एक्सप्लोरर

परिवार सहित वाराणसी पहुंचे महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस, भगवान काशी विश्वनाथ का किया दर्शन

Maharashtra के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शुक्रवार को वाराणसी दौरे पर पहुंचे, जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. उनके साथ परिवार अन्य सदस्य भी मौजूद रहे.

Devendra Fadnavis Varanasi Visit: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Maharashtra CM Devendra Fadnavis) 14 फरवरी की रात्रि को वाराणसी पहुंचे. इस दौरान एयरपोर्ट पर उनका भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय विधायकों की तरफ से जोरदार स्वागत किया गया. देवेंद्र फडणवीस की धर्मपत्नी और उनके परिवार के अन्य सदस्य भी उनके साथ मौजूद रहें. इस दौरान उन्होंने बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर (Kashi Vishwanath Mandir) में दर्शन करने के साथ-साथ नौका विहार भी किया. वाराणसी के अलग-अलग धार्मिक स्थल को देखकर देवेंद्र फडणवीस काफी आनंदित नजर आए. इसके अलावा काशी के धार्मिक स्थल पर महाराष्ट्र से पहुंचे श्रद्धालुओं से भी उन्होंने मुलाकात की.

 

महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने काशी विश्वनाथ के दर्शन किए
महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने काशी विश्वनाथ के दर्शन किए

एबीपी लाइव को मिली जानकारी के अनुसार 14 फरवरी की रात्रि देवेंद्र फडणवीस वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे. उसके बाद काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने के साथ-साथ नौका विहार से काशी के घाटों को भी देवेंद्र फडणवीस निहारते नज़र आए. काशी की सुंदरता को देखकर वह भाव विभोर हो उठे. मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने महाकुंभ के अनुभव का भी जिक्र करते हुए कहा कि - मैं बहुत अभिभूत हूं और मैं अपने आप को धन्य मानता हूं. इसके अलावा विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवाल पर कहा कि - आरोप लगाने वालों को इतिहास याद नहीं रखता. बल्कि इतिहास उन्हें याद रखता है जो कर्म करते हैं. योगी आदित्यनाथ जी ने जो पुरुषार्थ दिखाया है इतिहास उन्हें याद रखेगा. इसके अलावा वक्फ बोर्ड वाले सवाल पर देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि - अगर अभी भी नहीं सुधरेंगे यह लोग तो ऐसे ही रहेंगे.

सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीर
महाकुंभ से वाराणसी पहुंचे देवेंद्र फडणवीस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वाराणसी के अलग-अलग धार्मिक स्थल की तस्वीर साझा की जिसमें उनके परिवार के सदस्य भी शामिल रहे. काशी विश्वनाथ मंदिर में महाराष्ट्र से आए श्रद्धालुओं से भी उन्होंने हाल-चाल जाना. इस दौरान मंदिर परिसर में लोगों ने उनका अभिवादन भी किया. इधर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 फरवरी को वाराणसी दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे काशी तमिल संगमम कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. इसके साथ ही वे भगवान श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-आराधना करेंगे.

ये भी पढे़ं: Mahakumbh 2025: धू-धू कर जलने लगी महाकुंभ यात्रियों से भरी बस, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा, 53 यात्री थे सवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget