एक्सप्लोरर

महाकुंभ 2025 को लेकर NDRF की भी जोरदार तैयारी, संगम पर हर दिन हो रहा है मॉक ड्रिल

Maha Kumbh 2025: एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट ने कह है कि नदियों में मॉक ड्रिल को इसलिए ज्यादा फोकस किया जा रहा है, क्योंकि महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने के लिए ही आएंगे.

Maha Kumbh 2025 News: संगम नगरी प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू हो रहे महाकुंभ में संत महात्माओ और श्रद्धालुओ की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं. पुलिस - पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स के साथ ही एनडीआरएफ की बीस टीमों को भी लगाया गया है. एनडीआरएफ की टीम लगातार महाकुंभ क्षेत्र में मॉक ड्रिल करते हुए अपनी तैयारियों को परख रही है और क्विक रिस्पांस टाइम को मिनिमम करने में जुटी हुई है. 

एनडीआरएफ ने इसी कड़ी में महाकुंभ क्षेत्र में गंगा और यमुना नदियों में भी मॉक ड्रिल किया है. मेले के दौरान अगर गंगा और यमुना नदियों में कोई घटना - दुर्घटना होती है. श्रद्धालुओं से भरी हुई कोई नाव पलटती है या फिर डुबकी लगाते वक्त पांव फिसलने से कोई श्रद्धालु गहरे पानी में समाने लगता है तो मुस्तैदी दिखाते हुए कैसे लोगों की जिंदगी को बचाना है, इसका मॉक ड्रिल किया जा रहा है. अलग-अलग तरह के हादसे होने पर कौन सी परिस्थितियां सामने आ सकती हैं, उनकी लिस्ट बनाकर तैयारिया की जा रही है. 

हादसे कैसे होते हैं. किस तरह चौकन्ने रहकर निगहबानी करनी है. हादसा होते ही किस तरह से एक पल भी गवाए बिना रेस्क्यू शुरू करना है. टीम में किस सदस्य की क्या जिम्मेदारी रहेगी, इसे लेकर तैयारियों को परखा और पुख्ता किया जा रहा है. बिल्कुल उसी तरह से रिहर्सल किया जा रहा है, जैसा क्विक रिस्पांस मेला शुरू होने पर किया जाना है.

नदियों में हादसा होने की आशंका ज्यादा

एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट नवीन कुमार शर्मा ने जानकारी दी है कि नदियों में मॉक ड्रिल को इसलिए ज्यादा फोकस किया जा रहा है, क्योंकि महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालु यहां नदियों में आस्था की डुबकी लगाने के लिए ही आएंगे. बड़ी संख्या में श्रद्धालु नावों पर सवार होकर संगम की बीच धारा तक जाते हैं. ऐसे में नदियों में हादसा होने की आशंका ज्यादा होती है. 

एनडीआरएफ के लिए यह महाकुंभ एक चुनौती की तरह 

डिप्टी कमांडेंट नवीन शर्मा के मुताबिक जल के अलावा आग लगने - भगदड़ मचने या कोई हमला होने और किसी पंडाल के गिरने जैसी आपदाएं आने पर किस तरह से तेजी से काम करना है, ग्राउंड जीरो पर उनका भी मॉक ड्रिल कर तैयारियों को परखा जा रहा है. उनका कहना है कि एनडीआरएफ के लिए यह महाकुंभ एक चुनौती की तरह है. हमारी टीम हमेशा की तरह मुस्तैदी दिखाते हुए श्रद्धालुओं का जीवन सुरक्षित करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी.

योगी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने भगवान हनुमान को राजभर जाति का बताया, जानें क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीएम योगी ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, हुनरमंद हाथों के सम्मान की अपील
सीएम योगी ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, हुनरमंद हाथों के सम्मान की अपील
अयोध्याः दीपोत्सव में स्वास्थ्य सुरक्षा का मजबूत कवच,12 स्थानों पर एंबुलेंस तैनात
अयोध्याः दीपोत्सव में स्वास्थ्य सुरक्षा का मजबूत कवच,12 स्थानों पर एंबुलेंस तैनात
दिवाली से पहले योगी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा, 30 दिन के बोनस को मंजूरी
दिवाली से पहले योगी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा, 30 दिन के बोनस को मंजूरी
भगवान की तुलना वाले धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर प्रदीप मिश्रा बोले, 'जब माफी...'
धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर पंडित प्रदीप मिश्रा की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

वीडियोज

UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत
UP Politics 2027: यूपी की लड़ाई...'श्रीकृष्ण' पर आई! | BJP | SP | BSP | Akhilesh Yadav | Breaking
UP Elections 2027: 22 में श्रीराम, 27 में श्रीकृष्ण बनाएंगे काम? | CM Yogi | Akhilesh Yadav
Bollywood News: Ramayana Part 1 देखकर क्या बोले दर्शक? Ranbir के Ram Avatar में कितना दम? (05.11.26)
Yeh Fitoor Tera:🫣Jeet ने Saumya के लिए तैयार की बाइक! स्पेशल सीट लगाकर जताया अपना प्यार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
G-20 समिट में पुतिन को इनवाइट नहीं करेगा यूके, PM बर्नहम ने किया ऐलान
G-20 समिट में पुतिन को इनवाइट नहीं करेगा यूके, PM बर्नहम ने किया ऐलान
कांग्रेस पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह, 'पूरे देश में आपने BJP की...'
AAP सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस को दी नसीहत, 'अपने अंदर झांक कर देखिए'
'मैं अरब से ज्यादा ''मानद भारतीय'' हूं', मिशिगन के नए सीनेटर अब्दुल अल सैयद का वीडियो वायरल
'मैं अरब से ज्यादा ''मानद भारतीय'' हूं', मिशिगन के नए सीनेटर अब्दुल अल सैयद का वीडियो वायरल
PM मोदी की पैरा एशियाई पदक विजेताओ से मुलाकात, बोले- 'आपसे से प्रेरणा मिलती है'
PM मोदी की पैरा एशियाई पदक विजेताओ से मुलाकात, बोले- 'आपसे से प्रेरणा मिलती है'
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
Explained: ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Embed widget