एक्सप्लोरर

Noida News: नोएडा में पहले पुलिसवालों ने मजे से मिठाई खाई, पैसे मांगे तो रेस्टोरेंट स्टाफ को पीट दिया, हुए लाइन हाजिर

Noida News: पुलिसवालों ने पहले रेस्टोरेंट से चमचम और छेना टोस मिठाईयां खाई. स्टाफ ने जब उनसे पैसे मांगे तो वो नाराज हो गए और उन्होंने स्टाफ के साथ गाली-गलौज की और पिटाई कर दी.

Noida News: नोएडा (Noida) में मिठाई खा के पैसे मांगने पर शराब के नशे में झूम रहे पुलिसकर्मियों ने रेस्टोरेंट के मालिक और स्टाफ के साथ जमकर मारपीट की और गाली गलौज किया. इस दौरान कुछ रेस्टोरेंट कर्मियों ने पुलिसवालों का झगड़ा करते हुए वीडियो (Video) बना लिया जो अब सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो रहा है. ये घटना थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 41 (Sector 41) की बताई जा रही है. 

मिठाई के पैसे मांगने पर स्टाफ को पीटा

दरअसल, नोएडा के सेक्टर 41 में भगत सिंह सट्टा, धन्नू राम स्वीट्स नाम से एक रेस्टोरेंट चलाते हैं. सोमवार रात करीब 9:30 बजे भगत सिंह और उनके कर्मचारी होटल में थे, तभी दो पुलिस कर्मी वहां पहुंचे और उनसे चमचम और छेना टोस मिठाइयां मंगा कर खाई. मिठाइयां खाने के बाद जब रेस्टोरेंट कर्मचारियों ने पुलिसवालों से पैसे मांगे तो वो नाराज हो गए और उन्होंने स्टाफ के साथ मारपीट शुरू कर दी. इस झगड़े में बीच-बचाव के लिए रेस्टोरेंट मालिक भगत सिंह भी पुलिसवालों ने पीटा और गाली-गलौज की.

इन पुलिसवालों ने धमकी दी कि वो सेक्टर 49 थाने में तैनात है. उनके डर से डीसीपी भी कांपते हैं. अगर उन्होंने पैसे मांगे तो वो उन्हें जान से मार देंगे. पीड़ित के मुताबिक पुलिसकर्मियों की मारपीट के बाद उनके कर्मचारी इतने डरे हुए हैं कि वो काम छोड़कर वापस अपने घर जाने की बात कर रहे हैं. उनका कहना है कि वो यहां काम करने आए हैं मार खाने नहीं. 

दोनों पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

इस बारे में और जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी नोएडा आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि थाना सेक्टर 49 के 2 पुलिसकर्मी कांस्टेबल रविंद्र और पुष्पेंद्र ने सेक्टर 41 के रेस्टोरेंट में मिठाई खाई थी. जिसके बाद उन्होंने उसके खट्टा होने की शिकायत की, जिसको लेकर उनकी होटल कर्मियों के साथ बहस हो गई और उन्होंने स्टाफ के साथ अभद्रता की. जांच के बाद दोनों को लाइन हाजिर कर दिया गया है. इस मामले की जांच की जा रही है. 

ये भी पढ़ें- Prayagraj News: मुख्तार अंसारी के दो सालों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, पत्नी अफशा को मिली फौरी राहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget