एक्सप्लोरर

55 लोगों की मौत के बाद जागा देहरादून आरटीओ, डबल हेलमेट पहनना अनिवार्य

देहरादून में बढ़ते सड़क हादसों के बाद आरटीओ विभाग की नींद टूटी है. अब यहां पीछे बैठने वाली सवारी के लिये हेलमेट जरूरी कर दिया गया है.

देहरादून: एक बार फिर से राजधानी देहरादून में डबल हेलमेट को लेकर आरटीओ देहरादून की सख्ती देखने को मिल रही है. सड़कों पर दोपहिया वाहनों को रोककर दो हेलमेट ना होने पर चालान काटे जा रहे हैं. लेकिन हैरानी की बात ये है कि, यह पहला मौका नहीं है, जब दो हेलमेट को लेकर चालान की कार्रवाई की जा रही हो, लेकिन ऐसे कई अभियान एक समय के बाद सुस्त होते-होते बंद हो जाते हैं.

वर्ष 2021 में मई तक दून में 55 लोगों की मौत

देहरादून में सड़क दुर्घटनाओं में हुए इजाफे के बाद एक बार फिर से आरटीओ विभाग की नींद टूटी है. आंकड़े हैरान करने वाले हैं. जनवरी 2021 से मई माह तक 130 सड़क दुर्घटनाओं में 55 लोगों की मौत हुई है. इसी को देखते हुए अब देहरादून में एक बार फिर से डबल हेलमेट अनिवार्य कर दिया है और सख्ती के साथ लोगों के चालान भी किये जा रहे हैं. हालांकि, यह पहला मौका नहीं है जब डबल हेलमेट को लेकर आरटीओ द्वारा इस तरह के अभियान चलाये गये हों. लेकिन एक समय बाद सभी अभियान ठप पड़ जाते हैं.

शहरभर के मुख्य चौरोहों, मुख्य सड़कों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. अभी तक 200 से अधिक चालानी कार्रवाई की जा चुकी है. वहीं एआरटीओ रश्मि पंत ने देहरादून के लोगों से अपील भी की है कि, सभी लोग अपनी सुरक्षा को देखते हुए दोपहिया वाहनों पर डबल हेलमेट पहनें. हालांकि, लोगों की ये नाराजगी भी है कि चालानी कार्रवाई से पहले डबल हेलमेट को लेकर विभाग को प्रचार-प्रसार करना चाहिए था क्योंकि काफी लोगों को इसकी जानकारी अभी भी नहीं है.

इन इलाकों में अक्सर होती हैं दुर्घटनाएं

देहरादून जिले में कुछ क्षेत्र ऐसे हैं, जहां पर अक्सर वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचनाएं मिलती हैं. वर्ष 2021 की सड़क दुर्घटनाओं पर गौर करें तो देहरादून जिले में ऋषिकेश, नेहरू कॉलोनी, डोईवाला, पटेलनगर, रायवाला और डालनवाला थाने अधिक संवेदनशील रहे, जहां दुर्घटनाएं अधिक घटित हुई. दुर्घटनाओं का मुख्य कारण ओवर स्पीडिंग, रैश ड्राईविंग और गलत दिशा में वाहन चलाना रहा. अब एक बार फिर से आरटीओ द्धारा सड़क दुर्घटनाओं को लेकर अभियान शुरू किया गया है और लोगों को जागरूक करने के साथ ही उनका चालान भी किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें.

अल्लाह की हिफाजत में हूं' कह कर वैक्सीन का विरोध करने वाले सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने लगवाई कोविशील्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न BJP न सपा और कांग्रेस, यूपी के मुस्लिमों ने इस पार्टी को दिया समर्थन?
न BJP न सपा और कांग्रेस, यूपी के मुस्लिमों ने इस पार्टी को दिया समर्थन?
सीएम योगी के विजन के अनुरूप गो आधारित उत्पादों को बाजार से जोड़ने की तैयारी
सीएम योगी के विजन के अनुरूप गो आधारित उत्पादों को बाजार से जोड़ने की तैयारी
'सौ-सौ जूते खाए...', अखिलेश यादव की CM योगी को चुनौती पर बोले अभय सिंह
'सौ-सौ जूते खाए...', अखिलेश यादव की CM योगी को चुनौती पर बोले अभय सिंह
योगी सरकार के सहयोग और निजी प्रयास से सरकारी स्कूल में दीं कॉन्वेंट जैसी सुविधाएं
योगी सरकार के सहयोग और निजी प्रयास से सरकारी स्कूल में दीं कॉन्वेंट जैसी सुविधाएं

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
'शिव की बारात' वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
'शिव की बारात' वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget