एक्सप्लोरर

Narendra Giri Death Case: महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध मौत मामले में आनंद गिरि को झटका, खारिज हुई जमानत अर्जी

Narendra Giri Case: आनंद गिरि की जमानत अर्जी पर जिला अदालत में मृदुल मिश्र की स्पेशल कोर्ट में सुनवाई हुई. निचली अदालत से आनंद गिरि की तीसरी अर्जी खारिज हुई है.

Mahant Narendra Giri Death Case: साधू-संतों की सबसे बड़ी संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि (Narendra Giri) की संदिग्ध मौत के मामले में जेल में बंद मुख्य आरोपी आनंद गिरि (Anand Giri) को आज प्रयागराज की जिला अदालत से बड़ा झटका लगा है. स्पेशल कोर्ट ने उनकी जमानत अर्जी खारिज करते हुए उन्हें जेल से रिहा किये जाने का आदेश दिए जाने से इंकार कर दिया है. आनंद गिरि को जेल से बाहर आने के लिए अब हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाना होगा. अदालत ने यह फैसला सीबीआई (CBI) द्वारा जमानत अर्जी का विरोध किये जाने और जांच प्रभावित होने की आशंका की दलीलों के आधार पर सुनाया है.

आनंद गिरि की जमानत अर्जी पर जिला अदालत में मृदुल मिश्र की स्पेशल कोर्ट में सुनवाई हुई. जमानत के लिए आनंद गिरि के वकीलों ने कथित खुदकुशी मामले में उनका कोई हाथ नहीं होने, उनके खिलाफ सीधे तौर पर कोई सबूत नहीं होने, भगवाधारी संत होने, अभी तक किसी भी मामले में सज़ा नहीं होने और जांच में हर तरह का सहयोग करने की दलील दी गई, जबकि सीबीआई की तरफ से आनंद गिरि की इस अर्जी का यह कहते हुए विरोध किया गया कि जमानत पर जेल से रिहा होने के बाद आनंद गिरि जांच को प्रभावित कर सकते हैं. गवाहों पर दबाव बना सकते हैं.

निचली अदालत से आनंद गिरि की तीसरी अर्जी खारिज हुई है

अदालत ने इसी आधार पर आनंद गिरि की जमानत अर्जी को खारिज कर दिया. निचली अदालत से आनंद गिरि की तीसरी अर्जी खारिज हुई है. आनंद गिरि अपने गुरु महंत नरेंद्र गिरि की कथित खुदकुशी मामले में 22 सितम्बर से जेल में हैं. मामले में अकेले आनंद गिरि के खिलाफ ही नामजद एफआईआर दर्ज हुई थी. हालांकि सुसाइड नोट में तीन लोगों के नाम का जिक्र था. आनंद गिरि की गिरफ्तारी हरिद्वार से हुई थी.

आनंद गिरि के वकील एडवोकेट विनीत विक्रम के मुताबिक़ जमानत के लिए अब जल्द ही इलाहाबाद हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की जाएगी. सीबीआई इस मामले में जल्द ही चार्जशीट दाखिल कर सकती है. हालांकि अब तक की जांच में सीबीआई किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है और सुसाइड नोट में लिखी बातों के आधार पर ही जांच को आगे बढ़ा रही है. जेल में बंद दो अन्य आरोपी आद्या तिवारी और संदीप तिवारी की जमानत अर्जी अभी सेशन कोर्ट में दाखिल होनी बाकी है. सीबीआई ने आनंद गिरि का वॉयस सैंपल लेने के लिए सीजेएम कोर्ट में अर्जी दाखिल की है.

यह भी पढ़ें-

Meerut: खेल सम्मान के जरिए CM योगी ने की पश्चिम यूपी को साधने की कोशिश, बोले- खिलाड़ियों को दिए हैं 31 करोड़

UP News: सचिवालय में महिला कर्मचारी पर sexual assault करने वाला अधिकारी गिरफ्तार, यौन हमले का वीडियो वायरल

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाई कोर्ट के आदेश पर लखनऊ नगर निगम सक्रिय, 90 दिन में हटेगा अतिक्रमण
हाई कोर्ट के आदेश पर लखनऊ नगर निगम सक्रिय, 90 दिन में हटेगा अतिक्रमण
हापुड़ में गवाही देने जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू
हापुड़ में गवाही देने जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget