एक्सप्लोरर

खेल सम्मान के जरिए CM योगी ने की पश्चिम यूपी को साधने की कोशिश, बोले- खिलाड़ियों को दिए हैं 31 करोड़

योगी ने कहा कि सरकार ने देशभर से पदक विजेता 17 खिलाड़ियों को कुल 31 करोड़ रुपये दिए हैं. खेल सम्मान के जरिये मुख्यमंत्री ने पश्चिम उत्तर प्रदेश को साधने की कोशिश की.

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ जनपद में आज टोक्यो ओलंपिक और पैरालंपिक के पदक विजेताओं को सम्मानित किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने देशभर से पदक विजेता 17 खिलाड़ियों को कुल 31 करोड़ रुपये दिए हैं. मुख्यमंत्री ने मेरठ के खेल उद्योग की प्रशंसा करते हुए कहा कि जो सम्मान और प्रोत्साहन इस उद्योग को पहले मिलना चाहिए था वह नहीं मिला. खेल सम्मान के जरिये मुख्यमंत्री ने पश्चिम उत्तर प्रदेश को साधने की कोशिश की. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सहित सभी ने पश्चिम उत्तर प्रदेश से निकलने वाली खेल प्रतिभा की प्रशंसा की.

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में थोड़ा विलंब हुआ. कृषि विश्वविद्यालय पहुंचकर योगी ने सबसे पहले खेल उत्पाद प्रदर्शनी का अवलोकन किया. कार्यक्रम स्थल पर मौजूद खिलाड़ियों और लोगों से 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के नारे लगवाने के बाद मुख्यमंत्री योगी ने 1857 की क्रांति की धरा को नमन करते हुए अपना संबोधन शुरु किया. योगी ने कहा, ''सरकार खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा दे रही है,जिसके बाद बदलाव अब जमीन पर दिखने लगा है.'' मुख्यमंत्री योगी ने संबोधन शुरु करने से पूर्व कार्यक्रम में मौजूद केंद्रीय युवा एवं खेल मंत्री ठाकुर की प्रशंसा की जो कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे.

योगी ने कहा, ''मेरठ को खेल उत्पाद के लिए भी जाना जाता है. एक जनपद एक उत्पाद की योजना शुरू हुई है. यह अर्थव्यवस्था को गति देगा. मेरठ का चयन बड़े शोध के बाद खेल में किया गया. मेरठ में जो खेल उत्पाद बनते हैं उनकी गुणवत्ता अलग है.'' उन्होंने कहा कि भारत के पैरालंपिक दल में आठ खिलाड़ी उत्तर प्रदेश से थे. योगी ने डीएम सुहास एल वाई की कोरोना प्रबंधन को लेकर सराहना की. राज्य सरकार ने सुहास को पांच वेतन वृद्धि दी. पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वालों को दो करोड़, रजत पदक जीतने वालों को डेढ़ करोड़ और कांस्य पदक विजेताओं को एक करोड़ तथा प्रतिभागियों को 25 लाख की पुरस्कार राशि प्रदान की.

 

दिव्यांग खिलाड़ियों ने भारत का मान-सम्मान बढ़ाया- अनुराग ठाकुर

इस मौके पर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, ''दिव्यांग खिलाड़ियों ने हजारों किलोमीटर दूर जाकर भारत का मान-सम्मान बढ़ाया.'' ठाकुर ने कहा, ''कोविड-19 के समय भी सरकार ने खिलाड़ियों को सुविधा दी. पिछली बार 19 खिलाड़ी पैरालंपिक में गये थे लेकिन इस बार 19 पदक आ गए. अभी तक पैरालंपिक में सिर्फ 12 पदक आए थे. हमारी रैंक भी 24 रही.''

केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा, ''जो काम पहले हरियाणा में हुआ करता था उसे अब मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश में भी सम्मान समारोह शुरू करके किया. हरियाणा व पश्चिम उत्तर प्रदेश खेल में आगे रहे है. जो खेल विश्वविद्यालय का उपहार मिला है उससे लाभ मिलेगा.'' केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने कहा, ''उत्तर प्रदेश सरकार ने पैरालंपिक के खिलाड़ियों का सम्मान करने का ऐतिहासिक कार्य किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों पर विशेष ध्यान दिया है. उत्तर प्रदेश में नए स्टेडियम का निर्माण हो रहा है. ग्वालियर में दिव्यांगों के लिए स्टेडियम बनाया जा रहा है. वहां दिव्यांगों के लिए अलग-अलग कोर्ट होंगे, विदेशी कोच होंगे. 2014-21 तक 20 लाख दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरित किये गए.''

ये भी पढ़ें :-

UP Election 2022: पेट्रोल-डीजल के दाम में कटौती का क्या यूपी चुनाव पर होगा असर? बहुत खुश नहीं दिख रही जनता

UP News: सचिवालय में महिला कर्मचारी पर sexual assault करने वाला अधिकारी गिरफ्तार, यौन हमले का वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget