एक्सप्लोरर

बाहुबली अतीक की सात सम्पतियों को जब्त करने की मंजूरी, निगरानी के लिए प्रशासक नियुक्त

यूपी में योगी सरकार अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है. इस कड़ी में अब बाहुबली अतीक पर कार्रवाई की गई है. प्रशासन ने उसकी सात संपत्तियों को जब्त करने की मंजूरी दी है.

प्रयागराज: पूर्व बाहुबली सांसद अतीक अहमद पर योगी सरकार का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है. प्रयागराज के डीएम ने अतीक और उसके परिवार द्वारा अवैध तरीके से अर्जित की गई सात सम्पत्तियों को जब्त किये जाने की अनुमति पुलिस को दे दी है. इतना ही नहीं डीएम भानुचंद्र गोस्वामी ने जब्तीकरण की कार्यवाही के बाद इन सभी संपत्तियों की निगरानी के लिए अलग-अलग प्रशासक भी नियुक्त कर दिए हैं. जल्द ही कुछ और सम्पत्तियों के जब्तीकरण की प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है.

संपत्तियों को जब्त किये जाने के साथ ही प्रयागराज के सरकारी अमले ने अतीक अहमद और उसके कई करीबियों के शस्त्र लाइसेंस सस्पेंड कर दिए हैं और इन्हें निरस्त करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किये गए हैं. हालांकि अतीक के कई असलहों के लाइसेंस पहले ही रद्द या सस्पेंड किये जा चुके हैं. डीएम ने जिन सात सम्पत्तियों को जब्त किये जाने की मंजूरी पुलिस को दी है, वह शहर के अलग अलग हिस्सों में हैं. जब्तीकरण की कार्यवाही एक दो दिन में पूरी की जा सकती है.

अवैध तरीके से बनायी संपत्तियां

अतीक की जिन सात सम्पत्तियों को जब्त किया जाना है, आरोप है कि वह सभी रसूख का इस्तेमाल कर अवैध तरीके से तैयार की गई हैं. रिहाइशी बस्तियों की प्राइम लोकेशन में होने की वजह से यह सभी बेशकीमती हैं और इनकी कीमत करोड़ों में है. जिन सम्पत्तियों को जब्त किये जाने की मंजूरी मिली है, उनमे से तीन चकिया इलाके का, दो कर्बला इलाके का और एक एक कालिंदीपुरम व सिविल लाइंस इलाके की हैं. इनमे से कुछ प्रॉपर्टी मायावती राज में भी सीज़ की गई थीं, जो बाद में कोर्ट के आदेश पर रिलीज हो गई थीं.

गौरतलब है कि बाहुबली अतीक इन दिनों गुजरात की अहमदाबाद जेल में बंद है, जबकि उसका छोटा भाई पूर्व विधायक अशरफ यूपी की बरेली जेल में. बेटे उमर पर सीबीआई ने दो लाख रूपये का ईनाम घोषित कर रखा है. अतीक अहमद पांच बार का विधायक और एक बार सांसद रह चुका है. कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की शहादत के बाद से यूपी सरकार जिन सफेदपोश माफियाओं पर शिकंजा कस रही है, उनमे अतीक अहमद का नाम भी शामिल है. सूत्रों के मुताबिक़ अगर इसी तरह अतीक की अवैध सम्पत्तियों का पता चलता रहा तो आने वाले दिनों में ईडी से भी जांच की सिफारिश की जा सकती है.

ये भी पढ़ें.

बलिया: पत्नी के प्रसव के बाद डिस्चार्ज कराने के लिए पति को बेचना पड़ा मंगलसूत्र, जांच के आदेश

बहुजन समाज प्रेरणा केंद्र पर लगीं मायावती की प्रतिमाएं, मामला सुर्खियों में आया

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget