एक्सप्लोरर

Mahoba News: महोबा में एक सैकड़ा बकरियों की मौत, पशुपालकों ने कहा- यूरिया प्लांट के जहरीला पानी पीने से गई जान, मुआवजे की मांग

UP News: महोबा जिले कबरई थाना क्षेत्र में एक सैकड़ा से अधिक मावेशियों की मौत हो गई. पशुपालकों का आरोप है  कि यूरिया प्लांट से विषाक्त हुए पानी को पीने से मौत हुई हैं. पीड़ितों ने मुआवजे की मांग की है.

Mahoba News: महोबा में यूरिया प्लांट से विषाक्त हुए पानी को पीने से एक सैकड़ा से अधिक मवेशियों की मौत हो गई. इस घटना से पशुपालकों में कोहराम मच गया. एक साथ बड़ी संख्या में मवेशियों की मौत की सूचना मिलते ही एसडीएम सदर और सीओ सिटी सहित थाना पुलिस मौके पर पहुंची है. इस घटना के बाद से पशुपालकों में रोना पीटना मचा हुआ है. आलाधिकारियों ने सभी मृत बकरियों को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की जांच शुरू कर दी और पशुपालकों को शासन की तरफ से उचित मदद का आश्वासन भी प्रशासन ने दिया है.

दरअसल यह घटना जनपद के कबरई थाना कस्बा क्षेत्र की है. जहां पर कानपुर-सागर हाईवे स्थित खनिज बैरियर के पास एक गड्ढे में भरे पानी को पीने के दौरान तकरीबन एक सैकड़ा बकरी अचानक तड़पकर मर गई. बताया जाता है कि कबरई कस्बे के राजीव नगर निवासी चरवाहा रामदयाल उर्फ हल्के अपनी 25 बकरियां सहित अन्य पशुपालकों की बकरी लेकर चराने गया हुआ था. शाम के समय लौटते वक्त खनिज बैरियर के पास जल से  भरे गड्ढे में सभी बकरी पानी पीने लगी. इससे पहले कोई कुछ समझ पाता अचानक पानी पीते ही एक-एक करके बकरी जमीन पर गिरती चली गई. यह देखकर चरवाहे के होश उड़ गए और आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए. 

पानी पीने के बाद बकरियों की हुई मौत 
चरवाहा रामदयाल बताता है कि वह रोजाना तकरीबन ढाई सौ बकरी लेकर चराने के लिए जंगल जाता है और उन्ही बकरी को लेकर वापस लौट रहा था तभी गड्ढे में भरा पानी पीने से यह हादसा हुआ है. बताया जाता है कि तकरीबन ढाई सौ बकरियों में से 100 से अधिक बकरियां ऐसी थी जो पानी पीते ही तड़पने लगी और उनकी देखते ही देखते मौत हो गई. बताया जाता है कि उक्त पानी से भरे गड्ढे के पास तरल यूरिया पदार्थ बेंचने की टंकिया लगी हुई है जिनकी सफाई करने पद यूरिया पानी में मिल जाने से पानी जहरीला हो गया. पानी के विषाक्त होने से उसे पीते ही मवेशियों की दर्दनाक मौत हो गई. 

एक साथ कई मवेशियों की मौत होने से पशु पालकों में हड़कंप मच गया है. सूचना मिलते ही एसडीएम सदर जितेंद्र कुमार और सीओ सिटी दीपक दुबे सहित थाना पुलिस मौके पर पहुंची है. मवेशियों की मौत से आक्रोशित पशुपालकों को समझाने का प्रयास किया है और शासन से निर्धारित उचित मदद प्रशासन द्वारा दिए जाने की बात कही गई है. 

अधिकारियों ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
इस मामले को लेकर एसडीएम सदर जितेंद्र कुमार बताते हैं कि मवेशियों की अचानक मौत हुई है मौत के पीछे की क्या वजह है इसको लेकर पानी की जांच के साथ-साथ मृत पशुओं का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है जो भी रिपोर्ट आएगी उसके आधार पर आगे कार्यवाही होगी और इस हृदय विदारक घटना के पीछे जो भी जिम्मेदार होगा उस पर भी कार्रवाई करने की बात एसडीएम सदर ने कही है.

ये भी पढ़ें: यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार की तारीख आई सामने! RLD कोटे से हो सकता है एक मंत्री, BJP से नए चेहरों को मिलेगी जगह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में 11 साल की बच्ची से रेप के बाद दी धमकी, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार
लखनऊ में 11 साल की बच्ची से रेप के बाद दी धमकी, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिव भक्तों का किया स्वागत
CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिव भक्तों का किया स्वागत
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
BP Medicine Cancer Risk: बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
Embed widget