एक्सप्लोरर

महाकुंभ में आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं साइकिल वाले बाबा, साइकिल को ही बनाया है आश्रम

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ के लिए प्रयागराज पुहंचे यह बाबा खुद को भगवान भोलेनाथ का परम भक्त बताते हैं. इस बाबा का नाम पंडित संपत दास रामानुज ब्रह्मचारी है और यह बिहार के औरंगाबाद जिले के रहने वाले हैं.

UP News: संगम नगरी प्रयागराज के महाकुंभ में तमाम संत महात्मा और श्रद्धालु हजारों किलोमीटर का सफर तय कर यहां आस्था की डुबकी लगाने के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन एक ऐसे भी बाबा हैं जो साइकिल की सवारी करते हुए संगम की रेती पर धूनी रमाने के लिए आए हुए हैं. बाबा ने साइकिल पर ही पूरी गृहस्थी सजा रखी है. अपनी साइकिल को आश्रम का रूप दे दिया है. साइकिल को हाईटेक नहीं बल्कि जुगाड़ टेक्नोलॉजी से इस तरह तैयार किया है कि वह हाईवे पर भी फर्राटा भर सके. महाकुंभ में लोग इन्हें साइकिल वाले बाबा के नाम से पुकारते हैं.

खुद को भगवान भोलेनाथ का परम भक्त बताने वाले इस बाबा का नाम पंडित संपत दास रामानुज ब्रह्मचारी है. यह बिहार के औरंगाबाद जिले के रहने वाले हैं. बाबा के साइकिल से तीर्थ स्थलों के भ्रमण करने की कहानी भी बेहद अनूठी है. उनके मुताबिक उनके गुरु भगवान महादेव ने  उन्हें साइकिल से देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों का भ्रमण करने का संकेत दिया. इसके बाद वह औरंगाबाद जिले से साइकिल पर सवार होकर सबसे पहले महाकालेश्वर का दर्शन करने के लिए उज्जैन गए. इसके बाद साइकिल से ही कई दूसरे तीर्थ स्थलों पर माथा टेकने के बाद वह अब प्रयागराज महाकुंभ में संगम की रेती को नमन करने और यहां धूनी रमाने के लिए पहुंचे हुए हैं.

साइकिल पर ही फहरा रही हैं धर्म ध्वजाएं  

बाबा संपत दास ने साइकिल को ही अपना आश्रम बना रखा है. इस पर धर्म ध्वजाएं शान से फहरा रही हैं. साइकिल के पिछले हिस्से पर उनका बिस्तर और आसन भी रखा हुआ है. साइकिल पर चारों तरफ धार्मिक झंडे लगे हुए हैं. अलग अलग देवी देवताओं की तस्वीरे लगी हुई है. धूप और धूल ना आए, इसलिए साइकिल को चारों तरफ से अस्थाई तौर पर पैक कर रखा है. बाबा ने साइकिल पर आगे की तरफ कई शीशे भी लगा रखे हैं. यह शीशे इसलिए लगाए गए हैं, ताकि रात के वक्त हाईवे पर चल रहे वाहनों की लाइट उन पर पड़े और वाहन चालक को यह जानकारी मिल सके कि सामने से कोई आ रहा है. 

पूरे महाकुंभ यही प्रयागराज में ही रहेंगे बाबा संपत दास

बाबा संपत दास का कहना है कि फिलहाल उनका इरादा पूरे महाकुंभ तक यहीं रहने का है. हालांकि इसके लिए उन्हें भोलेनाथ से इजाजत लेनी होगी. महाकुंभ में साइकिल से पहुंचे और पूरे मेला क्षेत्र में साइकिल से ही भ्रमण करने वाले यह बाबा लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. लोग साइकिल वाले बाबा को देखने, उनके साथ फोटो खींचने और सेल्फी लेने के लिए परेशान नजर आते हैं. बाबा का कहना है कि वह यहां सब के कल्याण की कामना करेंगे और साथ ही सनातन धर्मियों को एकजुट होकर रहने का संदेश भी देंगे. 

महाकुंभ मेले से पहले संगम क्षेत्र में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, जानें क्या है वजह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: 5 बार के MLA प्रीतम सिंह पर भरोसा या नौटियाल पर दांव? चकराता में बदले समीकरण
उत्तराखंड: 5 बार के MLA प्रीतम सिंह पर भरोसा या नौटियाल पर दांव? चकराता में बदले समीकरण
उधम सिंह नगरः रुद्रपुर में अलग-अलग दुर्घटनाओं में 11 लोगों की मौत, इलाके में कोहराम
उधम सिंह नगरः रुद्रपुर में अलग-अलग दुर्घटनाओं में 11 लोगों की मौत, इलाके में कोहराम
MLC चुनाव: रवि किशन ने साधा विपक्ष पर निशाना, कहा- 'इनका शिक्षा से कोई...'
MLC चुनाव: रवि किशन ने साधा विपक्ष पर निशाना, कहा- 'इनका शिक्षा से कोई...'
'मंदिर वाली श्रद्धा से खिलवाड़, अब इस...', शिवा हत्या मामले पर अखिलेश यादव का तंज
'मंदिर वाली श्रद्धा से खिलवाड़, अब इस...', शिवा हत्या मामले पर अखिलेश का तंज

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रवि शास्त्री का हैरान करने वाला बयान, कहा- सिर्फ नाम के दम पर न्यूजीलैंड में भारत सीरीज नहीं...
रवि शास्त्री का हैरान करने वाला बयान, कहा- सिर्फ नाम के दम पर न्यूजीलैंड में भारत सीरीज नहीं...
Video: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 

Embed widget