एक्सप्लोरर

योगी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने भगवान हनुमान को राजभर जाति का बताया, जानें क्या कहा

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर एक बार फिर से अपने बयान को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. हालांकि अब उन्होंने ताजा बयान भगवान हनुमान को लेकर दिया है.

UP News: 'सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी' (सुभासपा) प्रमुख एवं उत्तर प्रदेश सरकार में पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर शनिवार को बलिया में राजा सुहेलदेव भूमि पूजन के कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने भगवान हनुमान को राजभर जाति का बताया. अब उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इससे पहले उनका गाली देते हुए एक वीडियो आया था.

बलिया में आयोजित कार्यक्रम के मंच से ओम प्रकाश राजभर ने भगवान हनुमान जी को राजभर जाति का बताते हुए कहा, " अहिरावण राम लक्ष्मण को पातालपुरी ले गया था, तब किसी में हिम्मत नहीं थी उनको निकाल कर लाने की. अगर हिम्मत थी, तो राजभर जाति के हनुमान जी की थी." उन्होंने गुणवत्तापूर्ण सड़क नहीं बनाने पर ठेकेदारों पर नाराजगी जाहिर की. 

मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए भ्रष्ट ठेकेदारों पर कार्रवाई की बात कही. सड़क निर्माण करा रहे ठेकेदार का अमर्यादित बयान सामने आने को लेकर उन्होंने कहा, जो ठेकेदार सड़क बना रहे हैं, उनकी शिकायत आ रही है. वो गुणवत्तापूर्ण सड़क नहीं बना रहे हैं. उन्होंने कहा, जो ठेकेदार अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं और कह रहे हैं कि मंत्री जी को कमीशन देते हैं, उन ठेकेदारों की दवा जरूरी है.

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: हथियार सप्लायर तिहाड़ जेल से छूटकर मना रहा था जश्न, कर रहा था हवाई फायरिंग और आतिशबाजी

हमारा गठबंधन यूपी में है देश में नहीं- मंत्री
आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर ओम प्रकाश राजभर ने कहा, अगर गठबंधन से सीट मिलेगी तो लड़ेंगे नहीं मिलेगी तो अकेले भी लड़ेंगे हमारा गठबंधन यूपी में है देश में नहीं. संभल में खुदाई प्रकरण को लेकर राजभर ने कहा, यह समाजवादी पार्टी की देन है. संभल की खुदाई करके कई लोगों को जेल में डलवाएंगे.

ओमप्रकाश राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "जनपद बलिया के ग्राम सभा वसुदेवा, चितबड़ागांव, विधानसभा फेफना में आयोजित सुबह स्मरणीय राष्ट्रवीर चक्रवर्ती सम्राट महाराजा सुहेलदेव राजभर की मूर्ति स्थापना हेतु भव्य भूमि पूजन कार्यक्रम में उपस्थित होने और विधिवत भूमि पूजन संपन्न कराने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. इसके साथ ही महाराजा सुहेलदेव के पराक्रम और राष्ट्रहित में उनके योगदान को याद किया और समाज को एकजुट होकर उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया. महाराजा सुहेलदेव का योगदान हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देहरादून एयरपोर्ट होगा हाईटेक! नई तकनीक से बदलेगी तस्वीर
देहरादून एयरपोर्ट होगा हाईटेक! नई तकनीक से बदलेगी तस्वीर
IPS अफसर की मां की हत्या पर भड़कीं मायावती, योगी सरकार से की ये मांग
IPS अफसर की मां की हत्या पर भड़कीं मायावती, योगी सरकार से की ये मांग
लखनऊ में छात्राओं का फिर प्रदर्शन, शिक्षकों की कमी दूर करने की मांग
लखनऊ में छात्राओं का फिर प्रदर्शन, शिक्षकों की कमी दूर करने की मांग
'शोले का टंकी वाला सीन भी फेल', ओपी राजभर ने अखिलेश पर कसा तंज
'शोले का टंकी वाला सीन भी फेल', ओपी राजभर ने अखिलेश पर कसा तंज

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
Sunny Deol ने क्यों नहीं किया गुटखा और पान मसाला का एड? करोड़ों का ऑफर क्यों ठुकराया?
शाहरुख-अजय के उलट क्यों सनी देओल ने ठुकराए पान मसाला के करोड़ों के ऑफर?
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget