एक्सप्लोरर

हिस्ट्रीशीटर गणेश यादव के शापिंग कॉम्पलेक्स पर चला सरकारी बुलडोजर, बिना नक्शा पास किये बना था कॉम्पलेक्स

प्रयागराज में माफिया गणेश यादव के तीस करोड़ के शापिंग कॉम्पलेक्स को मंगलवार को जमींदोज कर दिया गया. जानकारी के मुताबिक ये कॉम्पलेक्स अवैध तरीके से बनाया गया था.

प्रयागराज: माफियाओं और बाहुबलियों के साथ ही दूसरे अपराधियों के खिलाफ योगी सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं ऑपरेशन नेस्तनाबूत अभियान का सबसे ज्यादा असर संगम नगरी प्रयागराज में देखने को मिल रहा है. इसी कड़ी में प्रयागराज में आज एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है और यहां माफिया व हिस्ट्रीशीटर गणेश यादव के करोड़ों के शॉपिंग काम्प्लेक्स को सरकारी बुलडोजरों के जरिए जमींदोज कर दिया गया. प्रयागराज- वाराणसी नेशनल हाइवे पर स्थित इस चार मंजिला शापिंग काम्प्लेक्स की अनुमानित कीमत करीब तीस करोड़ रुपये है.

बिना नक्शा पास किये बना था चार मंजिला शापिंग कॉम्पलेक्स

माफिया और हिस्ट्रीशीटर गणेश यादव ने झूंसी में हाईवे के किनारे ही डेढ़ हजार वर्ग गज में बेसमेंट सहित चार मंजिला शापिंग काम्पलेक्स का निर्माण पीडीए से बगैर नक्शा पास कराये किया गया था. इसमें कुल 70 दुकानें बनायी गईं थीं, लेकिन इसका नक्शा पीडीए से स्वीकृत न होने के कारण प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने इसका विधिक ध्वस्तीकरण आदेश पारित किया था. जिसके तहत सुबह दोपहर को पीडीए की टीम चार जेसीबी मशीनों और कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचीं. इस दौरान पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे.

कार्रवाई की शुरुआत में दुकानदारों और गणेश यादव के परिजनों द्वारा ध्वस्तीकरण की कार्रवाई का हल्का विरोध किया गया, लेकिन मौके पर भारी पुलिस बल के चलते ज्यादा देर तक उनका विरोध टिक नहीं सका.

42वीं कार्रवाई

प्रयागराज में माफियाओं और अपराधियों के अवैध साम्राज्य के खिलाफ पीडीए की ये 42वीं कार्रवाई है. इससे पहले पीडीए ने पिछले साल 28 दिसम्बर को गणेश यादव के आशियाने पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया था. गणेश यादव ने झूंसी के हवेलिया में 1500 वर्ग गज में बगैर नक्शा स्वीकृत कराये आलीशान मकान बनाया था। जिसको पीडीए ने भारी पुलिस बल के साथ जेसीबी मशीनों से जमींदोज कर दिया था. गणेश यादव के खिलाफ झूंसी समेत कई थानों में दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं और फिलहाल वह जेल से बाहर है.

सरकारी जमीन पर कब्जे की बात भी सामने आई

जिस जमीन पर उसने आलीशान शापिंग काम्पलेक्स खड़ा किया था, उसमें कुछ सरकारी जमीन के कब्जे की भी बात सामने आ रही है. पीडीए के विशेष कार्य अधिकारी सत शुक्ला के मुताबिक इस मामले की अलग से जांच करायी जायेगी. पीडीए द्वारा ध्वस्त कराया गया अवैध शापिंग काम्पलेक्स माफिया गणेश यादव की आमदनी का प्रमुख स्रोत था. पीडीए ने उसकी आमदनी के स्रोत को नष्ट कर उसकी आर्थिक रुप से कमर तोड़ दी है. इससे पहले भी पीडीए ने बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद, बाहुबली विधायक विजय मिश्रा, पूर्व ब्लाक प्रमुख दिलीप मिश्रा, छोटा राजन गैंग के शार्प शूटर बच्चा पासी और राजेश यादव समेत कई माफियाओं और अपराधियों के अवैध साम्राज्य के खिलाफ कार्रवाई की है. पीडीए के अधिकारियों का कहना है कि माफियाओं और बाहुबलियों के अवैध साम्राज्य के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

ये भी पढ़ें.

हाथरस केस: 15 जनवरी को PFI एजेंट रउफ शरीफ को केरल से मथुरा लाएगी STF, विदेशी फंडिंग के मिले सबूत

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'
'पीएम के माता-पिता का अपमान उचित नहीं', खरगे के 'बाप' वाले बयान पर बोली RLD
'पीएम के माता-पिता का अपमान उचित नहीं', खरगे के 'बाप' वाले बयान पर बोली RLD
UP चुनाव: बसपा को झटका! सपा में शामिल होंगे मायावती के करीबी पूर्व IAS
UP चुनाव: बसपा को झटका! सपा में शामिल होंगे मायावती के करीबी पूर्व IAS
योगी सरकार के विजन से वैश्विक औद्योगिक पावरहाउस बनेगी ‘पीतल नगरी’ मुरादाबाद, 'यूपी डायलॉग्स' में मंथन
योगी सरकार के विजन से वैश्विक औद्योगिक पावरहाउस बनेगी ‘पीतल नगरी’ मुरादाबाद, 'यूपी डायलॉग्स' में मंथन

वीडियोज

Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!
Bollywood News: राम-सीता के प्रेम में डूबा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल! (25.10.26)
Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
पोस्टर पर अखिलेश के बयान के बाद बोले कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम, 'BJP चाहे लाख भ्रम...'
पोस्टर पर अखिलेश के बयान के बाद बोले कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम, 'BJP चाहे लाख भ्रम...'
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget