एक्सप्लोरर

महाकुंभ: वाराणसी में 5 फरवरी तक ऑनलाइन मोड पर चलेंगे सभी स्कूल, परीक्षाओं पर बड़ा अपडेट

वाराणसी जिला प्रशासन द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार, 27 जनवरी से लेकर 5 फरवरी 2025 तक वाराणसी नगर क्षेत्र के कक्षा 1 से 12 तक की कक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से संचालित की जाएंगी.

Mahakumbh 2025: महाकुंभ 2025 के पलट प्रवाह का काशी में खास असर देखा जा रहा है. इस दौरान रोजाना लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन काशी के प्राचीन धार्मिक स्थल गंगा घाट की तरफ हो रहा है. शहरी क्षेत्र के मार्ग से गुजरने वाले वाहनों को ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ रहा है जिसमें स्कूल वाहन भी शामिल है. शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को देखते हुए वाराणसी जिला प्रशासन द्वारा नगर के अलग-अलग बोर्ड के सभी स्कूलों की कक्षाओं को 5 फरवरी तक ऑनलाइन संचालित का दिशा निर्देश दिया है. 

वाराणसी जिला प्रशासन द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार, 27 जनवरी से लेकर 5 फरवरी 2025 तक वाराणसी नगर क्षेत्र के कक्षा 1 से 12 तक के विद्यालय जो राजकीय, शासकीय सहायता प्राप्त वित्त विहीन माध्यमिक विद्यालय यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड, आईसीएसई बोर्ड सहित अन्य बोर्ड से जुड़े हुए हैं. उनकी कक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से संचालित की जाएंगी. यह दिशा निर्देश वाराणसी में बेहतर यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जारी किया गया है. 27 जनवरी से 5 फरवरी तक छात्रों को विद्यालय नहीं जाना होगा.

महाकुंभ: अखिलेश यादव के संगम में डुबकी लगाने पर केशव प्रसाद मौर्य का तंज, कहा- 'देर आए दुरुस्त आए'

बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाएं अपने निर्धारित समय से
जिला प्रशासन द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि जनवरी के अंतिम सप्ताह से लेकर फरवरी के प्रथम सप्ताह के बीच में अलग-अलग बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाएं भी आयोजित की जाती है. ऐसे में 27 जनवरी से 5 फरवरी के बीच में जिन भी प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तिथि निर्धारित होगी वह अपने पूर्व की तिथि पर ही समयानुसार आयोजित की जाएगी. गौरतलब है कि महाकुंभ के कारण कुछ ऐसा ही फैसला प्रयागराज में भी लिया गया है. 

प्रयागराज में भी 8वीं तक के सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है. ये सभी स्कूल 3 फरवरी तक ऑनलाइन मोड में चलेंगे. वहीं महाकुंभ क्षेत्र को नो विकिल जोन घोषित कर दिया गया है. इस पूरे इलाके में हर तरह के पास रद्द कर दिए गए हैं और अब किसी भी तरह की गाड़ियों के एंट्री पर रोक लगा दी गई है. यहां कोई भी गाड़ी की एंट्री नहीं होने दी जा रही है. जबकि बाहर से आने वाली गाड़ियों को जिले के बाहर रोका जा रहा है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget