एक्सप्लोरर

बलिया: पत्नी के प्रसव के बाद डिस्चार्ज कराने के लिए पति को बेचना पड़ा मंगलसूत्र, जांच के आदेश

बलिया में एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है. यहां एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम ने महिला के प्रसव कराने के एवज में पैसे मांगे. वहीं, पैसे न देने की वजह से उसे अस्पताल से जाने नहीं दिया जा रहा था, तब उसके पति ने मंगलसूत्र बेचा. इस घटना का वीडियो वायरल हो गया.

बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के नरही स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी और नवजात बच्ची को छुट्टी दिलाने के लिये मजबूरन उसका मंगलसूत्र बेचने का मामला सामने आया है. उन व्यक्ति के बयान का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिये हैं.

जिले के फेफना विधानसभा क्षेत्र स्थित नरही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वायरल वीडियो में इटही गांव का निवासी बबलू गिरि यह कहते दिख रहे हैं कि बुधवार दोपहर करीब दो बजे उन्होंने इस स्वास्थ्य केंद्र में अपनी पत्नी को प्रसव के लिए भर्ती कराया था. भर्ती के तकरीबन डेढ़ घंटे के बाद एक बच्ची का जन्म हुआ.

एएनएम ने मांगे ढाई हजार रुपये

बबलू आरोप लगाता सुनाई पड रहा है कि एएनएम पुष्पा राय ने पत्नी को भर्ती करते वक्त ही उससे दो हजार रुपये वसूल लिये थे. प्रसव के बाद एएनएम ढाई हजार रुपये और मांग रही है.

इस अवैध वसूली के लिए उसकी पत्नी और नवजात बच्ची को अस्पताल से जाने नहीं दिया जा रहा है. परेशान होकर उसने पत्नी का मंगलसूत्र पांच हजार रुपये में बेचकर एएनएम की मांग पूरी की.

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एसके तिवारी ने बताया कि यह मामला संज्ञान में आया है. मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं. जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी को दंडित किया जाएगा. साथ ही बबलू द्वारा दी गई धनराशि वापस करायी जाएगी.

ये भी पढ़ें.

बाबरी प्रकरण: फरार आरोपी ओम प्रकाश पांडे ने किया अदालत में आत्मसमर्पण

आगरा में लगातार फैल रहा है कोरोना का संक्रमण, 102 लोगों की हो चुकी है मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में देर रात 20 IAS अधिकारियों के तबादले; बलिया, आजमगढ़ और इटावा में बड़े बदलाव
यूपी में देर रात 20 IAS अधिकारियों के तबादले; बलिया, आजमगढ़ और इटावा में बड़े बदलाव
यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य सरकार से जवाब तलब
यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य सरकार से जवाब तलब
UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
UP News: अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget