एक्सप्लोरर

Mahoba: टोल प्लाजा पर टैंकर ने ऑटो को मारी टक्कर, हादसे में 8 लोग घायल, आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार

Mahoba Accident: उत्तर प्रदेश के महोबा में टोल प्लाजा के पास एक टैंकर ने ऑटो को टक्कर मार दी जिसमें आठ लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

UP News: महोबा (Mahoba) जनपद के खन्ना टोल प्लाजा में अनियंत्रित टैंकर (Uncontrolled Tanker) ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो दूसरे वाहन से टकरा गया. इस सड़क हादसे में ऑटो में सवार आठ लोग घायल हुए हैं. सभी को टोल प्लाजा कर्मियों की मदद से जिला अस्पताल इलाज के लिए लाया गया जिनमें दो की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने झांसी रेफर कर दिया. सूचना मिलते ही घायलों के परिजन भी अस्पताल में पहुंच गए. पुलिस ने आरोपी चालक को टैंकर सहित हिरासत में ले लिया है. 

टेंकर की टक्कर के बाद कार से टकराई ऑटो

ऑटो में सवार यात्री हमीरपुर जनपद के मौदहा की ओर जा रहे थे, तभी अनियंत्रित टैंकर ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो सीधा एक कार से जा टकराया. गनीमत रही कि कार में सवार कोई भी घायल नहीं हुआ जबकि ऑटो में सवार आठ लोग घायल हो गए. जिनमें छह गंभीर रूप से घायल हैं. टोल प्लाजा के पास में सड़क हादसे की सूचना मिलते ही थाना पुलिस और स्थानीय लोग इकठ्ठा हो गए. तत्काल सभी घायलों को टोल कर्मियों की मदद से एम्बुलेंस से महोबा जिला अस्पताल पहुंचाया गया जिनका इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की देखरेख में इलाज किया जा रहा है.

UP News: ज्ञानवापी पर फैसले से पहले वाराणसी कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, आधी रात को CM आवास में आया फोन

पुलिस ने दी यह जानकारी

घायलों की पहचान निजामुद्दीन,मूलचंद्र, रीता, शकील और कुसुमा के रूप में हुई है. सभी का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है जबकि दो लोगों को झांसी मेडिकल भेजा गया है. घटना टोल प्लाजा में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. सीओ सिटी रामप्रवेश राय ने बताया कि खन्ना थाना क्षेत्र में एक ऑटो को पीछे से टैंकर ने टक्कर मार दी, जिसमें आठ लोग घायल थे दो को हल्की चोटें थी. घटना में घायल दो लोगों को झांसी रेफर कर दिया गया है, बाकी चार लोगों का यहां इलाज चल रहा है.  टैंकर चालक को हिरासत में ले लिया गया है.

ये भी पढ़ें -

Mussoorie: मसूरी में शराबी युवक ने जनरल स्टोर में की चोरी, गल्ले से उड़ाई नगदी, पुलिस ने भेजा जेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘दिव्या काश तुम सीधी नहीं होतीं’: पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम सीधी नहीं होतीं’: पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'सबसे बेकार, प्रोड्यूसर किलर हैं...', डायरेक्टर ने उड़ाई पवन सिंह की धज्जिया
'सबसे बेकार, प्रोड्यूसर किलर हैं...', डायरेक्टर ने उड़ाई पवन सिंह की धज्जिया
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget