एक्सप्लोरर

Mahoba News: महोबा में जन औषधि केंद्र के कर्मचारियों की हड़ताल, मरीजों की बढ़ी परेशानी

UP News: महोबा में संचालित प्रधानमंत्री जन औषधी केंद्र के कर्मचारी मारपीट की घटना के विरोध में हड़ताल पर चले गए. यहां आने वाले मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है.

महोबा जनपद में संचालित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों के कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं. यह हड़ताल कबरई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित जन औषधि केंद्र में हुए विवाद और मारपीट की घटना के विरोध में की गई है. कर्मचारियों का आरोप है कि लगातार अराजक तत्व केंद्र में घुसकर न केवल उन्हें परेशान कर रहे हैं, बल्कि कर्मचारियों के वीडियो बनाकर गलत तरीके प्रचारित किया जा रहा है. इसी प्रताड़ना के चलते बीते रोज हुई मारपीट की घटना सामने आई है. 

एरिया मैनेजर अभिषेक सिंह का कहना है कि यह विवाद साजिशन कराया गया था. वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए उन्होंने अपने ही केंद्र के एक कर्मचारी को हटा भी दिया है. इसके बावजूद अराजक तत्व लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं और कामकाज बाधित कर रहे हैं. 

मांग पूरी नहीं होने तक हड़ताल की चेतावनी

उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्र पर निर्धारित नियमों के अनुसार ही दवा बेची जा रही है, लेकिन आए दिन अराजकतत्वों की हरकतों के कारण स्वतंत्र रूप से काम करना मुश्किल हो गया है. केंद्र के अंदर काम करने वाली महिला कर्मचारी इस कारण खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है. इसी के चलते जिले के सभी केंद्र कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं और निष्पक्ष जांच के साथ आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की. साथ ही कहा कि जब तक कार्रवाई नहीं होती है, तब तक हड़ताल जारी रहेगी.

मरीजों पर पड़ा हड़ताल का असर

इस हड़ताल का सीधा असर मरीजों पर पड़ रहा है. इलाज कराने आए मरीजों को बाहर मेडिकल से महंगी दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं. मरीज गपुर सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल में इलाज के बाद उन्हें दवा चाहिए थी, लेकिन केंद्र बंद होने से मजबूरन बाहर से तीन गुना महंगी दवा खरीदनी पड़ी. 

महंगे दाम पर दवा खरीदने को मजबूर मरीज

इसी तरह मध्यप्रदेश से आए ब्रज किशोर ने भी बताया कि उन्हें इलाज के बाद दवा की आवश्यकता थी, लेकिन हड़ताल की वजह से औषधि केंद्र बंद मिला और उन्हें भारी दाम पर दवा लेनी पड़ी. पीएम जन औषधि केंद्र बंद होने से गरीब और दूर दराज से आने वाले मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
आजमगढ़ में किसान उत्सव दिवस का आयोजन, दी गई योजनाओं की जानकारी
आजमगढ़ में किसान उत्सव दिवस का आयोजन, दी गई योजनाओं की जानकारी

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget