एक्सप्लोरर

महाकुंभ: अमृत स्नान के बाद अखाड़ों ने की वापसी की तैयारी, काशी और अयोध्या में जमाएंगे डेरा

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में बसंत पंचमी का स्नान पूरे विधि विधान के साथ संपन्न हो गया है. जिसके बाद अब अखाड़ों ने वापसी के लिए प्रस्थान करना शुरू कर दिया है.

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ प्रयागराज में 3 फरवरी को बसंत पंचमी का तीसरा अमृत स्नान संपन्न हो गया है, जिसके बाद अब सभी अखाड़ों ने एक-एक कर कुंभ से प्रस्थान की तैयारियां शुरू कर दी है. एक अखाड़े की तो धर्म ध्वजा भी उतर गई है. तो वहीं कुछ अखाड़ों ने वापसी को लेकर काम कर शुरू कर दिया है. अखाड़े अपनी वापसी के लिए शुभ मुहूर्त को देख रहे हैं जिसके बाद वो आगे की प्रक्रिया शुरू करेंगे. माना जा रहा है कि इनमें से कुछ अखाड़े महाकुंभ से पहले काशी विश्वनाथ जाएंगे तो वहीं कुछ राम नगरी अयोध्या की ओर प्रस्थान करने की तैयारी में हैं. 

महाकुंभ में बसंत पंचमी का स्नान पूरे विधि विधान के साथ संपन्न हो गया है. मौनी अमावस्या के बाद इस बार प्रशासन की ओर से व्यवस्था को और भी चाक चौबंद किया गया था. जिसके चलते ब्रह्म मुहूर्त से ही अखाड़ों का स्नान शुरू हो गया था. सभी 13 अखाड़ों ने नियमों के मुताबिक अपनी-अपनी बारी से संगम में डुबकी लगाई और महाकुंभ स्नान का पुण्य प्राप्त किया. बसंत पंचमी के स्नान के बाद सभी अखाड़ों की वापसी शुरू हो जाती है. 

काशी और अयोध्या धाम की ओर करेंगे प्रस्थान
महाकुंभ के बाद अखाड़े धर्म नगरी काशी और अयोध्या की ओर प्रस्थान करने पर भी विचार कर रहे हैं. शैव अखाड़े के धर्मगुरू महाशिवरात्रि तक बाबा काशी विश्वनाथ की नगरी में डेरा जमाने की तैयारी में हैं तो कुछ भोलेनाथ के साथ होली मनाने की तैयारी कर रहे हैं. वैष्णव मतावलंबी अखाड़े की बात करें तो वो राम नगरी अयोध्या जाने पर विचार कर रहे हैं. जहां वो रामलला के दर्शन करेंगे. 

उदासी और निर्मल अखाड़ों को भगवान विष्णु के धाम हरिद्वार जाना है और महाकुंभ में प्रवास से मिले पुण्य को जन-जन तक पहुंचाना है. पंचनामा आवाहन अखाड़े ने भी प्रस्थान की पूरी तैयारी कर ली है. आवाहन अखाड़ा भी बनारस की ओर जाने का इंतजार कर रहा है. अखाड़े के धर्मगुरू अनंत कौशल महंत शिवदास ने कहा कि वो शुभ मुहूर्त का इंतज़ार कर रहे हैं जिसके बाद वो विधि विधान से अपनी धर्म ध्वजा उतारेंगे और यहां से प्रस्थान कर जाएंगे. उन्होंने कहा कि अगले दो से तीन दिनों में वो अपने पूरे अखाड़े के साथ काशी पहुंच जाएंगे.   

महाकुंभ भगदड़ में जांच के आदेश, इस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी, एक महीने में दाखिल करनी होगी रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आज ही के दिन कोर्ट ने रगड़ा था...', सपा सरकार की याद दिलाकर ओपी राजभर ने अखिलेश पर कसा तंज
'आज ही के दिन कोर्ट ने रगड़ा था...', सपा सरकार की याद दिलाकर ओपी राजभर ने अखिलेश पर कसा तंज
यूपी में योगी सरकार की पुलिस के एनकाउंटरों पर सवाल, 67 मुस्लिम तो 20 ब्राह्मण मुठभेड़ में ढेर
यूपी में योगी सरकार की पुलिस के एनकाउंटरों पर सवाल, 67 मुस्लिम तो 20 ब्राह्मण मुठभेड़ में ढेर
यूपी: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर बनाया पति के मर्डर का प्लान, शराब पिलाकर कर दी हत्या
यूपी: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर बनाया पति के मर्डर का प्लान, शराब पिलाकर कर दी हत्या
Noida News: बंद घरों को निशाना बनाने वाला गैंग गिरफ्तार, 51 लाख के सामान सहित 11 लाख नकद बरामद, 2 को लगी गोली
बंद घरों को निशाना बनाने वाला गैंग गिरफ्तार, 51 लाख के सामान सहित 11 लाख नकद बरामद; 2 को लगी गोली

वीडियोज

Khan Sir Controversy: आज कोर्ट में सरेंडर करेंगे खान सर? | Patna Coaching Firing
Khan Sir Controversy: खान सर की होने वाली है गिरफ्तारी? | Patna Coaching Firing | Breaking | Bihar
US Iran War Updates: Hormuz पर बड़ी कार्रवाई के बाद Trump का बयान | Khamenei | Breaking |Latest News
Sansani: ब्रेकअप का खूनी दरिंदा ! | Mohali Punjab | Crime News
Khan Sir Controversy: 'गोली कांड' में खान सर फंस गए! | Roshan Anand | Coaching Firing | Bihar News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान की नई चाल, PoK में विधानसभा चुनाव कराने का किया ऐलान, भारत ने UN में लगाई लताड़, कहा- ऐसे कब्जा...
पाकिस्तान की नई चाल, PoK में विधानसभा चुनाव कराने का किया ऐलान, भारत ने UN में लगाई लताड़, कहा- ऐसे कब्जा...
'आज ही के दिन कोर्ट ने रगड़ा था...', सपा सरकार की याद दिलाकर ओपी राजभर ने अखिलेश पर कसा तंज
'आज ही के दिन कोर्ट ने रगड़ा था...', सपा सरकार की याद दिलाकर ओपी राजभर ने अखिलेश पर कसा तंज
झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला, किन नेताओं को सौंपी सीट जिताने की जिम्मेदारी?
झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला, किसे सौंपी सीट जिताने की जिम्मेदारी?
IND vs AFG Live Streaming: आज कितने बजे से शुरू होगा भारत-अफगानिस्तान टेस्ट, जानिए किस चैनल और ऐप देखें लाइव मैच
आज कितने बजे से शुरू होगा IND vs AFG टेस्ट, जानिए किस चैनल और ऐप देखें लाइव मैच
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने नई पार्टी का किया ऐलान, CM थलापति विजय को लेकर दिया बड़ा बयान
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने नई पार्टी का किया ऐलान, CM थलापति विजय को लेकर दिया बड़ा बयान
छात्रों को नहीं होगी परेशानी! NEET री-एग्जाम के लिए CM ने दिए बड़े निर्देश
छात्रों को नहीं होगी परेशानी! NEET री-एग्जाम के लिए CM ने दिए बड़े निर्देश
Embed widget