एक्सप्लोरर

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में बना अनोखा रिकॉर्ड, हाथ की छाप से 10 हजार लोगों ने बनाई पेंटिंग, गिनीज बुक में दर्ज

Maha Kumbh 2025 Prayagraj: गंगा थीम पर तैयार हुई इस अनूठी पेंटिंग में ब्रश के बजाय सिर्फ हाथ की छाप का इस्तेमाल किया गया. जिसमें स्कूलों के टीचर्स, कर्मचारी और अन्य श्रद्धालुों को शामिल किया गया.

Maha Kumbh 2025 Prayagraj: प्रयागराज महाकुंभ आज आखिरी दिन हैं. इस बीच कुंभ के कई अनोखे रंग देखने को मिले, जहां इस बार कुंभ आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या ने इतिहास रच दिया तो वहीं यहां पर एक और वर्ल्ड रिकार्ड कायम हुआ है. आस्था के मेले में आज एक साथ दस हजार लोगों ने एक पेंटिंग तैयार की है. 

एक साथ हजारों कलाकारों द्वारा तैयार की गई इस पेंटिंग को गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में जगह मिल गई है. इस पेंटिंग में दस हजार से ज़्यादा लोगों ने अपने हाथों की छाप का इस्तेमाल कर गंगा थीम पर पेंटिंग बनाई है. इसके लिए कुंभ मेले के गंगा पंडाल में ख़ास आयोजन किया गया है.

खास बात यह है कि गंगा थीम पर तैयार हुई इस अनूठी पेंटिंग में ब्रश के बजाय सिर्फ हाथ की छाप का इस्तेमाल किया गया. रिकॉर्ड कायम करने के लिए प्रयागराज के तमाम स्कूलों के टीचर्स और दूसरे कर्मचारियों के साथ ही श्रद्धालुओं को भी बुलाया गया था. आयोजन में दस हजार हाथों की छाप को कैनवास पर करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन यह संख्या तकरीबन डेढ़ गुनी हो गई थी. कार्यक्रम खत्म होते ही गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड की टीम ने नया कीर्तिमान बनने का ऐलान किया. 

महाकुंभ में बना नया रिकॉर्ड
पिछला रिकॉर्ड प्रयागराज में 2019 में आयोजित कुंभ का ही था,  जिसमें आठ हजार हाथों की छाप से पेंटिंग तैयार की गई थी. इस अनूठे आयोजन को देखने के लिए कुंभ मेले के गंगा पंडाल में आज बड़ी संख्या में दर्शकों की भीड़ उमड़ी. हाथ की छाप से गंगा की थीम पर अनूठी पेंटिंग तैयार कर वर्ल्ड रिकॉर्ड काम करने का यह आयोजन नगर निगम की तरफ से आयोजित किया गया था. 

प्रयागराज नगर निगम के जोनल ऑफिसर संजय मंगमई के मुताबिक हाथों की छाप से तैयार की गई इस पेंटिंग के जरिए महाकुंभ से निकले देश की एकता और सामाजिक समरसता के संदेश को आगे बढ़ाया गया है. महाकुंभ में जिस तरह से अलग-अलग संस्कृति, वर्ग और क्षेत्र के लोग बिना किसी भेदभाव के एक साथ इकट्ठे हुए, उसी को दर्शाने के लिए हाथों की छाप से यह पेंटिंग तैयार की गई है. उनके मुताबिक इस अभियान को गिनीज बुक के साथ ही कुछ अन्य रिकॉर्ड बुक में भी जगह मिल सकती है.

पहले भी बन चुके हैं कई रिकॉर्ड
प्रयागराज महाकुंभ में इससे पहले भी स्वच्छता को लेकर दो रिकॉर्ड बन चुके हैं। पहला रिकॉर्ड गंगा नदी की सफाई को लेकर था, जिसमें एक साथ 500 से ज्यादा सफाई कर्मियों ने गंगा में उतरकर राष्ट्रीय नदी को साफ करने का काम किया था. इसी तरह से एक दिन पहले चार जगहों पर सैकड़ों सफाई कर्मचारियों ने सड़कों पर उतरकर स्वच्छता अभियान चलाया था. महाकुंभ में एक साथ एक ही सड़क पर शटल बसों को चलाए जाने का रिकॉर्ड भी कायम किया जाना है, लेकिन लगातार आ रही भारी भीड़ की वजह से अभी इसका आयोजन नहीं किया जा सका है.

सपा विधायक ने कुत्ते से कर दी यूपी के शिक्षामित्रों की तुलना? यूपी विधानसभा में बीजेपी ने किया हंगामा

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
सैनिक भाइयों की कलाई न रहे सूनी... उन्नाव की छात्राओं ने भेजीं 200 राखियां
सैनिक भाइयों की कलाई न रहे सूनी... उन्नाव की छात्राओं ने भेजीं 200 राखियां
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget