एक्सप्लोरर

महाकुंभ में बनेगा स्वच्छता का वर्ल्ड रिकॉर्ड, 15 हजार सफाईकर्मी करेंगे मेला क्षेत्र की सफाई

Maha Kumbh 2025: मेला प्रशासन की विशेष कार्याधिकारी (OSD) आकांक्षा राना ने बताया कि यह पहली बार हुआ है जब 300 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने एक साथ अलग-अलग घाटों पर सफाई अभियान चलाया है.

Mahakumbh 2025: महाकुंभ 2025 न सिर्फ आस्था और श्रद्धा का सबसे बड़ा संगम बन रहा है, बल्कि स्वच्छता के क्षेत्र में भी इतिहास रचने की ओर बढ़ रहा है. शुक्रवार को 300 से अधिक सफाईकर्मियों ने प्रयागराज के तीन प्रमुख घाटों-राम घाट, भरद्वाज घाट और गंगेश्वर घाट पर एक साथ सफाई अभियान चलाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया. इस प्रयास को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज कराने के लिए पूरी प्रक्रिया का वीडियो रिकॉर्ड किया गया, जिसे वेरीफाई करने के बाद आधिकारिक रूप से रिकॉर्ड की घोषणा होगी.

महाकुंभ के दौरान करोड़ों श्रद्धालु गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के पवित्र संगम में स्नान के लिए आते हैं. सरकार और मेला प्रशासन ने यह सुनिश्चित करने के लिए बड़े स्तर पर सफाई अभियान चलाया कि श्रद्धालुओं को स्वच्छ और निर्मल जल में स्नान करने का अवसर मिले. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर महाकुंभ को स्वच्छतम धार्मिक आयोजन बनाने का लक्ष्य रखा गया है.

सफाई अभियान के दौरान लोगों को जागरूक भी किया गया
इस अभियान के दौरान न सिर्फ घाटों की सफाई की गई, बल्कि आम लोगों को भी जागरूक किया गया कि वे गंगा में कचरा न फेंके और नदी को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें. इस विशेष अभियान के जरिए पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया गया. इस स्वच्छता अभियान को वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए जरूरी सभी मापदंडों के अनुसार संपन्न किया गया. कार्यक्रम की निगरानी के लिए एमएनआईटी (मोतिलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान) के प्रोफेसर और पर्यावरणविद (Environmentalists) मौजूद रहे. साथ ही, पूरी प्रक्रिया को कैमरों में रिकॉर्ड किया गया ताकि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके.

मेला प्रशासन की विशेष कार्याधिकारी (OSD) आकांक्षा राना ने बताया कि यह पहली बार हुआ है जब 300 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने एक साथ अलग-अलग घाटों पर सफाई अभियान चलाया है. उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर हमने महाकुंभ को दुनिया का सबसे स्वच्छ आयोजन बनाने का संकल्प लिया है. इस रिकॉर्ड के जरिए हम पूरी दुनिया को स्वच्छता और नदी संरक्षण का संदेश देना चाहते हैं.”

15 हजार सफाईकर्मी मेला क्षेत्र की सफाई करेंगे
स्वच्छता के वर्ल्ड रिकॉर्ड की इस ऐतिहासिक पहल के बाद अब मेला प्रशासन शनिवार को एक और नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी कर रहा है. इसमें 15,000 सफाईकर्मी एक साथ पूरे मेला क्षेत्र में सफाई अभियान चलाएंगे. यह अभियान दुनिया की सबसे बड़ी सिंक्रोनाइज्ड स्वीपिंग ड्राइव होगी, जिसे भी गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है. इससे पहले, प्रयागराज में 2019 के महाकुंभ में 10,000 सफाईकर्मियों ने एक साथ सफाई अभियान चलाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था. इस बार का लक्ष्य इस पुराने रिकॉर्ड को तोड़कर एक नया कीर्तिमान स्थापित करना है.

महाकुंभ सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति, आध्यात्म और पर्यावरण संरक्षण की परंपरा का भी प्रतीक है. यह अभियान घाटों को स्वच्छ रखने के साथ-साथ समाज में सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश भी देता है. महाकुंभ में स्वच्छता बनाए रखने के लिए दिन रात कर्मचारी तैनात हैं.

मेले में स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रशासन तत्पर
सरकार और मेला प्रशासन इस बात पर विशेष ध्यान दे रहे हैं कि महाकुंभ 2025 को न केवल धार्मिक, बल्कि स्वच्छता के मामले में भी दुनिया के सबसे अनुकरणीय आयोजनों में शामिल किया जाए. इस अभियान के जरिए प्रयागराज महाकुंभ एक बार फिर अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को स्वच्छता के नए आयाम के साथ दुनिया के सामने प्रस्तुत करने जा रहा है.

यह भी पढ़ें- महाकुंभ को बदनाम करने वालों पर पुलिस सख्त, 54 सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ FIR दर्ज, देखें लिस्ट

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget