एक्सप्लोरर

Prayagraj News: माफिया अतीक के रिश्तेदार ने युवक से मांगी रंगदारी, न देने पर जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

UP News: प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद के रिश्तेदारों के खिलाफ रंगदारी मांगने का मामला दर्ज किया गया है. पीड़ित का आरोप है कि माफिया के रिश्तेदारों ने उससे 20 लाख रुपए की रंगदारी मांगी है.

Prayagraj News: तकरीबन सत्रह महीने पहले मौत के घाट उतारे जा चुके प्रयागराज के माफिया अतीक अहमद के करीबी रिश्तेदार और उसके साथियों के खिलाफ रंगदारी मांगने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है.माफिया के रिश्तेदार जीशान अहमद और अल्फैज अहमद पर बीस लाख रुपए की रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज हुआ है. श्रीकांत प्रधान नाम के शख्स की शिकायत पर जीशान अहमद औरअल्फैज  अहमद व बीस अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

इन सभी के खिलाफ शहर के पूरामुफ्ती पुलिस स्टेशन में बीएनएस की धारा 115(2), 352, 308, 304(1) और 191 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है.केस दर्ज कराने वाले पीड़ित श्रीकांत प्रधान के मुताबिक वह कटहुला गौसपुर में अपनी जमीन पर मकान का निर्माण करा रहा था.वह ईट, सीमेंट, सरिया व समरसेबुल का बोर कराने के लिए एक लाख रुपए के साथ अपने प्लाट पर मौजूद था. आरोप है कि दस सितंबर की शाम पांच बजे जीशान अहमद व अल्फैज अहमद अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे.

रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी
जीशान अहमद और अल्फैज अहमद ने तमंचा सटाकर गालियां दी.दोनों ने जबरन एक लाख रुपए और कोर्ट से संबंधित कुछ कागजात छीन लिए.दोनों ने धमकी दी कि बीस लाख रुपए की रंगदारी नहीं देने पर मकान का निर्माण नहीं होने दिया जाएगा. रंगदारी न देने पर जान से मारने की भी धमकी दी गई. जीशान अहमद और अल्फैज अहमद ने यह भी कहा कि वह अतीक अहमद के रिश्तेदार हैं.पीड़ित श्रीकांत प्रधान का कहना है कि उसके साथ की गई मारपीट और धमकी से वह बेहद खौफजदा है. घटना का वीडियो बनाने पर दबंगों ने मोबाइल छीन कर फोटो और डाटा डिलीट कर दिया.

जांच के बाद होगी उचित कार्रवाई 
एफआईआर में कहा गया है कि जीशान अहमद और अल्फैज अहमद का पिता नसीम अहमद उर्फ नस्सन अतीक अहमद के गैंग आईएस 227 का फाउंडर मेंबर था. घटना में जीशान अहमद और अल्फैज अहमद के साथ बीस अज्ञात साथियों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराई गई है. एफआईआर दर्ज कराकर पीड़ित श्रीकांत प्रधान ने अभियुक्तों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.पुलिस एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है. पुलिस अफसरों का कहना है कि इस मामले में जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: Unnao Road Accident: ओवरटेक करने के दौरान बेकाबू रोडवेज बस खंती में पलटी, हादसे में दो लोग घायल, चालक फरार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा
'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा
महोबा की जेल से छूटा, 7 साल बाद एमपी पुलिस ने शातिर को दबोचा
महोबा की जेल से छूटा, 7 साल बाद एमपी पुलिस ने शातिर को दबोचा
ग्रेटर नोएडा: पुलिस चेक पोस्ट के पास मिली महिला की लाश, पति पर हत्या का आरोप
पुलिस चेक पोस्ट के पास मिली महिला की लाश, पति पर हत्या का आरोप
रुद्रप्रयाग में डेंजर लेवल पर मां अलकनंदा, केदारनाथ यात्रा प्रभावित
रुद्रप्रयाग में डेंजर लेवल पर मां अलकनंदा, केदारनाथ यात्रा प्रभावित

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
बटाई पर खेती, क्या मिलेगी PM किसान की अगली किस्त?
बटाई पर खेती, क्या मिलेगी PM किसान की अगली किस्त?
Embed widget