एक्सप्लोरर

महोबा में फिर ट्रेन पलटाने की साजिश! ट्रैक पर रखा बड़ा सा पत्थर, लोको पायलट की सूझबूझ से टला हादसा

Mahoba News: झांसी-प्रयागराज रेलवे ट्रैक के सामने ये बड़ा सा पत्थर रखा गया था. अगर गलती से भी ट्रैक से गुजरने वाली ट्रेन इस पत्थर से टकरा जाती तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था.

Mahoba News: उत्तर प्रदेश के महोबा में एक बार फिर से ट्रेन को नुकसान पहुंचाने की साजिश का खुलासा हुआ है. शनिवार को महोबा में रेलवे ट्रैक के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की गई. जहां ट्रैक पर बड़ा से पत्थर पड़ा मिला, जिससे कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था. अगर ट्रेन से इससे टकरा जाती तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था. लेकिन लोको पायलट की सूझबूझ से ये बड़ा हादसा होते-होते टल गया. पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी गिरफ्तार किया है. 

ये घटना कबरई थाना क्षेत्र अंतर्गत झांसी-प्रयागराज रेलवे ट्रैक की बताई जा रही है. खबर के मुताबिक झांसी प्रयागराज रेलवे ट्रैक के सामने ये बड़ा सा पत्थर रखा गया था. ये पत्थर पोल नंबर 1292/21 और 1293/3 के बीच रखा गया था. अगर गलती से भी ट्रैक से गुजरने वाली ट्रेन इस पत्थर से टकरा जाती तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था. ट्रेन डीरेल तक हो सकती थी.

लोको पायलट की सूझबूझ से टला हादसा
इस दौरान गाड़ी नंबर 11801 झांसी प्रयागराज पैसेंजर ट्रेन यहां से निकली, जिसके बाद लोकों पायलट ने ट्रैक पर बड़े से पत्थर को पड़े देखा. लोको पायलट ने तत्काल अपनी सूझ-बूझ का प्रदर्शन करते हुए ट्रेन को टक्कर से पहले ही ब्रेक लगा दी और हादसा होने से बचा लिया. इस मामले में 16 साल के किशोर पर ट्रैक में पत्थर रखने का आरोप लगा है.

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. इस मामले में नामजद पुलिस ने धारा 327 बीएनएस और 150 रेलवे एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. जिसके बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी. 

आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से रेलवे ट्रैक पर इस तरह की कई साजिशों का खुलासा हुआ है. इससे पहले कानपुर में रेलवे ट्रैक पर एलपीजी सिलेंडर और ज्वलनशील पदार्थ भी मिला था. ट्रेन से टक्कर के बाद ये सिलेंडर दूर जाकर गिरा. वहीं ट्रैक पर डिटोनेटर मिलने की घटनाएं भी सामने आ चुकी है जो रेलवे के लिए बड़ी चुनौती बन गया है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
आजमगढ़ में किसान उत्सव दिवस का आयोजन, दी गई योजनाओं की जानकारी
आजमगढ़ में किसान उत्सव दिवस का आयोजन, दी गई योजनाओं की जानकारी

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget