एक्सप्लोरर

महाराजगंज: नेपाली नागरिकों का फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

महाराजगंज पुलिस ने नेपाली नागरिकों का फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों को जेल भेज दिया गया है.

महाराजगंज. यूपी के महाराजगंज जिले में पुलिस ने नेपाली नागरिकों के फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है. पुलिस ने गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से कैश, इंकपैड, लैपटॉप और अन्य सामान बरामद किया गया है. ये कार्रवाई जिले की साइबर सेल और फरेंदा पुलिस ने मिलकर की है.

एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि 7 मार्च को सुबह 9 बजे फरेंदा दक्षिणी बाईपास पर पुलिस जांच पडताल में जुटी थी। इस बीच मुखबिर से सूचना मिला की कुछ लोग नेपाली नाग‌रिकों को टेंपो में बैठाकर कंपियरगंज भौराबारी में एक मोबाइल की दुकान पर आधार कार्ड बनवाने के लिए ले जा रहे हैं. पुलिस टीम ने दक्षिणी बाइपास पर टेंपो को रोककर पूछताछ शुरू कर दी. टेंपो में चार नेपाली महिलाएं और दो पुरूष बैठे थे. उनसे पूछताछ शुरू हुई तो सच्चाई खुलकर सामने आ गई. आधार कार्ड बनाने के दौरान नेपाली नागरिकों को भौराबारी तक आने-जाने के लिए टेंपो की व्यवस्था थी. टेंपो चालक को एक बार दुकान पर पहुंचाने के एवज में 1500 रुपया किराया मिलता था. भौराबारी में ही बिमलेश की मोबाइल की दुकान है. उसी दुकान से आधार कार्ड बनाने का धंधा चल रहा था. ‌दिलशाद सोनौली में मनी एक्सचेंज का धंधा कर रहा था. वो यहीं से आधार कार्ड बनाने का नेटवर्क चला रहा था.

सरकारी योजनाओं का लाभ उठाता था गैंग पुलिस ने बताया कि गैंग में शामिल लोग नेपाली नागरिकों का फर्जी आधार बनवाकर बैंक में लिंक कराने के बाद सरकारी योजनाओं का लाभ उठाते हैं. अब तक सैकडों नेपाली नागरिकों का आधार बन चुका है. नेपाली नागरिकों की निशानदेही पर आरोपी बिमलेश विश्वकर्मा, दिलशाद, अमरनाथको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

सामान और कैश बरामद पुलिस ने आरोपियों के पास से आधार कार्ड बनाने के लिए नगद 60 हजार रुपया, 13 गांवो की मोहरे, दो इंकपैड, चार प्रिंटर, एक स्कैनर, एक फोटो बिवजन, दो कि बोर्ड, दो फिंगर स्कैनर, एक आई रेटिना स्कैनर, तीन एडाप्टर, पांच मोबाइल, जीपीएम लोकेटर, हार्ड डिस्क, कैमरा बरामद किया है.

ये भी पढ़ें:

अपराधियों के खिलाफ बरेली पुलिस ने चलाया ऑपरेशन डंका, गैंगस्टर-गुंडा एक्ट के तहत सैकड़ों पर हुई कार्रवाई

Exclusive: जानिए बाहुबली मुख्तार अंसारी के उन 10 मुकदमों के बारे में, जिसे लेकर यूपी से लेकर पंजाब तक मचा हुआ है कोहराम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने मंच से लिया सपा विधायक का नाम, रितेश पांडेय का जिक्र कर बढ़ाई हलचल
CM योगी ने मंच से लिया सपा विधायक का नाम, रितेश पांडेय का जिक्र कर बढ़ाई हलचल
सहारनपुर शहर सीट पर सपा-बीजेपी में कांटे की टक्कर, ये वोटर तय करेंगे 2027 की जीत
सहारनपुर शहर सीट पर सपा-बीजेपी में कांटे की टक्कर, ये वोटर तय करेंगे 2027 की जीत
'यूपी में नो कर्फ्यू, नो दंगा', अंबेडकरनगर में बोले CM योगी
'यूपी में नो कर्फ्यू, नो दंगा', अंबेडकरनगर में बोले CM योगी
Exclusive: ‘403 सीटों पर लड़ेंगे, कहीं नल तो कहीं कमल', RLD के नए प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा दावा
Exclusive: ‘403 सीटों पर लड़ेंगे, कहीं नल तो कहीं कमल', RLD के नए प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा दावा

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
Furniture Marks On Wall: घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
Embed widget