एक्सप्लोरर

UP Election 2022: सीएम योगी का दावा- अभी से विदेश भागने की जुगत में लग गए हैं सपा के नेता, विकास के मुद्दे पर कही ये बात

UP Elections: महाराजगंज में मुख्यमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, 'सपा के लोगों ने अभी से बाहर भागने के लिए टिकट की बुकिंग शुरू कर दी है. वह लोग इंग्लैंड, नेपाल, ऑस्ट्रेलिया भागना चाह रहे हैं.'

UP Assembly Election 2022: महराजगंज जनपद की 5 विधानसभा सीटों पर छठवें चरण में 3 मार्च को मतदान होने हैं. चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में सभी राजनीतिक पार्टियों द्वारा जोर-शोर से चुनावी प्रचार किया जा रहा है. जनपद के सिसवा विधानसभा में बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग अभी से देश से बाहर भागने की जुगत में लग गए हैं.

मुख्यमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, 'सपा के लोगों ने अभी से बाहर भागने के लिए टिकट की बुकिंग शुरू कर दी है. वह लोग इंग्लैंड, नेपाल, ऑस्ट्रेलिया भागना चाह रहे हैं. गरीबों की जमीन पर जिसने भी कब्जा करने का दुस्साहस किया, ऐसे किसी भी व्यक्ति को बख्सा नहीं जाएगा ब्याज सहित वापस सरकारी खजाने में भरकर उस पैसे से विकास की योजनाओं को आगे बढ़ाने का काम करेंगे.'

सीएम ने कही ये बड़ी बात

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, 'पहले मूर्ति विसर्जन नहीं हो पाता था. गुंडागर्दी चरम पर थी. प्रदेश में हर तीसरे दिन दंगा होता था. बीते 5 साल में उत्तर प्रदेश में कोई दंगा नहीं हुआ. किसी भी त्यौहार में कोई व्यवधान नहीं डाल सकता है. अगर डालने की कोई कोशिश करेगा तो उसे पता है उसका क्या परिणाम होना है. इसीलिए आपने मंच के पास बुलडोजर के रूप में जेसीबी को भी खड़ा कर रखा है. बुलडोजर हाइवे बनाने के साथ बाढ़ भी रोकने का काम करता है.'

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'इन 5 सालों में आपको अंतर दिखाई दे रहा होगा. 2017 से पहले बिजली नहीं थी अब बिजली मिल रही है. 2017 से पहले बिजली की भी जाति और मजहब होती थी. ईद और मोहर्रम में तो बिजली आती थी लेकिन होली और दीपावली में गायब हो जाती थी. 2017 से पहले बिजली आने का समय मालूम नहीं था आती नहीं थी लेकिन अब बिजली जाती नहीं है. फर्क महसूस हो गया इन 5 सालों में.'

ये भी पढ़ें-

Russia Ukraine War: क्या है SWIFT? आर्थिक चोट देकर रूस को 'मात' देने की कोशिश में अमेरिका और उसके सहयोगी देश

यूक्रेन पर हमले के बीच रूस की पड़ोसी देशों पर बड़ी कार्रवाई, इन देशों के लिये बंद किया अपना हवाई क्षेत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने ही देश के राज्य में सेना को क्यों तैनात कर रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप, किस बात का डर? जानें पूरा मामला
अपने ही देश के राज्य में सेना को क्यों तैनात कर रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप, किस बात का डर? जानें पूरा मामला
राजस्थान: कोटपूतली में केमिकल से भरे टैंकर और ट्रेलर की टक्कर, आग लगने से मची अफरा-तफरी
राजस्थान: कोटपूतली में केमिकल से भरे टैंकर और ट्रेलर की टक्कर, आग लगने से मची अफरा-तफरी
भारत को इन 5 कारणों से तीसरे ODI में मिली हार, रोहित-गिल की नाकामी; ये गेंदबाज बना टीम इंडिया पर बोझ
भारत को इन 5 कारणों से तीसरे ODI में मिली हार, रोहित-गिल की नाकामी; ये गेंदबाज बना टीम इंडिया पर बोझ
कंगना रनौत को मसाबा गुप्ता ने राम जन्मभूमि दर्शन के लिए नहीं दी साड़ी, एक्ट्रेस बोलीं- 'छी! कितना घिनौना है'
राम जन्मभूमि दर्शन के लिए नहीं दी साड़ी, डिजाइनर मसाबा गुप्ता पर भड़कीं कंगना रनौत

वीडियोज

Sansani: पिंटू के प्यार में... दिव्या का 'डेंजर गेम' ! | Crime News
Blue Box Murder: प्रेमिका को मारकर नीले बक्से में भरा, फिर सबूत मिटाने के लिए लगा दी आग! | UP
BJP President: नामांकन प्रक्रिया शुरू...सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे Nitin Nabin? PM Modi
Manikarnika Ghat: साजिश या गंदी राजनीति..मूर्ति खंडित के पीछे क्या असली वजह? | Kashi | CM Yogi
Bollywood News: संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ में भव्य संगीत का तड़का, रणबीर-आलिया-विक्की पर शूट होंगे दो मेगा गाने (18.01.2026)

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने ही देश के राज्य में सेना को क्यों तैनात कर रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप, किस बात का डर? जानें पूरा मामला
अपने ही देश के राज्य में सेना को क्यों तैनात कर रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप, किस बात का डर? जानें पूरा मामला
राजस्थान: कोटपूतली में केमिकल से भरे टैंकर और ट्रेलर की टक्कर, आग लगने से मची अफरा-तफरी
राजस्थान: कोटपूतली में केमिकल से भरे टैंकर और ट्रेलर की टक्कर, आग लगने से मची अफरा-तफरी
भारत को इन 5 कारणों से तीसरे ODI में मिली हार, रोहित-गिल की नाकामी; ये गेंदबाज बना टीम इंडिया पर बोझ
भारत को इन 5 कारणों से तीसरे ODI में मिली हार, रोहित-गिल की नाकामी; ये गेंदबाज बना टीम इंडिया पर बोझ
कंगना रनौत को मसाबा गुप्ता ने राम जन्मभूमि दर्शन के लिए नहीं दी साड़ी, एक्ट्रेस बोलीं- 'छी! कितना घिनौना है'
राम जन्मभूमि दर्शन के लिए नहीं दी साड़ी, डिजाइनर मसाबा गुप्ता पर भड़कीं कंगना रनौत
सऊदी अरब से तनाव के बीच UAE के राष्ट्रपति का भारत दौरा, PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात
सऊदी अरब से तनाव के बीच UAE के राष्ट्रपति का भारत दौरा, PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात
जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में सेना की आतंकियों के साथ मुठभेड़, तीन जवान घायल, सर्च ऑपरेशन जारी
जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में सेना की आतंकियों के साथ मुठभेड़, तीन जवान घायल, सर्च ऑपरेशन जारी
Video: खूंखार अजगर ने अपने मुंह से उगली गोयरे की लाश, वीडियो देख थरथराने लगेगा कलेजा, यूजर्स हैरान
खूंखार अजगर ने अपने मुंह से उगली गोयरे की लाश, वीडियो देख थरथराने लगेगा कलेजा, यूजर्स हैरान
सर्दियों में लगती है बार-बार भूख, जानें चिप्स या पॉपकॉर्न में से आपके लिए क्या है बेहतर?
सर्दियों में लगती है बार-बार भूख, जानें चिप्स या पॉपकॉर्न में से आपके लिए क्या है बेहतर?
Embed widget