एक्सप्लोरर

महोबा में डेंगू का कहर, संक्रमण के 35 नए मामले, स्वास्थ्य विभाग ने की खास अपील

Dengue in Mahoba: महोबा में मच्छर जनित बीमारियां तेजी से पांव पसार रही हैं. स्थानीय लोग प्रशासन और नगर निगम के रवैये से काफी नाराज हैं. इस बीच सीएमएस ने लोगों से डेंगू से बचाव के लिए खास अपील की है.

Mahoba News Today: महोबा जिले में डेंगू का संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है. जिले में एक ही परिवार के 5 लोगों समेत कुल 35 लोग डेंगू से संक्रमित पाए गए. डेंगू के संक्रमित मरीजों में जिला अस्पताल का एक गार्ड भी शामिल है. गार्ड को जिला अस्पतला के डेंगू वार्ड में भर्ती कराया गया है. 

डेंगू संक्रमित मरीजों की डॉक्टरों की देखरेख में इलाज चल रहा है. डेंगू से बचाव के लिए डॉक्टरों ने लोगों को खास सलाह दी है. इसके तहत लोगों से अपील की गई है कि बुखार आने पर वह खुद से दवा लेने की बजाया डॉक्टरों से सलाह लें. इसके अलावा लोगों से फुल आस्तीन के कपड़े पहनने की सलाह दी गई.

लोग प्रशासन के रवैये से नाराज
जिले में डेंगू के बढ़ते संक्रमण की वजह से खासे नाराज दिख रहे हैं. स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि महोबा जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ने के बाद भी मलेरिया विभाग और नगर पालिका के जरिये न तो दवा का छिड़काव कराया जा रहा है और न हीं मच्छरों के प्रजनन वाली जगहों पर फागिंग की जा रही है.

महोबा जिला अस्पताल के वार्ड डेंगू के संक्रमित मरीजों से भरे पड़े हैं. मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए गली मोहल्लों में दवा के छिड़काव और फॉगिंग के कार्य में लापरवाही देखने को मिल रही है. यहां समय सारिणी के अनुसार, किसी भी वार्ड में दवा का छिड़काव नहीं किया जा रहा.  जिसकी वजह से लगातार डेंगू और बुखार के पीड़ित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. 

मुख्यालय के छिपयानापुरा निवासी गौरव सोनी ने बताया कि उनके परिवार में मां, भाई, पत्नी सहित कुल पांच लोग डेंगू से संक्रमित हैं, जिनका उपचार डॉक्टरों की देखरेख में किया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पालिका के जरिये न तो दवा का छिड़काव कराया जा रहा है और न ही फागिंग की जा रही है. जिसकी वजह से लोग डेंगू के संक्रमण का शिकार हो रहे हैं.

टेस्ट में 11 मरीज संक्रमित
सीएमएस पवन अग्रवाल ने बताया कि जिले में 35 लोग रैपिड टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए थे. उन्होंने बताया कि जब एलिसा टेस्ट कराया गया तो इनमें से 11 मरीज डेंगू से संक्रमित पाए गए. जिला अस्पताल में तैनात एक गार्ड भी डेंगू से संक्रमित मिला था. संक्रमित मरीजों की देखरेख के लिए दो डॉक्टरों को लगाया गया है, जो लगातार मरीजों पर अपनी नजर बनाए हुए है.

सीएमएस पवन अग्रवाल ने नागरिकों को सलाह दी कि घरों के आसपास पानी न एकत्र होने दें. अगर शरीर में खुजली हो रही है, दाने निकल रहे हैं, मसूड़ों से खून आ रहा हो या फिर काले रंग का दस्त हो रहे हों तो तत्काल डेंगू की जांच कराएं. उन्होंने कहा कि फुल आस्तीन की कपड़े जरूर पहनें और घरों में पानी इकट्ठा न होने दें.

ये भी पढ़ें: अखिलेश के जीजा और मुलायम के दामाद लगाएंगे BJP की नैया पार? सपा के गढ़ में बनाया है उम्मीदवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget