एक्सप्लोरर

Mahoba News: महोबा में सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन, लोगों ने ली नियमों का पालन करने की शपथ

महोबा में एआरटीओ विभाग द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

UP News: महोबा (Mahoba) में एआरटीओ (ARTO) विभाग द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया. लोगों को जागरूक करने के लिए सदर विधायक राकेश गोस्वामी ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहनों को रवाना किया है. कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की शपथ भी ली है.

मुख्य अतिथि रहे विधायक
महोबा जिला सहायक परिवहन कार्यालय परिसर में चतुर्थ सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम का योजन किया गया है. बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे सदर विधायक राकेश गोस्वामी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया है. परिवहन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में प्रचार वाहनों को सदर विधायक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है. दरअसल, आये दिन होने वाले सड़क हादसों में कमी लाने और वाहन चालकों को इसके लिए जागरूक करने का अभियान परिवहन विभाग द्वारा शुरू हुआ है. 

UP Corona Update: यूपी में कोरोना ने पसारे पैर, 24 घंटे में मिले इतने नए केस, दिल्ली से सटे जिलों में अलर्ट पर प्रशासन

क्या हुई अपील
इस जागरूकता अभियान को गति देने के लिए ही प्रचार वाहनों को शहर में भेजा गया है. जो मुख्य चौराहों, बाजार, मुहल्लों में जाकर लोगों को जागरूक करेगें. सड़क पर वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करने के साथ ही अन्य यातायात नियमों कर पालन की अपील विभाग द्वारा की जा रही है. सरकार की मंशा के तहत यह कार्यक्रम आयोजित हुआ है. सड़क सुरक्षा सप्ताह में विभाग द्वारा अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे.

क्या बोले अधिकारी
एआरटीओ विभाग के आरआई रोहित सिंह का कहना है कि सड़क सप्ताह मनाने का उद्देश्य ये होता है कि जो सड़क में हो रही दुर्घटनाओं को कम किया जाए. भविष्य में भी सड़क सप्ताह ऐसे ही मनाए जाएंगे. ये 18 से 24 अप्रैल तक चलेगा. आज कुछ गाड़ियों को रवाना किया है, जो शहर में जगह-जगह जाकर प्रचार करेंगे कि हमें सड़क में कैसे चलना है और दुर्घटनाओं से कैसे बचना है. इस प्रकार पूरे हफ्ते किसी दिन प्रदूषण जांच केन्द्रों का निरीक्षण, किसी दिन सीट बेल्ट और हेलमेट की चेकिंग होती है. किसी दिन हम आंखों का कैंपेन चलाएंगे. इस तरह पूरे हफ्ते कैंपेन चलाएंगे और 24 को इसका आधिकारिक समापन हो जाएगा.

ये भी पढ़ें-

UP: अचानक बाराबंकी जिला अस्पताल पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, कमियां मिलने पर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल
उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल
आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Embed widget