एक्सप्लोरर

महोबा पुलिस ने शराब ठेकेदार से लूट का किया खुलासा, तीन अंतर्राज्यीय बदमाश गिरफ्तार

UP News: महोबा की अजनर थाना पुलिस ने शराब ठेकेदार से 10 जून को हुई लूट का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने लूटकांड में शामिल तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है.

Mahoba News: महोबा जनपद के अजनर थाना क्षेत्र में बीते 10 जून को शराब ठेकेदार से हुई 5 लाख 65 हजार रुपये की लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. अजनर पुलिस की अंतरराज्यीय बदमाशों से सीगोंन गांव के जंगल में मुठभेड़ हो गई, जिसमें गिरोह का सरगना राकेश प्रजापति उर्फ रक्कू गोली लगने से घायल हो गया. पुलिस ने मौके से तीनों बदमाशों को दबोच लिया और लूट की रकम में से 3 लाख 10 हजार रुपये, लूट की रकम से खरीदे गए 45 हजार कीमत के दो नए मोबाइल, अवैध तमंचा, कारतूस और बिना नंबर की पल्सर बाइक भी बरामद की है.

दरअसल, अजनर थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ गश्त पर थे. तभी उन्हें सीगोंन के जंगल में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली. पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो एक बदमाश ने फायरिंग कर दी. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए जंगल में मोर्चा संभाला, जिसमें मुठभेड़ के दौरान एक गोली बदमाश राकेश प्रजापति के पैर में जा लगी. इसके बाद दो अन्य बदमाश, लक्ष्मण कुशवाहा और मदन कुशवाहा, जो मौके से बाइक से फरार होने की कोशिश कर रहे थे, उन्हें भी घेराबंदी कर पकड़ लिया गया.

मध्यप्रदेश के छतरपुर रहने वाले हैं बदमाश
बताया गया कि, तीनों आरोपी मध्यप्रदेश के छतरपुर जनपद के नौगांव थाना अंतर्गत दौरिया गांव के निवासी हैं. पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह का सरगना राकेश प्रजापति एक शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ मध्यप्रदेश के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद में भी कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं.

नकदी और हथियार सहित काफी समान बरामद
बदमाशों के पास से पुलिस ने शराब ठेकेदार से की गई लूट की रकम 3 लाख 10 हजार रुपये नकद, एक तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस, बिना नंबर की एक काली पल्सर बाइक और  लूट की रकम से खरीदे गए दो नए मोबाइल फोन बरामद किए हैं. घायल बदमाश राकेश को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह स्वयं जिला अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली. उन्होंने अजनर पुलिस की टीम को सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी और बताया कि लूटकांड के तीनों आरोपी पकड़ लिए गए हैं. आगे की कार्रवाई कर विधिक कार्यवाही की जा रही है. इस वारदात में शराब ठेके का सेल्समैन अरेंद्र सिंह उर्फ राजा भी शामिल है जिसके जरिए इस लुट की रूपरेखा बनाई गई थी जो अभी फरार है उसकी तलाश की जा रही है.

ये भी पढे़ें: इटावा मामले को लेकर हो रही सियासत पर भड़के देवकीनंदन ठाकुर, कहा- हमारे यहां तो मुसलमान भी..

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget