एक्सप्लोरर

महाकुंभ: कृष्ण जन्मभूमि मामले में जीतने के लिए शाकंभरी पीठाधीश्वर कर रहे हैं अनूठा हठयोग

Maha Kumbh: श्री कृष्ण जन्मभूमि की पूर्ण मुक्ति और अदालतों में इससे जुड़े हुए मुकदमों में जीत दर्ज होने की कामना को लेकर शाकंभरी पीठाधीश्वर स्वामी आशुतोष जी महाराज इन दिनों खड़ी तपस्या कर रहे हैं.

Maha Kumbh 2025: अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद प्रयागराज महाकुंभ में आए हुए संत महात्माओं ने अब काशी और मथुरा को लेकर रणनीति बनानी शुरू कर दी है. महाकुंभ में संत महात्माओं के शिविर में कहीं धर्म संसद के जरिए श्री कृष्ण जन्मभूमि को पूर्ण रूप से मुक्त कराए जाने को लेकर चर्चा की जा रही है तो कहीं यज्ञ और अनुष्ठान के जरिए इस संकल्प के पूरा होने की प्रार्थना की जा रही है. इन सबके बीच कान्हा की जन्म भूमि को लेकर महाकुंभ में एक संत का अनूठा हठयोग भी चर्चा का सबब बना हुआ है. 

श्री कृष्ण जन्मभूमि की पूर्ण मुक्ति और अदालतों में इससे जुड़े हुए मुकदमों में जीत दर्ज होने की कामना को लेकर शाकंभरी पीठाधीश्वर और श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष स्वामी आशुतोष जी महाराज इन दिनों खड़ी तपस्या कर रहे हैं. वह एक झूले के सहारे चौबीसों घंटे खड़े रहकर अनूठी साधना कर रहे हैं. महाकुंभ में उनके शिविर में शतचंडी महायज्ञ का भी आयोजन किया जा रहा है.

कृष्ण जन्मस्थली की मुक्ति के लिए शतचंडी महायज्ञ का आयोजन
श्री कृष्ण जन्म स्थान की पूर्ण मुक्ति के लिए अनूठी साधना करने वाले स्वामी आशुतोष जी महाराज मथुरा के मंदिर मस्जिद विवाद को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में चल रहे मुकदमे में पक्षकार भी हैं. उनका कहना है कि जप-तप और त्याग के बिना भगवान का कोई भी काम आसानी से पूरा नहीं होता. शाकंभरी पीठाधीश्वर स्वामी आशुतोष जी महाराज का शिविर महाकुंभ क्षेत्र में लगा हुआ है. अपने इस शिविर में एक तरफ जहां वह शतचंडी महायज्ञ का आयोजन कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ खड़ी तपस्या की साधना के जरिए मथुरा में कान्हा की जन्म स्थली की पूर्ण मुक्ति के लिए साधना भी कर रहे हैं.

उनकी यह अनूठी साधना 13 जनवरी को महाकुंभ के पहले दिन से शुरू हुई है और डेढ़ महीने बाद 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन पूर्ण होगी. अपनी इस साधना के तहत आशुतोष जी महाराज चौबीसों घंटे खड़े रहते हैं. खड़े होकर ही साधना करते हैं. नित्य क्रियाएं करते हैं और खड़े-खड़े ही सोते भी हैं. अदालती कामकाज के लिए कहीं जाने की जरूरत होती है तो सनरूफ वाली कर का इस्तेमाल करते हैं और उस पर भी खड़े होकर ही अदालत जाते हैं. 

साधना के दौरान करते हैं मंत्रों का जाप
खड़ी तपस्या की साधना के दौरान वह मंत्रों का जाप करते रहते हैं तो कभी कान्हा की भक्ति में मगन होकर उनके भजन भी गाने लगते हैं. उनका कहना है कि जिस तरह अयोध्या में लंबी अदालत की लड़ाई के बाद रामलला अपने धाम में विराजमान हो सके हैं, इस तरह से मथुरा की श्री कृष्ण जन्मभूमि के मामले में भी हिंदू पक्ष को हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में जीत मिले और वहां सनातन धर्म के लोग बिना किसी रूकावट के पूजा अर्चना कर सकें. इस वजह से महाकुंभ की पवित्र धरती पर वह महा साधना कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- कब और कहां होगी रिंकू सिंह के साथ सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई और शादी? सामने आई बड़ी जानकारी

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget