एक्सप्लोरर

Pratapgarh Crime News: प्रतापगढ़ पुलिस की कार्यशैली पर जिले में बढ़ा आक्रोश, अब महिलाओं के एक्शन से 'बैकफूट' पर प्रशासन

प्रतापगढ़ पुलिस की कार्यशैली से जिले में लगातार आक्रोश बढ़ता जा रहा है. मान्धाता थाने के पास दर्जनभर दबंगों के साथ प्रधान द्वारा आबादी की जमीन पर रक्खी गुमटी तोड़ते समय महिला व उसकी बच्ची ने विरोध किया.

UP Crime News: प्रतापगढ़ पुलिस (Pratapgarh Police) की कार्यशैली से जिले में लगातार आक्रोश बढ़ता जा रहा है. शहर में दबंगों द्वारा गरीब महिला का घर बुल्डोजर से जमीदोज किया गया था. अब बुधवार को मान्धाता थाने से चंद कदम की दूरी पर दर्जनभर दबंगों के साथ प्रधान द्वारा आबादी की जमीन पर रक्खी गुमटी तोड़ते समय महिला व उसकी बच्ची ने विरोध किया. जिसके बाद भी दबंगों ने दुकान तो तोड़ ही दिया. साथ ही विरोध कर रही महिला और उसकी मासूम बेटी को जमीन पर गिराकर लाठी डंडों से जमकर पीटा गया. इस दौरान महिला निर्वस्त्र हो गई थी.

क्या है मामला
घटना को दबंगों ने इस घटना को थाने के पास ही अंजाम दिया था. लेकिन किन्ही कारणों से पुलिस मदद को आगे नहीं आई. इतना ही नही पीड़िता ने पुलिस में शिकायत की तो पुलिस ने दबंगों पर कार्रवाई के बजाय दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोगों का धारा 151 में चालान कर मामले की लीपापोती में जुट गई. जिसके बाद पुलिस कार्यशैली पर सवाल उठने लगे और लोगों में आक्रोश बढ़ने लगा. जिसके परिणाम स्वरूप इलाके की आक्रोशित सैकड़ों महिलाओं ने थाने का घेराव कर डाला और पुलिस बैकफुट पर आ गई. 

घेराव के बाद नरम पड़ी पुलिस
घंटों तक महिलाओं का थाने पर कब्जा रहा काफी मानमनौव्वल और अस्वासन के बाद महिलाओं ने घेराव खत्म किया. बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्य है. इस घटना के बाद स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भी अपने साथी की मदद को आगे आ गई. वे अब आरपार के मूड में दिख रही हैं. थाने का घेराव देखकर ऐसा लग रहा है कि लड़की हूं लड़ सकती हूं का असर समाज में व्याप्त हो गया है. तभी तो दरोगा जी हूटर बजाते रहे और महिलाएं थी कि रास्ता देने को तैयार नहीं.

क्या बोले एसपी
इस बाबत प्रभारी एसपी ने बताया कि पीड़ित महिला स्वयं सहायता समूह की है. बुधवार की घटना की जानकारी पर समूह की महिलाओं ने थाने का घेराव कर जाम लगा दिया. घटना में दोनों पक्षों की तरफ से आधा दर्जन लोगों का चालान किया जा चुका है. नाराज महिलाओं ने आरोप लगाया है कि प्रधान और उसके साथियों द्वारा पिटाई के दौरान महिला से छेड़छाड़ की गई. सीओ ने जब पीड़ित से बात किया तो पीड़ित ने इनकार कर दिया.

ये भी पढ़ें-

UP Board Exam: यूपी बोर्ड के छात्रों को PM Modi देंगे ‘सफलता का मंत्र’, एक अप्रैल को करेंगे वर्चुअल संवाद

Shivpal Yadav News: सियासी गलियारों में कयास, बीजेपी का दामन थाम सकते हैं शिवपाल यादव!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शामली: कांवड़ियों का स्वागत, DM-SP ने की पुष्पवर्षा
शामली: कांवड़ियों का स्वागत, DM-SP ने की पुष्पवर्षा
फतेहपुर-अयोध्या को तोहफा, UPSIDA बजट हुआ दोगुना
फतेहपुर-अयोध्या को तोहफा, UPSIDA बजट हुआ दोगुना
लखनऊ: चेहल्लुम जुलूस को पुलिस की तैयारी पूरी, पुख्ता इंतजाम
लखनऊ: चेहल्लुम जुलूस को पुलिस की तैयारी पूरी, पुख्ता इंतजाम
बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
Embed widget