एक्सप्लोरर

बांदा में जिला पंचायत अध्यक्ष के लिये जोड़तोड़ शुरू, बसपा-बीजेपी में है जोर आजमाइश

बांदा में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिये बीएसपी और बीजेपी में पंचायत सदस्यों को अपने पक्ष में करने की होड़ है. हालांकि, आंकड़ों की बात करें तो अंकगणित बीएसपी के साथ है.

बांदा: आगामी 3 जुलाई को होने वाले जिला पंचायत अध्यक्षों के चुनाव को लेकर बांदा में सभी प्रमुख राजनैतिक दलों ने अपने समर्थित प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. बांदा से भाजपा ने सुनील पटेल ,सपा ने रजनी यादव व बसपा ने सुजाता राजपूत को प्रत्याशी बनाया है. प्रत्याशियों की घोषणा होने के बाद बांदा जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव रोचक हो गया है.

तीनों दलों ने लगाया जोर

प्रत्याशियों की घोषणा के बाद बांदा में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में जीत के लिए सभी दल के प्रत्याशी पूरी ताकत से लगे हैं. वैसे तो बांदा में बीजेपी, सपा और बसपा तीनों दल अपनी जीत को लेकर सुनिश्चित है, लेकिन यहां पर मुख्य मुकाबला सत्ताधारी दल भाजपा और बसपा के बीच हैं. यदि आंकड़ों के हिसाब से देखे तो बसपा की स्थिति ज्यादा मजबूत है, क्योंकि उनके 11 सदस्य हैं और उन्हें सिर्फ 5 सदस्य ही चाहिए. वहीं दूसरी तरफ भाजपा के पास सिर्फ 7 सदस्य हैं और उसे सीट फतह करने के लिए अभी 9 सदस्य और चाहिए.

धनबल, बाहुबल 

सपा और बसपा समर्थित  प्रत्याशियों से जब बात की तो दोनों ही दलों के उम्मीदवारों ने अपनी जीत पक्की बताई और चुनाव जीतने पर जनपद के भारी विकास का दावा भी किया. वहीं, भाजपा समर्थित उम्मीदवार ने क्षेत्र में होने की बात कहकर कैमरे के सामने आने से बचते नजर आए. यूपी में अभी तक जिला पंचायत चुनाव में हमेशा अधिकांशतः सत्ता धारी दल का ही अध्यक्ष बनता है. उस लिहाज से भाजपा के ही अध्यक्ष बनने की अधिक उम्मीद है, लेकिन बसपा को संख्या बल के आधार पर कमतर नहीं आंका जा सकता. जिला पंचायत के चुनाव में जो दूसरी सभी महत्वपूर्ण बात है वह है धन बल की है, जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार सदस्यों को अपने पक्ष में करने के लिए मोटी रकम खर्च करते हैं. इसमें जो ज्यादा पैसा सदस्यों को देता है, उसी की जीत लगभग तय होती है.

कुल मिलाकर हमेशा की तरह इस बार भी बांदा जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव धनबल और सत्ता के दबाव से अछूता नहीं रहेगा और इसके लिए सभी दलों के बड़े नेताओं ने जोड़तोड़ की कवायद शुरू कर दी है, लेकिन ऊंट किस करवट बैठता है ये तो 3 जुलाई को ही पता चलेगा.

जिला पंचायत सदस्य 30 सीट

भाजपा - 7
बसपा - 11
सपा -    6
अन्य -   6

जिला पंचायत अध्यक्ष पद में जीत के लिए उम्मीदवार को 16 सीटे चाहिए.

ये भी पढ़ें.

55 लोगों की मौत के बाद जागा देहरादून आरटीओ, डबल हेलमेट पहनना अनिवार्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
UP Election 2027: इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?
इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget