एक्सप्लोरर

महाकुंभ: अलोपी बाग एंट्री पॉइंट पर चलती बाइक में लगी आग, चौराहे पर धू-धू कर जली, मची अफरा-तफरी

Maha kumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ में आज बुधवार को एक बार फिर से आग लगने की घटना सामने आई है. जहां एक चलती हुई मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई और वो धूं-धूंकर जलने लगी.

Maha kumbh 2025 Fire: प्रयागराज महाकुंभ क्षेत्र में एक बार फिर से आग लगने की खबर सामने आई  हैं, जहां अलोपी बाग एंट्री पॉइंट पर एक चलती हुई बाइक में आग लग गई, जिसके बाद बाइक बीच चौराहे पर धूं-धूं कर जलने लगी. भारी भीड़ के बीच एंट्री पॉइंट पर चलती बाइक में आग लगने से मेला क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई. जिसके बाद प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए लोगों को रोका. वहीं पाँच मिनट के अंदर ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और आग को बुझा दिया. 

बुधवार को महाकुंभ मेला क्षेत्र में चलती हुई बाइक में आग लग गई, ये आग मेला क्षेत्र के एंट्री पॉइंट पर लगी थी, उस वक्त वहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. आग लगने की सूचना मिलते ही प्रशासन एकदम अलर्ट हो गया और तत्परता दिखाते हुए चौराहे पर चारों तरफ बैरिकेडिंग कर वाहनों और पैदल श्रद्धालुओं को रोक दिया. ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके. 

फायर ब्रिगेड की टीम ने बुझाई आग
पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स ने मुस्तैदी दिखाते हुए श्रद्धालुओं को दूर हटाया और बाइक में ब्लास्ट होने की आशंका को देखते हुए पूरे चौराहे को कुछ ही मिनटों में खाली करा दिया. पांच मिनट के भीतर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कुछ ही देर में आग को बुझाया. हालांकि तब तक बाइक जलकर राख हो चुकी थी.  

उत्तराखंड वन विभाग ने तैयार किया एडवांस फॉरेस्ट फायर एप, आगजनी की घटनाओं पर लगेगी रोक

माना जा रहा है कि बाइक में आग ट्रैफिक जाम के चलते ओवरहीट होने की वजह से लगी है. दरअसल महाकुंभ की वजह से शहर में जगह-जगह भारी ट्रैफिक जाम लग रहा है जिसकी वजह से लोगों को कुछ दूरी तक जाने में काफी समय लग रहा है. ट्रैफिक जाम के चलते वाहन घंटों फंसे रहते हैं. देर तक ट्रैफिक जाम में फंसे होने की वजह से वाहन ओवरहीट हो जा रहे हैं. वहीं इक में आग लगने से देर तक हड़कंप मचा रहा. गनीमत ये रही कि प्रशासन की तत्परता के चलते कोई बड़ा हादसा होने से बच गया और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई. 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत! फिर एक्टिव हुआ मानसून, कई जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत! फिर एक्टिव हुआ मानसून, कई जिलों में बारिश का अलर्ट
मुरादाबाद में चांद शाह बाबा की मजार पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन को कराया कब्जा मुक्त
मुरादाबाद में चांद शाह बाबा की मजार पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन को कराया कब्जा मुक्त
केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget