एक्सप्लोरर

Mahakumbh 2025: शुरू हुआ चैट बॉट का इस्तेमाल, फोटो के साथ ऑनलाइन मिलेगा महाकुंभ का सर्टिफिकेट

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स, व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम पर एआई चैट बॉट को पसंद किया जा रहा है. प्रयागराज महाकुम्भ में एआई जेनरेटिव चैटबॉट का प्रयोग पहली बार किया जा रहा है.

UP News: केंद्र की मोदी और यूपी की योगी सरकार संगम नगरी प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू हो रहे महाकुंभ को दिव्य, भव्य, सुरक्षित और ग्रीन के साथ ही डिजिटल कुंभ के तौर पर भी आयोजित करने की तैयारी में है. इसके तहत कुंभ में पहली बार एआई जेनरेटिव चैटबाट की सुविधा शुरू की जा रही है. चैट बाट के जरिए दुनिया के किसी भी कोने में मौजूद व्यक्ति कुंभ की यादगार निशानी को पुरस्कार के तौर पर हासिल कर सकता है. 

चैटबाट में न सिर्फ महाकुंभ के हर इवेंट और मेगा प्रोग्राम की पूरी डिटेल्स मौजूद रहेगी, बल्कि इसमें क्यूआर स्कैन करते ही अपनी फोटो सहित महाकुम्भ का सर्टिफिकेट भी मिलेगा. इससे प्रिंटेड कॉपी के तौर पर सहेज कर रखा जा सकता है. यह पहला मौका है जब आस्था के मेले में डिजिटलीकरण को इतना ज्यादा फ्लो मिल रहा है. एआई चैट बॉट के जरिए महाकुम्भ की यादगार निशानी देश दुनिया के श्रद्धालुओं को मिलने जा रही है. 

इसके लिए लिंक (https://chatbot.kumbh.up.gov.in) पर जाना होगा या फिर इसका क्यूआर स्कैन करके अपनी फोटो सहित महाकुम्भ का सर्टिफिकेट हासिल किया जा सकता है. इस सुविधा का उदघाटन 13 दिसंबर को प्रयागराज पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा स्थल से किया था. सीएम योगी के निर्देश पर देश के साथ ही दुनिया के बाकी हिस्सों में भी एआई चैट बॉट का प्रचार किया जा रहा है. इसके प्रचार प्रसार के लिए सोशल मीडिया के जरिए डिजिटली प्रमोट किया जा रहा है. 

'BJP वाले राज्यसभा को भी भंग करने की मांग करेंगे, भंग करके तुरंत चुनाव कराइए'- अखिलेश यादव

पहली बार हो रहा प्रयोग
सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स, व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम पर एआई चैट बॉट को पसंद किया जा रहा है. प्रयागराज महाकुम्भ में एआई जेनरेटिव चैटबॉट का प्रयोग पहली बार किया जा रहा है. इसे श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर तैयार किया गया है. एआई जेनरेटिव चैटबॉट आपको दुनिया के किसी भी कोने से महाकुम्भ नगर तक सुरक्षित पहुंचाने में सक्षम है. साथ ही खाना, लॉकर, वॉशरूम, चेंजिंग रूम सहित सभी जरूरी जानकारी एआई चैट बॉट पलक झपकते बताएगा.

यह चैट बाट एक साथ ग्यारह भाषाओं    हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, गुजराती, मराठी, पंजाबी, बंगाली और उर्दू में काम करेगा. इस चैटबॉट की विशेषता यह है कि इसमेंं बोलकर या लिखकर सवाल पूछे जा सकते हैं. साथ ही, जवाब को ग्यारह में से किसी चुनी हुई भाषा में सुना जा सकता है. महाकुंभ में यह समस्याओं के निराकरण के साथ ही व्यक्तिगत जुड़ाव व अनुभव प्रदान करने का सशक्त माध्यम भी साबित हो रहा है.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget