एक्सप्लोरर

महराजगंज: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ तस्कर दबोचा, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

Maharajganj News: आबकारी विभाग ने एसएसबी के साथ मिलकर भरवलिया बांध के पास संयुक्त घेराबंदी की. इस दौरान एक संदिग्ध युवक नेपाल की ओर जाते दिखा.तलाशी के दौरान 35.53 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई.

यूपी के महराजगंज में भारत-नेपाल सीमा पर तैनात आबकारी विभाग और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 35.53 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई ठूठीबारी थाना क्षेत्र के भरवलिया बांध के पास की गई. गिरफ्तार आरोपी की पहचान धीरज पासवान, निवासी गड़ौरा, के रूप में हुई है, जो ब्राउन शुगर को नेपाल में बेचने की फिराक में था.

आबकारी निरीक्षक वैभव कुमार यादव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध मादक पदार्थ लेकर नेपाल जाने की योजना बना रहा है. इस सूचना के आधार पर आबकारी विभाग ने एसएसबी के साथ मिलकर भरवलिया बांध के पास संयुक्त घेराबंदी की. इस दौरान एक संदिग्ध युवक नेपाल की ओर जाते दिखा. टीम ने तुरंत उसे हिरासत में लिया और तलाशी के दौरान उसके पास से 35.53 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई.

नेपाल में सप्लाई करता है ड्रग्स

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी धीरज पासवान ने बताया कि बरामद ब्राउन शुगर उसे लोहरौली निवासी अनिकेश ने दी थी. वो इसे नेपाल में बेचता. धीरज ने अपने अपराध को कबूल कर लिया है. इस खुलासे के बाद पुलिस ने अनिकेश की तलाश तेज कर दी है, जो इस तस्करी का मुख्य स्रोत माना जा रहा है.

पुलिस की कार्रवाई

ठूठीबारी थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र मिश्र ने बताया कि आरोपी धीरज पासवान के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर चालान कर दिया गया है. साथ ही ब्राउन शुगर सप्लाई का मुख्य सरगना अनिकेश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस और एसएसबी की टीमें छापेमारी कर रही हैं. बरामद ब्राउन शुगर को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है ताकि इसकी गुणवत्ता और मूल स्रोत का पता लगाया जा सके.

भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ती तस्करी

यहां बता दें कि भारत-नेपाल की खुली सीमा मादक पदार्थों की तस्करी के लिए एक प्रमुख रास्ता बन चुकी है. हाल के महीनों में एसएसबी और स्थानीय पुलिस ने कई तस्करों को ब्राउन शुगर, गांजा और नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया है. आबकारी और एसएसबी की संयुक्त टीमें लगातार निगरानी और छापेमारी कर रही हैं ताकि इस अवैध कारोबार को रोका जा सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी विधानसभा की इन 84 सीटों पर सबकी नजर, 69 पर BJP का कब्जा!
यूपी विधानसभा की इन 84 सीटों पर सबकी नजर, 69 पर BJP का कब्जा!
दिल्ली-NCR में भारी बारिश, नोएडा सेक्टर 16 मेट्रो के पास डिवाइडर गिरा
दिल्ली-NCR में भारी बारिश, नोएडा सेक्टर 16 मेट्रो के पास डिवाइडर गिरा
'अखिलेश CM और राहुल PM...', केशव मौर्य ने क्यों बोला ऐसा?
'अखिलेश CM और राहुल PM...', केशव मौर्य ने क्यों बोला ऐसा?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में नई SIT गठित, ये अधिकारी हैं शामिल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में नई SIT गठित, ये अधिकारी हैं शामिल

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
NEET आंदोलन के छात्रों को सरकारी नौकरी और पेंशन, किसने किया ऐलान?
NEET आंदोलन के छात्रों को सरकारी नौकरी और पेंशन, किसने किया ऐलान?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल, जानें कब और कहां होंगे मैच
भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल, जानें कब और कहां होंगे मैच
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा
'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
Embed widget