एक्सप्लोरर

महाकुंभ में लगी भीषण आग पर पाया काबू, कई शिविर जलकर हुए खाक, CM योगी ने लिया घटना का संज्ञान

Maha Kumbh 2025 Fire: महाकुंभ मेला क्षेत्र में लगी आग में 6 सिलिंडर फटे और बाकी सिलिंडर निकाले गए. लगभग 10000 SQ फीट एरिया में यह आग लगी थी, पूरे क्षेत्र का कपड़ा जल गया है.

Maha Kumbh Fire News: प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में आग लगने की खबर सामने आई है, यह आग इतनी भीषण है कि दूर से ही आग का गुबार दिखाई दे रहा था. वहीं आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं. वहीं इस आग की वजह से कुंभ आस-पास के टेंट भी चपेट में आ गए हैं और टेंटों में रखे सिलेंडर लगातार ब्लास्ट हो रहे हैं.

महाकुंभ क्षेत्र में लगी यह भीषण आग इतनी है कि इसमें 20 से 25 टेंट जल गए हैं. यह आग अखाड़े से आगे वाली सड़क पर लोहे के ब्रिज के नीचे लग गई है. वहीं प्रशासन की तरफ से राहत बचाव को लेकर काम तेज किया जा रहा है और इस बात का भी ध्यान रखा जा रहा है कि कोई भी वहां फंसा न हो. वहीं महाकुंभ क्षेत्र में लगी आग के मामले का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया. मुख्यमंत्री के निर्देश पर वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए.

वहीं महाकुंभ में लगी आग पर काबू पा लिया गया है, इस आग से कई शिविर जलकर राख हो गए हैं. फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है. सेक्टर 19 और सेक्टर 5 के बॉर्डर पर ओल्ड जीटी रोड क्रॉसिंग के पास यह भीषण आग लगी थी. सबसे पहले विवेकानंद शिविर में आग लगी थी, किसी चिंगारी या बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है. आग लगने से यह शिविर पूरी तरह जलकर राख हो गया है.

इसके साथ ही आसपास के दूसरे शिविरों को भी खाली कराया गया. आग ने कई दूसरे शिविरों को भी अपनी चपेट में लिया, हालांकि आग पर काबू पा लिया गया है. अभी तक किसी श्रद्धालु के नुकसान की कोई जानकारी सामने नहीं आई है. निर्मल आश्रम के स्वामी श्री गोपी हरि जी महाराज ने बताया कि महाकुंभ में लगी आग में 6 सिलिंडर फटे और बाकी सिलिंडर निकाले गए. लगभग 10000 SQ फीट एरिया में आग लगी थी, पूरे क्षेत्र का कपड़ा जल गया है सिर्फ बांस-बल्ली बचे हैं. इस आग को काबू पाने के लिए लगभग 20 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आई हैं.

मिल्कीपुर उपचुनाव में ब्राह्मण वोटर बनेगा ट्रंप कार्ड? जानें क्या है इस सीट का पूरा समीकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव: अखिलेश यादव के बदले सुर! कांग्रेस से गठबंधन पर संशय?
UP चुनाव: अखिलेश यादव के बदले सुर! कांग्रेस से गठबंधन पर संशय?
मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा के चलते बदले गए रास्ते, एडवाइजरी जारी
मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा के चलते बदले गए रास्ते, एडवाइजरी जारी
झांसी: LLB छात्र संजय सिंह की हत्या का खुलासा, 2 गिरफ्तार
झांसी: LLB छात्र संजय सिंह की हत्या का खुलासा, 2 गिरफ्तार
पीछे छूटे बच्चों को पढ़ाएगी योगी सरकार! कैच-अप अभियान शुरू
पीछे छूटे बच्चों को पढ़ाएगी योगी सरकार! कैच-अप अभियान शुरू

वीडियोज

Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE
New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
Embed widget