एक्सप्लोरर

Mahoba Crime: महोबा में विवाहिता ने मासूम बच्चे का गला घोंटा फिर कर ली खुदकुशी, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

Mahoba News: महोबा जनपद में एक विवाहिता ने अपने मासूम बच्चे की गला घोंटकर हत्या कर दी और खुद भी खुदकुशी कर ली. हालांकि मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है.

Mahoba Latest News: उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद में एक विवाहिता ने अपने मासूम बच्चे का गला घोंटकर हत्या कर डाली और खुद फंदे में झूल गई. विवाहिता के इस कदम से उसके परिवार में हड़कंप मच गया वहीं मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या करने का भी गंभीर आरोप लगाया है. पुलिस हर पहलु से मामले की जांच कर रही है जिसके लिए पुलिस द्वारा दोनों ही पक्षों से पूछताछ की जा रही है. घटना के पीछे की क्या वजह है यह साफ नहीं हो पा रहा है.  पुलिस इसे पारिवारिक कलह से जोड़कर देख रही है.

दोनों के शव कमरे में मिलने से मचा कोहराम

बताया जा रहा है कि चरखारी कोतवाली क्षेत्र के सबुआ गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब विवाहिता ने अपने मासूम बच्चे के साथ आत्महत्या कर ली, दोनों के शव कमरे में मिलने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है. सबुआ ग्राम निवासी रविन्द यादव काम पर गया था तथा सास ससुर घर के बाहर थे तभी अकेले घर में रविन्द्र की पत्नी सपना (25) ने पहले अपने दो वर्षीय बच्चे बाबू का गला घोंटकर मार डाला और उसके बाद खुद को कमरे में बंद करते हुए फांसी लगा ली. 

घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन व पुलिस को दी गयी. सूचना पाकर तहसीलदार चरखारी विपिन कुमार व एस आई अनिल कुमार गुप्ता ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

ससुरालवालों पर लगाया हत्या का आरोप

 इस मामले को लेकर मृतिका की मां उमा और पिता का कहना है कि उसकी पुत्री को ससुराल पक्ष प्रताड़ित कर रहा था उन्हें शंका है कि ससुरालियों ने ही मिलकर उसकी हत्या की है. पुलिस दोनों ही पहलुओं से जांच करने की बात कह रही है.

बताते चलें कि रविन्द्र की तकरीबन तीन साल पहले ही सरीला गांव में शादी हुई थी. रोजगार की तलाश में वह एक पुरानी फोर व्हीलर वाहन चलाकर रोजी रोटी चलाता था. गांव छोड़कर पति पत्नी चरखारी कसबे में ही रहते थे. बुधवार को पति वाहन की बुकिंग पर कहीं बाहर गया था तथा सास ससुर भी घर में नहीं थे तभी यह हादसा हुआ.

तेजबहादुर सिंह सीओ ने बताया कि आज सूचना प्राप्त हुई कि चरखारी थाना क्षेत्र के सबुआ गांव में एक महिला ने अपने 2 साल के बच्चे के साथ आत्महत्या कर ली है, सूचना मिलने के बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, मृतिका के परिवारी जन आ गए है, उनके द्वारा जो भी प्रार्थना पत्र दिया जाएगा उसमें आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें:

UP Teacher Recruitment: बेसिक शिक्षक की भर्ती की मांग को लेकर मंत्री के आवास का घेराव, अभ्यार्थियों ने लगाये ये आरोप

UP: पुजारियों और पुरोहितों के कल्याण के लिए होगा बोर्ड का गठन, सीएम Yogi Adityanath ने दिए निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
Dehradun News: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
देहरादून: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget