एक्सप्लोरर

Mahoba News: कमिश्नर के काफिले में जा रहे सरकारी वाहन की टक्कर से युवक की मौत, महिला की हालत गंभीर

UP News: महोबा में कमिश्नर के काफिले में जा रहे सरकारी वाहन की टक्कर से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि उसकी मौसी की हालत बेहद नाजुक है.

Mahoba News: महोबा में कमिश्नर के काफिले में जा रहे सरकारी वाहन की टक्कर से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि उसकी मौसी की हालत बेहद नाजुक है. दोनों को एडीएम और एसडीएम जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां युवक को डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया. जबकि महिला की हालत गंभीर बताई जा रही. घटना को लेकर परिवार के लोगों का आरोप है कि एडीएम नमामि गंगे के वाहन की टक्कर से हादसा हुआ है.

दरअसल, आपको बता दें कि यह हादसा महोबा के पवा तिराहे के पास का है. बताया जाता है कि कमिश्नर दिनेश कुमार सिंह निरीक्षण के लिए महोबा जनपद के कुलपहाड़ तहसील क्षेत्र अंतर्गत एक गांव जा रहे थे. जिसमें जनपद के आला अधिकारियों के वाहनों का काफिला भी चल रहा था. बताया जाता है कि इसी दरमियान पवा तिराहे पर एक महिला को बैठाए बाइक सवार सरकारी वाहन की चपेट में आ गया. इस सड़क हादसे में बाइक सवार महिला पुरुष दोनों घायल हो गए जिन्हें एसडीएम के वाहन से जिला अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टरों ने युवक को चिकित्सीय परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया.

परिजनों ने लगाया ये बड़ा आरोप

कमिश्नर के काफ़िले में जा रहे सरकारी वाहन से युवक की मौत की सूचना पर एडीएम रामसुरेश वर्मा भी मौके पर पहुंच गए. वहीं, सूचना पाते ही मृतक के परिजन जिला अस्पताल पहुंचे हैं. मृतक के परिजन परशुराम ने बताया कि मृतक युवक का नाम जितेंद्र अहिरवार है जो मध्य प्रदेश के महाराजपुर के खंदिया मुहाल का रहने वाला है जो अपनी मौसी कुसुम को बाइक से मैं बैठा कर सूपा अपनी ससुराल पत्नी को लेने जा रहा था. तभी पवा तिराहे पर यह दर्दनाक हादसा हो गया. परिजनों का आरोप है कि कमिश्नर के काफ़िलें में चल रहे एडीएम नमामि गंगे की कार से टक्कर लगने के कारण यह हादसा हुआ है. जिला अस्पताल में एडीएम और एसडीएम जितेंद्र कुमार मौके पर मौजूद है. वहीं, घायल महिला का गंभीर अवस्था में इलाज चल रहा है.

एसडीएम सदर जितेंद्र कुमार ने दी ये जानकारी

इस पूरे मामले को लेकर एसडीएम सदर जितेंद्र कुमार बताते हैं कि कमिश्नर के काफ़िलें में जाते समय सड़क किनारे एक युवक घायल अवस्था में पड़ा था. तत्काल पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी गई. घायलों की हालत नाजुक देख उसे अपनी गाड़ी से अस्पताल लाये हैं.

ये भी पढ़ें-

Hapur Crime: पुलिस मुठभेड़ में 10 हजार का इनामी बदमाश घायल, अवैध असलहा और मोटरसाइकिल बरामद

लखनऊ में डेटिंग एप के जरिए ठगी का मामला, अश्लील बातें रिकॉर्ड कर युवक को किया ब्लैकमेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget