एक्सप्लोरर

UP के बच्चों को बड़ी सौगात: योगी सरकार ने यूनिफॉर्म के लिए जारी किए 487 करोड़, इन छात्रों को होगा फायदा

UP News: UP में गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार के बच्चों को योगी सरकार निशुल्क में यूनिफॉर्म, जूते और बैग देगी. सीएम योगी 26 मई को एक कार्यक्रम में योजना के तहत बच्चों के परिजनों के खाते में पैसे भेजेगी.

Free uniforms for UP students: योगी सरकार ने प्रदेश के करोड़ों बच्चों के लिए एक और राहत भरी घोषणा की है. राज्य सरकार ने कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को यूनिफॉर्म के लिए 487 करोड़ रुपये की बड़ी राशि जारी करने की मंजूरी दे दी है. सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 26 मई को लोक भवन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में इस योजना के तहत बच्चों के अभिभावकों के बैंक खातों में सीधे पैसे भेजेंगे.

इस योजना का लाभ प्रदेश के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों को मिलेगा. यूनिफॉर्म के लिए यह धनराशि डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से सीधे छात्रों या उनके अभिभावकों के खातों में भेजी जाएगी ताकि कोई बिचौलिया न हो और पैसा सीधे जरूरतमंद तक पहुंचे.

यूनिफॉर्म के साथ मिलेंगे जूते-मोजे और बैग भी
सरकार की इस योजना के अंतर्गत सिर्फ यूनिफॉर्म ही नहीं बल्कि स्कूल बैग, जूते-मोजे और स्वेटर आदि की भी व्यवस्था की जाती है. हर साल शिक्षा विभाग छात्रों को इन वस्तुओं की खरीद के लिए राशि उनके बैंक खातों में भेजता है. पिछले वर्षों में भी इसी तरह डीबीटी के माध्यम से करोड़ों बच्चों को लाभ दिया जा चुका है.

यह पूरी प्रक्रिया बेसिक शिक्षा विभाग की निगरानी में होगी. विभाग ने पहले ही सभी जिलों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं कि पात्र छात्रों की सूची तैयार की जाए और उनके बैंक खातों को आधार से जोड़ा जाए ताकि ट्रांसफर में कोई दिक्कत न आए.

सरकार की मंशा - हर बच्चा पढ़े, आगे बढ़े
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है कि उनकी सरकार की प्राथमिकता है कि कोई भी बच्चा स्कूल से वंचित न रह जाए. इसके लिए सरकार बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हर बुनियादी जरूरत को पूरा करने के लिए कृतसंकल्प है. यही कारण है कि यूनिफॉर्म, बैग और मिड डे मील जैसी योजनाओं को और बेहतर बनाया जा रहा है.

उत्तर प्रदेश सरकार हर साल छात्रों को यूनिफॉर्म के लिए 1200 रुपये की राशि देती है, जिसमें दो यूनिफॉर्म, एक बैग, एक जोड़ी जूते, दो जोड़ी मोजे और एक स्वेटर शामिल होता है. इससे पहले वर्ष 2023 में भी लगभग इसी तर्ज पर 1.91 करोड़ बच्चों को लाभ पहुंचाया गया था. कुल मिलाकर, योगी सरकार की यह पहल गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है.

यह भी पढ़ें- यूपी में फॉल्ट के कारण अंधेरे में डूब गया ट्रामा सेंटर, टॉर्च की रोशनी में हुआ मरीजों का इलाज

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'न ब्रज में, न अवध में', यूपी में बैन हो धीरेंद्र शास्त्री की एंट्री! अखिलेश यादव की मांग
'न ब्रज में, न अवध में', यूपी में बैन हो धीरेंद्र शास्त्री की एंट्री! अखिलेश यादव की मांग
यूपी चुनाव के लिए अखिलेश की दलित वोट बैंक पर नजर, आगरा में होगी महापंचायत
यूपी चुनाव के लिए अखिलेश की दलित वोट बैंक पर नजर, आगरा में होगी महापंचायत
CM योगी का अखिलेश पर निशाना, कहा- 'उनके लिए परिवार ही प्रदेश था'
CM योगी का अखिलेश पर निशाना, कहा- 'उनके लिए परिवार ही प्रदेश था'
उल्लास-उमंग के पर्वों में न हो कोई अप्रिय घटना, सौहार्द और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: CM योगी
उल्लास-उमंग के पर्वों में न हो कोई अप्रिय घटना, सौहार्द और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: CM योगी

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Midterm Winner List: अमेरिकी संसद में भारतवंशियों का डंका, पिया डांडिया समेत किसने दर्ज की जीत?
US Midterm Winner List: अमेरिकी संसद में भारतवंशियों का डंका, पिया डांडिया समेत किसने दर्ज की जीत?
अनंत सिंह बेटी की शादी के दिन कराएंगे प्रतियोगिता, जीतने वाले को देंगे थार
अनंत सिंह बेटी की शादी के दिन कराएंगे प्रतियोगिता, जीतने वाले को देंगे थार
पंजाब में AAP के लिए नई मुसीबत, राज्य की महिला विंग हेड और MLA के घर सुबह-सुबह पहुंची ED
पंजाब में AAP के लिए नई मुसीबत, राज्य की महिला विंग हेड और MLA के घर सुबह-सुबह पहुंची ED
बाज सी नजर, चीते सी फुर्ती... रोहित शर्मा ने किया कमाल का रन आउट, सभी के उड़े होश
बाज सी नजर, चीते सी फुर्ती... रोहित शर्मा ने किया कमाल का रन आउट, सभी के उड़े होश
Godzilla Minus Zero: 'रामायण' के डर से टली 'गॉडजिला माइनस जीरो'! भारत में अब इस दिन रिलीज होगी फिल्म
'रामायण' के डर से टली 'गॉडजिला माइनस जीरो'! भारत में अब इस दिन रिलीज होगी फिल्म
AQI Today: पंजाब-हरियाणा में सांस लेना मुश्किल, AQI 900 पार, प्रदूषित शहरों में दिल्ली किस नंबर पर?
AQI Today: पंजाब-हरियाणा में सांस लेना मुश्किल, AQI 900 पार, प्रदूषित शहरों में दिल्ली किस नंबर पर?
यूपी चुनाव के लिए अखिलेश की दलित वोट बैंक पर नजर, आगरा में होगी महापंचायत
यूपी चुनाव के लिए अखिलेश की दलित वोट बैंक पर नजर, आगरा में होगी महापंचायत
Lemon Storage Tips: महीनों तक नहीं सूखेगा नींबू! नोट करें स्टोर करने के 5 आसान तरीके
महीनों तक नहीं सूखेगा नींबू! नोट करें स्टोर करने के 5 आसान तरीके
Embed widget