एक्सप्लोरर

पति ने रील बनाने से रोका तो नवविवाहिता ने ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

UP News: महोबा में लाड़पुर गांव में रहने वाला सफीक महोबा मुख्यालय के जुखा इलाके में किराए के मकान में रहकर अंडे का ठेला लगाने का काम करता है. सात महीने पहले ही उसकी शादी 20 वर्षीय जुलेखा से हुई थी.

Mahoba Suicide: उत्तर प्रदेश के महोबा में बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां एक नवविवाहिता को पति ने रील बनाने से रोका  तो वो इतनी गुस्सा हो गई कि उसने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी. उसका शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला. मृतका की सात महीने पहले ही शादी हुई थी. नविवाहिता की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है. 

यह मामला महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र के जुखा इलाके का है. यहां के लाड़पुर गांव में रहने वाला सफीक महोबा मुख्यालय के जुखा इलाके में किराए के मकान में रहकर अंडे का ठेला लगाने का काम करता है. सात महीने पहले ही उसकी शादी 20 वर्षीय जुलेखा से हुई थी, नवविवाहित दंपत्ति खुशी खुशी अपना जीवन व्यतीत कर रहे थे. जुलेखा को रील बनाने का शौक था. बस यही शौक इनके वैवाहिक जीवन के लिए अभिशाप बन गया. 

रील बनाने से मना करने पर हुआ था विवाद
बताया जाता है कि शादी के बाद भी जुलेखा का रील बनाने का शौक जारी रहा. वो हर समय रील बनाने में लगी रहती थी, जिसकी वजह से वो पति को भी समय नहीं देती थी. यही रील बनाना पति-पत्नी के बीच विवाद का कारण बन गया. शफीक ने बताया कि बीती रात को भी जब वो अंडे के ठेली लगाकर घर वापस लौटा तो उसकी पत्नी खाना बनाने की जगह पर इंस्टाग्राम में रील बना रही थी, जिसके बाद उससे गुस्सा आ गया और उसने जुलेखा को रील बनाने के लिए मना किया. 


पति ने रील बनाने से रोका तो नवविवाहिता ने ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

इस बात पर दोनों के बीच बीच होने लगा. जिसके बाद जुलेखा ने पति को खाना दिया और फिर दोनों सोने चले गए. लेकिन, अचानक देर रात को पत्नी घर से चली गई. शफीक ने जब उसकी तलाश शुरू की तो वो कहीं दिखाई नहीं दी. सुबह तक जुलेखा का कोई अता पता नहीं चला. जिसके बाद शफीक ने पुलिस थाने में पत्नी के लापता होने की शिकायत की. पुलिस ने जब उसकी तलाश शुरू की तो महिला का शव महोबा-खजुराहो रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षिप्त हालत में पड़ा हुआ मिला. 

शफीक ने बताया कि रील बनाने से मना करने पर उसकी पत्नी ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पति से भी पूछताछ की जा रही है. पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे पर मंत्री मनोज पांडे का तंज, बोले- 'वे यूपी के पर्यटन पर...'
राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे पर मंत्री मनोज पांडे का तंज, बोले- 'वे यूपी के पर्यटन पर...'
मथुरा: कृष्ण जन्मभूमि के लिए कार सेवा का ऐलान, भरतपुर से पहुंचे गुलाबी पत्थर
मथुरा: कृष्ण जन्मभूमि के लिए कार सेवा का ऐलान, भरतपुर से पहुंचे गुलाबी पत्थर

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget