एक्सप्लोरर

महाकुंभ 2025: श्रद्धालुओं को सुरक्षित घर भेजने की फुल प्रूफ तैयारी, रेलवे ने बनाया क्राउड मैनेजमेंट प्लान

प्रयागराज महाकुंभ में एक समय में यात्रियों की बड़ी संख्या को देखते हुए रेलवे की पहली प्राथमिकता यात्रियों की सुरक्षा हो गई है. रेलवे ने इसके लिए बड़ा प्लान बनाया है.

Mahakumbh 2025: इस बार महाकुंभ में 35 से 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना है. ऐसे में सरकार और प्रसाशन के लिए सबसे बड़ी चुनौती ये है कि सभी श्रद्धालु पूरी तरह सुरक्षित वापस अपने घर पहुंच जाएं. इसमें सबसे बड़ी भूमिका है भारतीय रेलवे की. अनुमान है कि करीब दो करोड़ श्रद्धालु रेलवे से प्रयागराज आएंगे और जाएंगे. ऐसे में भगदड़ से होने वाली मौतों की दर्दनाक कहानी दोहराई ना जाए ये रेलवे की भी पहली प्राथमिकता है. रेलवे ने इसकी विस्तृत तैयारी की है.  

आमतौर पर रेलवे की सबसे बड़ी प्राथमिकता यात्रियों को सही समय पर ट्रेन उपलब्ध कराना होता है ताकि यात्री सही समय पर अपने गंतव्य तक पहुंच जाएं. लेकिन प्रयागराज महाकुंभ में एक समय में यात्रियों की बड़ी संख्या को देखते हुए रेलवे की पहली प्राथमिकता यात्रियों की सुरक्षा हो गई है. रेलवे ने इसके लिए बड़ा प्लान बनाया है और इस प्लान के अनुसार रेलवे स्टेशनों पर बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर भी तैयार कर लिया गया है. 

क्या है प्रशासन की तैयारी
रेलवे ने प्रशासन के साथ मिलकर एक कंट्रोल रूम बनाया है जिसमें पूरे महाकुंभ का लाइव सीसीटीवी फुटेज रेलवे को मिलता रहेगा, जिससे रेलवे अधिकारियों को ये पता चलता रहेगा कि एक समय में स्टेशन की ओर कितने यात्री आ रहे हैं. प्रयागराज जंक्शन पर ऐसे नीले पीले हरे और लाल होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं. हर होल्डिंग एरिया में क़रीब दस हज़ार यात्रियों को इंतज़ार करने के लिए जगह रखी गई है. ऐसे हर होल्डिंग एरिया में शौचालय, पाइन का पानी, आवश्यक दवाओं की व्यवस्था की गई है. 

टिकट के लिए दस-दस काउंटर बनाए गए हैं. हर होल्डिंग एरिया में बीस से ज़्यादा टिकट देने वाले रेलवे कर्मचारी घूम-घूम के यात्रियों को हैंड हेल्ड मशीन से टिकट देंगे. रेलवे ने एक दिन में एक लाख टिकट देने का इंतजाम कर रखा है. रेलवे अधिकारी देखेंगे कि अगर किसी होल्डिंग एरिया में इतने लोग जुट गए हैं कि उनके लिए एक स्पेशल ट्रेन चलाई जा सके तो तुरंत ही एक स्पेशल ट्रेन चला दी जाएगी. 

मायावती ने विधानसभा सत्र के बीच कर दी ये अपील, महाकुंभ को बताया बड़ा उपहार

क्या है प्लानिंग
इसके लिए होल्डिंग एरिया में ही यात्रियों को टिकट दे कर प्लेटफॉर्म संख्या और समय बता दिया जाएगा. रेलवे  के करीब 200 कर्मचारी और स्वयंसेवी मिलकर इन यात्रियों को एक डेडिकेटेड मार्ग से सीधे उसी प्लेटफॉर्म पर ले जाएंगे जहां ट्रेन खड़ी हो. यानी ये यात्री स्टेशन पर इधर उधर नहीं भटक पाएंगे. होल्डिंग एरिया के खाली होने के बाद इसी प्रक्रिया को दोहराया जाता रहेगा. 

अलग-अलग रंगों के होल्डिंग एरिया को इसलिए बनाया गया हैं ताकि एक दिशा में जाने वाले यात्री एक ही कलर के होल्डिंग एरिया में रहें. किस कलर के होल्डिंग एरिया में कौन से शहर जाने वाले यात्रियों को ठहराना है ये उस होल्डिंग एरिया में लिखा होगा. इसके अलावा इसका प्रचार महाकुंभ क्षेत्र में भी डिस्प्ले किया जाएगा.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की मस्जिदों और दरगाह को नोटिस, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने जताई चिंता
दिल्ली की मस्जिदों और दरगाह को नोटिस, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने जताई चिंता
यूपी चुनाव से पहले शिक्षामित्रों पर सपा का दांव! अखिलेश यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान
यूपी चुनाव से पहले शिक्षामित्रों पर सपा का दांव! अखिलेश यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान
खान एकेडमी की मदद से यूपी में बच्चियों की पढ़ाई हुई और आसान, ये जिले सबसे आगे
खान एकेडमी की मदद से यूपी में बच्चियों की पढ़ाई हुई और आसान, ये जिले सबसे आगे
UP में मेटा अलर्ट से हजारों लोगों को मिला नया जीवन, सोशल मीडिया पर जिंदगी की पुकार
UP में मेटा अलर्ट से हजारों लोगों को मिला नया जीवन, सोशल मीडिया पर जिंदगी की पुकार

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
यूपी चुनाव से पहले शिक्षामित्रों पर सपा का दांव! अखिलेश यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान
यूपी चुनाव से पहले शिक्षामित्रों पर सपा का दांव! अखिलेश यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
ICC की ताजा रैंकिंग में शाई होप को जबरदस्त फायदा, भारत के खिलाफ जड़े थे 2 शतक
ICC की ताजा रैंकिंग में शाई होप को जबरदस्त फायदा, भारत के खिलाफ जड़े थे 2 शतक
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'पहले उतना बूता...', CM योगी को चंद्रशेखर की चुनौती पर अपर्णा यादव का बयान
'पहले उतना बूता...', CM योगी को चंद्रशेखर की चुनौती पर अपर्णा यादव का बयान
How To Clean Granite Countertops: किचन का ग्रेनाइट स्लैब कैसे चमकाएं? नोट करें 2 मिनट का हैक
किचन का ग्रेनाइट स्लैब कैसे चमकाएं? नोट करें 2 मिनट का हैक
Embed widget