एक्सप्लोरर

UP News: लखनऊ में डायल 112 की महिला कर्मचारियों का प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया

UP Dial 112: उत्तर प्रदेश में इमरजेंसी नंबर डायल 112 सर्विस में संविदा पर तैनात महिला कर्मचारियों ने लखनऊ में सैलरी में बढ़ोतरी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया.

UP Dial 112 Protest: उत्तर प्रदेश में इमरजेंसी नंबर डायल 112 सर्विस में संविदा पर तैनात महिला कर्मचारियों ने लखनऊ में आज विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान जब महिला कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए सीएम आवास की ओर बढ़ने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया और हिरासत में ले लिया. इस दौरान महिला कर्मियों और पुलिस के बीच काफी खींचतान भी देखने को मिली.

यूपी की डायल 112 में तैनात करीब छह सौ महिला कर्मचारियों ने सोमवार से ही वेतन में बढ़ोतरी की मांग को लेकर काम करना बंद कर दिया था, जिसकी वजह से कई जिलों में डायल 112 की सेवाएं भी बाधित हो गईं. इसके अलावा ये नियुक्ति पत्र भी दिए जाने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गईं थी. देर रात तक महिला कर्मियों का धरना जारी रहा. इसके बाद वहां पीएसी को तैनात कर दिया गया था. 

नियुक्ति पत्र देने की भी मांग
महिला कर्मचारियों का आरोप है कि आउटसोर्सिंग कंपनी टेक महिंद्रा का कांट्रेक्ट खत्म हो गया है, जिसके बाद इसका टेंडर किसी नई कंपनी को दे दिया गया है. नई कंपनी अब उन्हें नौकरी से निकालने की तैयारी कर रही है. यही नहीं पहले की आउटसोर्स कंपनी से भी उन्हें नियुक्ति पत्र अबतक नहीं दिया गया है और नई भर्ती शुरू कर दी गई है. 

वेतन में बढ़ोतरी की मांग को लेकर प्रदर्शन
जानकारी के मुताबिक यूपी डायल 112 में महिलाकर्मी 11-12 हजार रुपये प्रतिमाह की सैलरी पर काम कर रही है. आरोप है कि अधिकारियों ने 18 हजार रुपये तक वेतन का वादा किया था, लेकिन अब तक उनकी सैलरी बढ़ाई नहीं गई है. सोमवार को जब महिला कर्मचारियों ने दफ्तर में धरना प्रदर्शन शुरू किया था तो यहां की बिजली भी काट दी गई थी. यही नहीं शौचालय तक का इस्तेमाल नहीं करने दिया गया. जिसके बाद आज इन्होंने सीएम आवास के सामने प्रदर्शन करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें रास्ते में ही हिरासत में ले लिया गया.

UP News: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की बढ़ेंगी मुश्किलें या मिलेगी राहत? गैंगस्टर मामले में कोर्ट का फैसला सुरक्षित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget