Mahakumbha 2025: जीरो फायर इंसिडेंट बनाने के लिए अग्निशमन विभाग ने कसी कमर, ADG ने की समीक्षा
Prayagraj: एडीजी पद्मजा चौहान ने पहली बार इस्तेमाल किए जाने वाले अत्याधुनिक उपकरणों का ग्रैंड रिहर्सल देखा, अधिकारियों और कर्मचारियों को आपात स्थितियों से निपटने के निर्देश दिए.

Mahakumbha 2025: प्रयागराज में होने जा रहे महाकुंभ-2025 में अग्निशमन सेवाओं की तैयारियों को परखने के लिए अपर पुलिस महानिदेशक पद्मजा चौहान ने अग्निशमन मुख्यालय तथा आपात सेवा महाकुंभ मेला प्रयागराज का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने मेला में आग से बचाव के लिए प्रयोग किए जाने वाले उपकरणों और वाहनों की स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने मेला क्षेत्र में आग की घटनाओं पर तत्काल काबू करने के लिए उपयोग में लाए जाने वाले अत्याधुनिक उपकरणो की ग्रैंड रिहर्सल भी देखी.
इस निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक के सामने स्मोक एग्जास्टर, हैण्ड कंट्रोल ब्रांच, रिवाल्विंग ब्रांच डिवाइडिंग हेड, कलेक्टिंग हेड, बोल्ट कटर, इलेक्टिक गलप्स, ब्लैंकेट, बैटरी ऑपरेटेड हैड्रोलिक कटर, हरनेश, सर्चलाइट, सर्च लाइट विद दी, स,यू, फायर रेटारडेन्ट स्प्रे,फायर हुक, ट्रॉली माउंटेड हाई प्रेशर पोर्टेबल एक्सटिंग्युसर जैसे उपकरणों एवं वाहनों का ड्रेस रिहर्सल किया गया. इसके अलावा एलीफेंट पार्किंग में अत्याधुनिक उपकरण जैसे फायर फाइटिंग रोबोट, एटीवी, फायर बुलेट, फोम टेंडर, एफक्यूआरवी, आर्टिकुलेटिंग वाटर टावर का भी मॉक ड्रिल कराया गया.
फायर फाइटिंग रोबोट का होगा इस्तेमाल
इस बार फायर फाइटिंग रोबोट का पहली बार महाकुंभ में उपयोग किया जा रहा है. यह फायर फाइटिंग रोबोट्स नई तकनीक से आग बुझाने का माद्दा रखते हैं. यह संकरी और तंग गलियों मे जहां दमकल विभाग की गाड़ियां और अधिकारी न घुस पाते हैं, वहां आसानी से जाकर आग पर काबू पा सकेंगे.
इसके बाद अपर पुलिस महानिदेशक ने कुछ दिशा निर्देश भी दिए जिसमे टेंट एवं उसमें लगने वाले विद्युत वायर कनेक्शन की वायरिंग को प्रॉपर कनेक्शन के साथ कनड्यूट कराया जाए व पंडालो को मानकों के अनुसार अग्निशमन सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं. इसके साथ ही, फायर प्रीवेंशन पर विशेष ध्यान देने के लिए भी निर्देशित किया गया.
ये भी पढे़ं: संभल हिंसा: पुलिस ने सपा सांसद जियाउर्रहमान को आरोपी नंबर 1 बनाया, दूसरे पर सुहेल का नाम























