एक्सप्लोरर

UP: पुजारियों और पुरोहितों के कल्याण के लिए होगा बोर्ड का गठन, सीएम Yogi Adityanath ने दिए निर्देश

सीएम योगी ने यूपी में में बुजुर्ग संतों, पुजारियों और पुरोहितों के कल्याण के लिए बोर्ड के गठन करने का अधिकारियों को निर्देश दिया है.

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में बुजुर्ग संतों, पुजारियों और पुरोहितों के कल्याण के लिए बोर्ड के गठन और 100 दिन के अंदर श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए ऑनलाइन एकीकृत मंदिर सूचना प्रणाली विकसित करने का निर्देश बुधवार को दिया.  मुख्यमंत्री ने मंत्रिपरिषद के समक्ष धर्मार्थ कार्य, पर्यटन, संस्कृति और भाषा विभागों की कार्ययोजना प्रस्तुतिकरण के बाद अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बीजेपी के लोक कल्याण संकल्प के अनुरूप बुजुर्ग संतों, पुजारियों और पुरोहितों के कल्याण के लिए एक बोर्ड का गठन किया जाना है. इसके लिए कार्यवाही शुरू की जाए. गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी ने फरवरी में विधानसभा चुनाव के दौरान पुजारियों और पुरोहितों के हित के लिए कल्याण बोर्ड के गठन का ऐलान किया था.

बैठक के दौरान योगी ने एक अन्य महत्वपूर्ण निर्देश में कहा कि आगामी 100 दिनों के अंदर श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिये ऑनलाइन एकीकृत मंदिर सूचना प्रणाली विकसित की जाये, जिसमें मंदिरों का विवरण, इतिहास, रूट मैप आदि की जानकारी हो. मुख्यमंत्री ने यह भी आदेश दिया कि उत्तर प्रदेश दिवस की तर्ज पर जनपद, गांव और नगर के इतिहास के प्रमुख दिवस पर विशेष आयोजन कराए जाएं. प्रयागराज, मथुरा, गोरखपुर और वाराणसी में 'भजन संध्या स्थल' तैयार कराया जाए.

सीएम योगी ने दिए ये निर्देश

सीएम योगी ने प्रदेश में चिन्हित 12 परिपथ के विकास के कार्यों को प्रतिबद्धता के साथ पूरा कराने के निर्देश दिए और कहा कि रामायण परिपथ, बौद्ध परिपथ, आध्यत्मिक परिपथ, शक्तिपीठ परिपथ, कृष्ण/ब्रज परिपथ, बुंदेलखंड परिपथ, महाभारत परिपथ, सूफी परिपथ, क्राफ्ट परिपथ, स्वतंत्रता संग्राम परिपथ, जैन परिपथ और ‘वाइल्ड लाइफ एंड इको टूरिज्म परिपथ’ उत्तर प्रदेश में पर्यटन को नई पहचान देंगे.

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की अद्वितीय सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित, संवर्धित और लोकप्रिय बनाते हुए राज्य को सांस्कृतिक गंतव्य के रूप में प्रतिष्ठित करने का हमारा प्रयास है. प्रदेश में ‘इको एंड रूरल टूरिज्म’ बोर्ड का गठन किया जाना चाहिए. इसी प्रकार, सभी 75 जिलों में पर्यटन और संस्कृति परिषद का गठन किया जाए.

ये भी पढ़ें :-

Petrol Diesel Price Today: दिल्ली, यूपी से एमपी तक आज पेट्रोल-डीजल के दाम में मिली राहत या बढ़ी कीमत? यहां चेक करें अपने राज्य के लेटेस्ट रेट

Uttarakhand IAS Reshuffle: उत्तराखंड की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 22 अधिकारियों के बदले विभाग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
UP: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
यूपी: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
वाराणसी: जनता के बीच पहुंच रहे विधायक नीलकंठ तिवारी, चलाया स्वच्छता अभियान
वाराणसी: जनता के बीच पहुंच रहे विधायक नीलकंठ तिवारी, चलाया स्वच्छता अभियान
Greater Noida News: 15 हजार के जूते एक महीने में फटे, उपभोक्ता आयोग ने अब कंपनी को दिया ये आदेश
ग्रेटर नोएडा: 15 हजार के जूते एक महीने में फटे, उपभोक्ता आयोग ने अब कंपनी को दिया ये आदेश

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget