटा मामला

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget