एक्सप्लोरर

Mahakumbh 2025: महाकुंभ 2025 के लिए पहले के मुकाबले 25 फीसदी बढ़ाई जाएंगी सुविधाएं, यूपी सरकार को भेजा प्रस्ताव

Prayagraj News: इस बार महाकुंभ में 2019 के मुकाबले तकरीबन 25 फ़ीसदी सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी. इस महाकुंभ मेले को 4000 हेक्टेयर क्षेत्रफल में बसाया जाएगा, जबकि 2019 में ये 3200 हेक्टेयर में हुआ था

Mahakumbh 2025: संगम नगरी प्रयागराज (Prayagraj) में 15 महीने बाद आयोजित होने वाले महाकुंभ (Mahakumbh Mela 2025) की तैयारियां तेज हो गई हैं. इस बार के महाकुंभ में तकरीबन 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद जताई जा रही है. ऐसे में प्रशासन की और से जोर-शोर से तैयारी भी जा रही है, ताकि किसी को कोई परेशानी न हो. इस बार 2019 के कुंभ के मुकाबले तकरीबन 25 फ़ीसदी सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी. 

प्रयागराज में 2025 में होने वाले महाकुंभ मेले को 4000 हेक्टेयर क्षेत्रफल में बसाया जाएगा. 2019 में कुंभ का मेला 3200 हेक्टेयर में आयोजित हुआ था. इस मेले में गंगा नदी पर इस बार 30 पांटून पुल बनाए जाएंगे. जबकि पिछली बार के मेले में 22 पांटून ब्रिज बने थे. इसके साथ ही संगम के नजदीक 25000 श्रद्धालुओं की क्षमता वाला गंगा पंडाल बनाया जाएगा. इस पंडाल में 10000 बेड की भी व्यवस्था रहेगी. वहीं हरित महाकुंभ की परिकल्पना साकार करने के लिए मेला क्षेत्र में डेढ़ लाख पेड़ लगाए जाएंगे.

साफ-सफाई के लिए विशेष प्रावधान

महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को पर्यावरणीय सुरक्षा का संदेश दिया जाएगा. मेला क्षेत्र में तकरीबन डेढ़ लाख शौचालय बनाए जाएंगे. जिसके लिए 10000 से ज्यादा सफाई कर्मियों की तैनाती होगी और 800 सफाई गैंग तैनात किए जाएंगे. मेला क्षेत्र में 25000 से ज्यादा डस्टबिन रखे जाएंगे. मेले में सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग आईसीटी बेस्ड सिस्टम से की जाएगी. 

प्रयागराज मेला प्राधिकरण बोर्ड ने बैठक के बाद यह प्रस्ताव अनुमोदन के लिए यूपी सरकार को भेजा है. चीफ सेक्रेटरी की अध्यक्षता वाली शीर्ष समिति इन प्रस्तावों पर अंतिम फैसला लेगी. संगम नगरी में महाकुंभ की शुरुआत 13 जनवरी 2025 से होगी और ये 26 फरवरी महाशिवरात्रि तक चलेगा. इस बार 45 दिनों का महाकुंभ होगा. 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा के पहले स्नान पर्व के साथ महाकुंभ की शुरुआत होगी. 

महाकुंभ में तीन शाही स्नान होंगे

महाकुंभ में इस बार भी तीन शाही स्नान होंगे. 14/15 जनवरी को मकर संक्रांति पर पहला शाही स्नान होगा. 29 जनवरी को मौनी अमावस्या पर दूसरा शाही स्नान होगा और 3 फरवरी को बसंत पंचमी पर तीसरा और आखिरी शाही स्नान होगा. 5 फरवरी को अचला सप्तमी का स्नान पर्व होगा जबकि 12 फरवरी को माघी पूर्णिमा के स्नान पर्व के साथ कल्पवास का समापन होगा. 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के स्नान पर्व के साथ कुंभ मेले का समापन होगा. महाकुंभ में 7 प्रमुख स्नान पर्व होंगे. 2025 में कुल 45 दिनों तक महाकुंभ का आयोजन होगा.

UP Politics: रमेश बिधूड़ी को लेकर दानिश अली का ये दावा सच हुआ, तो बढ़ सकती हैं BJP की मुश्किलें

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में बारिश से बढ़ा फ्लैश फ्लड का खतरा, देहरादून समेत 11 जिलों में अलर्ट; सावधानी बरतने की सलाह
उत्तराखंड में बारिश से बढ़ा फ्लैश फ्लड का खतरा, देहरादून समेत 11 जिलों में अलर्ट; सावधानी बरतने की सलाह
वाराणसी: पुरातन-दिव्य-भव्य काशी बनेगी हाईटेक, अब गलियां बताएंगी बाबा के धाम के द्वार का रास्ता
वाराणसी: पुरातन-दिव्य-भव्य काशी बनेगी हाईटेक, अब गलियां बताएंगी बाबा के धाम के द्वार का रास्ता
AIMIM चीफ ओवैसी की शर्तों पर अखिलेश के करीबी नेता का पलटवार, B-टीम की छवि सुधारने की दी नसीहत
AIMIM चीफ ओवैसी की शर्तों पर अखिलेश के करीबी नेता का पलटवार, B-टीम की छवि सुधारने की दी नसीहत
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
AIMIM चीफ ओवैसी की शर्तों पर अखिलेश के करीबी नेता का पलटवार, B-टीम की छवि सुधारने की दी नसीहत
AIMIM चीफ ओवैसी की शर्तों पर अखिलेश के करीबी नेता का पलटवार, B-टीम की छवि सुधारने की दी नसीहत
CJP Protest LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, अभिजीत दीपके भी मौजूद
LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, दीपके भी मौजूद
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'तो क्या CJP के सदस्य...', प्रियंका चतुर्वेदी ने विजेता दहिया के वायरल वीडियो पर उठाया सवाल
'तो क्या CJP के सदस्य...', प्रियंका चतुर्वेदी ने विजेता दहिया के वायरल वीडियो पर उठाया सवाल
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget