एक्सप्लोरर

कब और कहां होगी रिंकू सिंह के साथ सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई और शादी? सामने आई बड़ी जानकारी

Rinku Singh and Priya Saroj Wedding: सपा सांसद प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज ने न सिर्फ शादी की बात पर सहमति जताई है बल्कि उन्होंने ये भी साफ किया दोनों की सगाई कब और कहां होगी.

Rinku Singh and Priya Saroj Wedding: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज दोनों जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. सोशल मीडिया पर दोनों की शादी को लेकर चर्चाएं तेजी से हो रही है और अब इस शादी से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है. प्रिया सरोज के पिता ने दोनों के रिश्तों पर मुहर लगाई और कहा कि दोनों परिवारों को ये रिश्ता मंजूर है. जल्द ही दोनों की सगाई होगी. 

एबीपी न्यूज ने फोन पर जब इस बारे में प्रिया सरोज के पिता और जौनपुर की केराकत सीट से विधायक तूफानी सरोज से बात की तो उन्होंने बताया कि रिंकू सिंह के परिवार से उनकी इस बारे में बात हुई है. दोनों परिवारों को ये रिश्ता मंजूर है. उनकी जोड़ी भी बहुत अच्छी हैं. जिसके बाद हमने उनके रिश्ते को मंजूरी दे दी है. दोनों परिवार को इस शादी को लेकर कोई आपत्ति नहीं है. 

कब और कहां होगी रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी
तूफानी सरोज ने न सिर्फ शादी की बात पर सहमति जताई है बल्कि उन्होंने ये भी साफ किया रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई कब और कहां होगी. उन्होंने कहा कि जल्द ही बजट सत्र शुरू होने वाला है. ऐसे में प्रिया सरोज बिजी रहेंगी. बजट सत्र खत्म होने के बाद दोनों की सगाई  और शादी की तारीखों को लेकर फैसला होगा. बजट सत्र खत्म होने के बाद उनकी सगाई होगी ये कार्यक्रम लखनऊ में होगा. 

सगाई के बाद शादी की सारी रस्में भी लखनऊ में ही होंगी. शादी के बाद दो जगहों पर रिसेप्शन होगा. एक रिसेप्शन जौनपुर से होगा जहां से प्रिया सरोज आती हैं और दूसरी रिसेप्शन अलीगढ़ से होगा. क्योंकि रिंकू सिंह अलीगढ़ के रहने वाले हैं. प्रिया सरोज के पिता ने क्रिकेटर रिंकू सिंह का तारीफ की और कहा कि वो बहुत अच्छे क्रिकेटर हैं. हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं. मेरी बेटी भी काफी पढ़ी लिखी है. बतौर सांसद वो अच्छा काम कर रही है, पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव भी उनकी तारीफ करते हैं. 

UP News: इस योजना से बदलेगी पूर्वांचल की तस्वीर, नीति आयोग के सुझाव पर योगी सरकार ने की तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget